दलित समुदाय की महिला पद्मिनी जगत को लगभग दो महीने पहले आंगनवाड़ी में रसोइया नियुक्त किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ग्रामीण माता-पिता से कह रहे हैं कि वे अपने बच्चों को केंद्र न भेजें और न ही उनके बनाए भोजन, अंडे और पोषण सप्लीमेंट का सेवन करें, क्योंकि वह दलित हैं।

ओडिशा के बरगढ़ जिले में एक आंगनवाड़ी केंद्र को कथित तौर पर तब बंद कर दिया गया, जब ग्रामीणों ने दलित कर्मचारी के बनाए भोजन को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद जाति-आधारित भेदभाव के इस मामले की जांच की मांग उठी है।
राज्य में जाति-आधारित भेदभाव के नए आरोप गुरुवार को सामने आए। इस बार मामला बरगढ़ जिले का है, जबकि बोलांगीर में भी ऐसा ही विवाद राज्यभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ओडिशा टीवी (OTV) के अनुसार, ताजा घटना झारबंध ब्लॉक के दीवानपाली आंगनवाड़ी केंद्र की है, जहां ग्रामीणों ने कथित तौर पर दलित रसोइए के बनाए भोजन को लेने से इनकार कर दिया और केंद्र पर ताला लगा दिया।
शिकायत के अनुसार, दलित समुदाय की महिला पद्मिनी जगत को लगभग दो महीने पहले आंगनवाड़ी में रसोइया नियुक्त किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ग्रामीण माता-पिता से कह रहे हैं कि वे अपने बच्चों को केंद्र न भेजें और न ही उनके बनाए भोजन, अंडे और पोषण सप्लीमेंट का सेवन करें, क्योंकि वह दलित हैं।
पद्मिनी ने यह भी दावा किया कि उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा था और उनके पिता अबाधुता जगत से भी ऐसी ही मांग की गई थी।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बुधवार को ग्रामीणों के एक समूह ने आंगनवाड़ी केंद्र पर ताला लगा दिया, जिससे उसका कामकाज बाधित हो गया। नतीजतन, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली माताएं केंद्र से मिलने वाले अतिरिक्त पोषण और अन्य जरूरी सेवाओं से वंचित रह गईं।
इन आरोपों से इलाके में चिंता फैल गई है। लोग निष्पक्ष जांच और आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
आंगनवाड़ी केंद्र की रसोइया ने कहा, "ग्रामीणों ने मेरे पिता से कहा, 'अपनी बेटी से इस्तीफा देने को कहो। हम 'गांडा' (अनुसूचित जाति) के बनाए भोजन को कैसे खा सकते हैं? हम अपने बच्चों को वहां कैसे भेज सकते हैं?' इसके बाद स्कूल खुला और मैं वहां जाती रही। मेरे जाने के बाद कुछ दिनों तक बच्चे भी आए। लेकिन तीन-चार दिन तक बच्चों के आने के बाद ग्रामीणों ने मेरे पिता को फिर बुलाया और एक बैठक की।"
दलित महिला ने बताया, "उन्होंने कहा, 'हमारे कहने के बाद भी आपकी बेटी इस्तीफा क्यों नहीं दे रही है? उससे इस्तीफा देने को कहिए।' मेरे पिता ने जवाब दिया, 'नहीं, वह ऐसे इस्तीफा क्यों दे? अगर आप चाहते हैं कि वह इस्तीफा दे, तो आप सभी ग्रामीणों को लिखकर दें कि आप 'गांडा' जाति के व्यक्ति का बनाया हुआ भोजन नहीं खाएंगे।' इसके बाद ग्रामीणों ने आकर आंगनवाड़ी केंद्र पर ताला लगा दिया।"
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए झारबंध की चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (CDPO) सुषमा पटेल ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर ने लिखित शिकायत दी है। अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
झारबंध की CDPO ने OTV से बातचीत में कहा, "मैं कल गई थी और उन्होंने (ग्रामीणों ने) मुझसे शाम करीब 3:30 या 4 बजे शिकायत की थी। मैं फिर से आई हूं और अभी हम देवानपाली में एक बैठक कर रहे हैं।"
वहीं, इसी साल फरवरी में केंद्रपाड़ा जिले के राजनगर पुलिस थाना क्षेत्र की घड़ियामल पंचायत के नुआगांव में अनुसूचित जाति (SC) समुदाय की एक महिला को हेल्पर के तौर पर नियुक्त किए जाने के बाद ग्रामीणों ने कथित तौर पर आंगनवाड़ी केंद्र का बहिष्कार कर दिया था।
उनकी नियुक्ति के बाद कई ग्रामीणों ने कथित तौर पर अपने बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी केंद्र भेजना बंद कर दिया। इसके अलावा, वे गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और छोटे बच्चों के लिए केंद्र से मिलने वाला अतिरिक्त पोषण भी लेने से इनकार कर रहे थे।
जातिगत भेदभाव
आंगनवाड़ी हेल्पर शर्मिष्ठा सेठी ने रोते हुए कहा था, "मैंने 20 नवंबर को यहां काम शुरू किया था। तब से कोई भी अपने बच्चों को आंगनवाड़ी नहीं आने दे रहा है और न ही मुझसे अंडे और सत्तू ले रहा है। वे कह रहे हैं कि वे मुझसे कुछ भी नहीं लेंगे क्योंकि मैं SC समुदाय से हूं। जबकि इस नौकरी के लिए मैं अकेली उम्मीदवार थी, फिर भी ग्रामीण मेरा साथ नहीं दे रहे हैं।"
इसी तरह, एक अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कहा, "यहां कम से कम 18-20 बच्चे थे। हालांकि, 20 नवंबर से उनके माता-पिता उन्हें आंगनवाड़ी नहीं भेज रहे हैं। हम गांव में जाकर बच्चों को बुलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके माता-पिता उन्हें भेजने से मना कर देते हैं।"
Related

आंध्र प्रदेश: मानवाधिकार संगठनों ने दलित महिला की कथित कस्टोडियल मौत की स्वतंत्र जांच की मांग की