राजनीती
April 22, 2022
हाल (अप्रैल 2022) में देश के अलग-अलग हिस्सों में रामनवमी और हनुमान जयंती पर जो कुछ हुआ वह अत्यंत चिंताजनक है. रामनवमी पर गुजरात के खंबात और हिम्मत नगर, मध्यप्रदेश के खरगौन, कर्नाटक के गुलबर्गा, रायचूर व कोलार, उत्तर प्रदेश के सीतापुर और गोवा के इस्लामपुरा में हिंसा की बड़ी घटनाएं हुईं. खरगौन की घटना के बाद सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की 51 दुकानों...
April 22, 2022
अप्रैल 2022 में देशभर से सांप्रदायिक सौहार्द के ताने बाने को तोड़ने वाली खबरें आई हैं। राजनेता और मीडिया इसी मामले पर बहस में जुटे हैं। टीवी डिबेट में सांप्रदायिक हिंसा पर इस तरह से बहस की जा रही है जैसे देश में दूसरा कोई मामला ही न हो। जनता से जुड़े सवालों पर खुद जनता को ही नहीं आऩे दिया जा रहा। इस बीच थोक मूल्य मुद्रास्फीति तीन दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।
थोक मूल्य...
April 22, 2022
मेवाणी को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया था और गुरुवार सुबह उन्हें असम ले जाया गया था; रात के समय अदालत में कार्यवाही के दौरान उनकी जमानत याचिका खारिज
कोकराझार के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने जिग्नेश मेवाणी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है और यह भी कहा है कि पुलिस उन्हें कोकराझार से बाहर नहीं ले जा सकती। गुजरात के वडगाम से निर्दलीय विधायक को बुधवार रात गुजरात के...
April 21, 2022
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मस्जिदों में सुबह की अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल बंद
पुलिस सूत्रों ने 19 अप्रैल, 2022 को पीटीआई को बताया, मुंबई की 72 प्रतिशत मस्जिदों ने कहा कि वे लाउडस्पीकर के माध्यम से सुबह 5 बजे अज़ान बजाना बंद कर देंगी। हालांकि यह खबर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख की खुली धमकियों के बाद आई है, यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के अनुरूप है जिसमें रात...
April 21, 2022
सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो की सदस्य ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विध्वंस के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की है; अदालत ने उनके वकील को सबमिशन करने की अनुमति दी है
Image Courtesy:hindustantimes.com
दिल्ली के जहांगीरपुरी में विध्वंस अभियान के दौरान एक बुलडोजर के सामने खड़े होने के एक दिन बाद, 74 वर्षीय कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ और नारीवादी वृंदा करात एक बार फिर से वंचितों के अधिकारों की रक्षा के...
जहांगीरपुरी विध्वंस अभियान: क्या सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भाजपा शासित नगर निगम के लिए कोई मतलब नहीं?
April 21, 2022
जहांगीरपुरी में यथास्थिति बनाए रखने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कुछ घंटे बाद बंद हुआ तोड़फोड़ अभियान
Image: PTI
शनिवार और फिर सोमवार को हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद, भाजपा के नेतृत्व वाले नगर निकाय, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने मंगलवार को पुलिस को पत्र लिखकर महिला पुलिस अधिकारियों सहित 400 पुलिस कर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। और...
April 21, 2022
अमीर शेरवानी, उस मलबे से गुजरते हैं जो कभी असंख्य गरीब हिंदुओं और मुसलमानों का सुरक्षित ठिकाना था
जहांगीरपुरी सी ब्लॉक के निवासी महामारी, लॉकडाउन, हीटवेव से बच गए, लेकिन यह सुनिश्चित नहीं है कि वे अपने जीवन को पटरी पर कैसे ला पाएंगे। सिस्टम पर भरोसा करने के बाद अचानक विध्वंस अभियान में उन्होंने वो सब कुछ खो दिया जो उनके पास था।
मैं फोटो जर्नलिस्ट मेहरबान, पत्रकार असद अशरफ के...
April 21, 2022
वडगाम विधायक को गुजरात के बनासकांठा से गिरफ्तार कर उन्हें असम ले जाया जाएगा
गुजरात के वडगाम से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी को कथित तौर पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के आरोप में बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। जबकि उनके दो ट्वीट्स को ट्विटर द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है, और पुलिस ने अभी तक उनकी गिरफ्तारी के आधार पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है, माना जा रहा है कि मेवाणी को कोकराझार के...
April 20, 2022
74 वर्षीय सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो सदस्य से नेतृत्व का सबक लेने की जरूरत, जिनके साहसिक कार्य ने एक अस्थिर स्थिति को बढ़ने से रोकने में मदद की
जब शहर के घनी आबादी वाले इलाके में सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थिति पैदा हो रही हो, ऐसे में एक प्रमुख राजनीतिक दल के नेता को क्या करना चाहिए? मौके पर जाकर स्थिति को शांत करने का प्रयास करना चाहिए? या शायद कानूनी स्थिति और अदालत के...
April 20, 2022
आज 20 अप्रैल, 2022 को, सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी इलाके में कथित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा शुरू किए गए विध्वंस अभियान पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया, जहां पिछले हफ्ते सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने मामला कोर्ट में जाने के बावजूद भी विध्वंस अभियान जारी रखा था। यहां हुई हिंसा और विध्वंस अभियान के बीच वाम दलों की फैक्ट फाइंडिंग टीम की रिपोर्ट...