राजनीती
February 11, 2020
देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (आईआईएमसी) में पूर्व छात्रों द्वारा हर साल किया जाने वाला भव्य कार्यक्रम एलुमनाई मीट रविवार को आयोजित किया गया था। लेकिन सोमवार को संस्थान ने ऐसे 12 छात्रों को निलंबित कर दिया जो संस्थान की फीस बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे थे।
निलंबित किए गए छात्र शिक्षा में महंगाई के खिलाफ थे। इतना ही नहीं इन छात्रों के साथ ही...
February 11, 2020
दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) का जादू चल गया है। अरविंद केजरीवाल का लगातार तीसरी बार दिल्ली के सीएम बनना तय हो गया है। दिल्ली की जनता ने शाहीन बाग और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के मुद्दे को नकारते हुए स्थानीय मुद्दे के आधार पर वोट दिया। पिछले चुनावों की तरह इस बार भी कांग्रेस इन चुनावों में खाता नहीं खोल पाई। वहीं, बीजेपी ने अपनी टैली मजबूत की है।
इन चुनावों में आप ने...
February 11, 2020
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए डॉक्टर कफील खान को सोमवार को अलीगढ़ कोर्ट से जमानत मिल गई है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वो मंगलवार यानी आज मथुरा जेल से रिहा होंगे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट करुणा सिंह ने सोमवार को 60,000 रुपये के जमानती बॉन्ड पर कफील को जमानत दी। इसके साथ ही 60-60,000 के दो जमानती...
February 11, 2020
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर जामिया और शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी पीछे हटते नहीं दिख रहे हैं। सोमवार 10 फरवरी को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों और जामिया नगर के निवासियों ने CAA के विरोध में संसद तक पैदल मार्च निकाला। मार्च कर रहे लोगों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। जामिया की छात्राओं का आरोप है कि पुलिस ने...
February 11, 2020
गार्गी कॉलेज में छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस और वहां नियुक्त सुरक्षाकर्मियों पर एक बार फिर से सवाल उठे हैं। गार्गी कॉलेज की छात्राओं ने दावा किया है कि कॉलेज के वार्षिक समारोह के दौरान जबरन परिसर में घुसे पुरुषों के समूह ने जब वहां मौजूद छात्राओं के साथ छेड़छाड़, बदतमीजी और बेहूदा हरकतें की तब वहां तैनात सुरक्षा कर्मी हाथ बांधे मूक दर्शक बनकर देखते रहे, उन्होंने कुछ नहीं किया। इसी...
February 11, 2020
देश की निर्वाचित, बहुमत प्राप्त लोकप्रिय सरकार ने नागरिकता संबधी कानून सीएए बनाया है। संसद में देश के गृहमंत्री ने क्रोनोलॉजी बताई है और फिर उसे झुठला दिया गया है। बेहद तेजी से बना कानून देश के बहुत सारे नागरिकों को गलत लगता है, संविधान की मूल भावना के खिलाफ लगता है। इसे वापस लेने की मांग पर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के...
February 10, 2020
जमुई। जवाहरलाल नेहरू (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर एक बार फिर हमला हुआ है। बिहार के जमुई में यह घटना हुई जहां लोगों ने कन्हैया कुमार के काफिले पर अंडा और मोबिल फेंका। बताया जा रहा है कि स्थानीय युवकों ने परिसदन से नवादा जाते वक्त कन्हैया के काफिले पर हमला किया था। कन्हैया पर इससे पहले भी पिछले दो बार हमले हो चुका है।
पिछले हफ्ते बुधवार को...
February 10, 2020
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में मोहल्ला शाहीन बाग अब लोकप्रिय हो गया है। नागरिकता संशोधन कानून सीएए को लेकर पिछले 2 महीने से प्रदर्शन हो रहा है। शाहीन बाग की औरतों ने इस प्रदर्शन की कमान संभाल रखी है। सीएए,एनआरसी और एनपीआर का विरोध सड़कों से लेकर वहां की दीवारों तक चीख-चीख कर कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी दिल्ली के इस सर्द मौसम में भी प्रदर्शन में खड़े हैं।
इस प्रदर्शन में ज्यादातर महिलाएं और...
February 10, 2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ''ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहा है, छह महीने - सात-आठ महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा। हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता।'...
February 10, 2020
ईवीएम गड़बड़ होने की शिकायत जीतने वाली पार्टी नहीं करती, भाजपा हारे तो वह भी नहीं करती है। इक्का दुक्का मामले अलग है। वैसे, ईवीएम के खिलाफ भाजपा ने ही ठोस शिकायत की थी। उसके नेताओं ने किताबें लिखीं पर सत्ता में आने के बाद से भाजपा को इससे शिकायत नहीं है। भाजपा का यू टर्न कई मामलों में जगजाहिर है इसलिए इसपर भी हो तो कोई खास बात नहीं है। पर दिल्ली का चुनाव कल (आठ फरवरी को) खत्म होने के बाद आज इतवार...