राजनीती
July 3, 2020
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कई प्रमुख सेक्टरों के निजीकरण की दिशा में कदम बढाया है और इसमें सबसे अधिक रोजगार देने वाले व हर एक आम भारतीय की जिंदगी से सीधे जुड़े रेलवे का नाम भी शामिल हो गया। रेल मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी है कि 109 रूटों पर 151 निजी ट्रेनों का परिचालन होगा। यह फैसला रेलवे ने बुधवार (एक जुलाई 2020) को लिया।
इसके लिए रेलवे ने पात्रता...
July 3, 2020
गाड़ी तेज गति से दुकान के सामने आकर रुकी, पर आवाज न आई। जिस स्पीड से वह आकर सीधे रुक गई और आवाज भी न हुआ इससे यह तो पता चल गया कि वह महंगे ब्रांड की है। कोई आम गाड़ी होती तो ब्रेक लगने की आवाज पूरे मार्किट में सुनाई देती। गाड़ी का दरवाजा थोड़ा खुला। एक पैर जूते और काले पेंट के साथ बाहर निकला। पैर जमीन पर रख दिया गया। इस रखने में पृथ्वी के प्रति सम्मान था। आहिस्ता से रखा गया था पैर। जूते के निचले...
July 3, 2020
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने दुनिया के सबसे बड़े जनांदोलन का नेतृत्व किया था. यह जनांदोलन ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विरुद्ध था. गांधीजी के जनांदोलन ने हमें अन्यायी सत्ता के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए दो महत्वपूर्ण औज़ार दिए - अहिंसा और सत्याग्रह. उन्होंने हमें यह सिखाया कि नीतियां बनाते समय हमें समाज की आखिरी पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का ख्याल रखना चाहिए. जिन विचारों के आधार पर उन्होंने अपने आंदोलनों...
July 2, 2020
नई दिल्ली। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान मई और जून के महीने में प्रवासी श्रमिकों के लिए आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत आवंटित 8 लाख मीट्रिक टन अनाज का केवल 13 फीसदी हिस्सा उन तक पहुंचा। अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सरकारी आंकड़ों से यह बात सामने आई है।
उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से पता चला है कि मई (1.21 करोड़) और जून (92.44 लाख) के दौरान...
July 2, 2020
16 मई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा था कि सभी राज्यों ने जो मोटा-मोटी आंकड़े दिए हैं उसके आधार पर हमें लगता है कि 8 करोड़ प्रवासी मज़दूर हैं जिन्हें मुफ्त में अनाज देने की योजना का लाभ पहुंचेगा। केंद्र सरकार इसका ख़र्च उठाएगा। राज्यों से पैसे नहीं लेगी। इसके लिए सरकार 3500 करोड़ ख़र्च करेगी। अगले दो महीने में। प्रवासी मज़दूर लौट रहे हैं, बहुत कम हैं जो वापस जा रहे हैं, इसलिए हम कह रहे...
July 2, 2020
आपने सुना कि राहुल गांधी फाउंडेशन को चीन ने पैसे दिए थे। मीडिया में इसका कोई जवाब भी सुनने को नहीं मिला और मैं समझ रहा था कि कांग्रेस को जवाब में कुछ नहीं कहना है। आज पता चला कि कांग्रेस ने बाकायदा जवाब दिया है और मैं टीवी तो नहीं ही देखता था अब अखबार पढ़ना भी छोड़ दिया है सो इसका पता ही नहीं चला। कल सोशल मीडिया से पता लगा कि टिकटॉक ने पीएम केयर्स को 30 करोड़ रुपए दिए हैं। जी हां, लाख नहीं करोड़...
July 1, 2020
लखनऊ। नागरिकता कानून यानि सीएए और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन करने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्षक शाहनवाज आलम को गिरफ्तार किया गया है। शाहनवाज आलम को पिछले साल दिसंबर में लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शन में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया और गिरफ्तारी के खिलाफ...
July 1, 2020
बैन लगाना ही है तो चीन के दूसरे सबसे बैंक 'बैंक ऑफ चाइना' पर लगाइए। कुछ फालतू एप्प पर बैन लगाने से क्या हासिल होगा? बैंक ऑफ चाइना को लाइसेंस नेहरू जी या मनमोहन सिंह ने नही दिया है यह 2018 में मोदी जी ने ही दिया है वह भी तब, जब 2018 में एससीओ समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इसका वादा कर के आए थे।
बैंक ऑफ चाइना ने जुलाई 2016 में...
June 30, 2020
दंतेवाड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी सोमवार को दंतेवाड़ा में कलेक्टर-एसपी बंगले के सामने अपनी गाड़ी से उतरकर सूमो सवार से भिड़ गईं। वाई श्रेणी सुरक्षा प्राप्त सोनी सोरी को अब पुलिस से ही खतरा महसूस होने लगा है। दरअसल, सोनी को दो दिन से इस बात का शक था कि पुलिस उनका पीछा कर रही है और गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश हो रही है। सोनी ने कहा कि पहले तो 28 जून को सारकेगुड़ा जाने से रोका, फिर 29 जून को बीजापुर...
June 30, 2020
नई दिल्ली। सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा 59 चीनी एप पर पाबंदी लगाने के बाद शॉर्ट वीडियो बनाने वाला चीनी एप टिकटॉक एपल एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से हट गया है। कुछ दिन पहले ही भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सरकार को 52 एप्स को लेकर अलर्ट जारी किया था और देश के नागरिकों को भी एप्स को उपयोग करने से मना किया था। खुफिया एजेंसियों के इस अलर्ट के बाद सरकार ने इन 52 एप्स समेत 59 एप्स पर प्रतिबंध लगाते...