अब संबित पात्रा को यू-ट्यूब पर मिले लाइक्स से ज्यादा 'डिसलाइक्स'

Written by sabrang india | Published on: September 1, 2020
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को यू-ट्यूब पर लाइक की तुलना में अधिक डिसलाइक मिलने की खबर चर्चाओं में है, वहीं इस बीच भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी यूट्यूब पर लाइक से ज्यादा डिसलाइक मिले हैं। यह प्रेस कान्फ्रेंस भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के द्वारा संबोधित की गई थी। 



भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की ओर से एक प्रेस कान्फ्रेंस की गई। इस प्रेस कान्फ्रेंस में वह आरोप लगा रहे थे कि मेहुल चोकसी, जाकिर नाईक ने राजीव गांधी फाउंडेशन को डोनेशन दिया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो जैसे ही भाजपा के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया इसको डिसलाइक करने वालों की संख्या अधिक हो गयी। इस वीडियो को 9300 लोगों ने अबतक लाइक किया है जबकि करीब 1 लाख 2 हजार हजार लोग इसे डिसलाइक कर चुके हैं। 

प्रेस कॉन्फ्रें में भाजपा प्रवक्ता ने कह रहे हैं कि जहां भी भ्रष्टाचार का नाम आता है, वहां कांग्रेस और गांधी परिवार का नाम आता है। आप जानते हैं राजीव गांधी फाउंडेशन के बारे में जेपी नड्डा जी ने खुलासा किया था, वहां कैसे भ्रष्टाचार हुआ है। मेहुल चौकसी ने फाउंडेशन को पैसा दिया आज हम उसका खुलासा कर रहे हैं। मेहुल चौकसी के नाम पर गीतांजलि नाम की कंपनी है, इसकी एक और कंपनी है नवीराज, जिसने 10 लाख दिए, नवीराज स्टेट मेहुल के बेटे की कंपनी है।

वीडियो में पात्रा यह आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं कि 'राणा कपूर यस बैंक का हेड था, जो अब जेल में है, जिसने 2 करोड़ की पेंटिंग खरीदी थी। 14 सितंबर 2016 को राणा कपूर ने 9 लाख रुपए राजीव गांधी फाउंडेशन को ट्रांसफर किया। यह पैसा यस बैंक अकाउंट से भेजा गया और किक बैक लिया गया। यस बैंक का पैसा फाउंडेशन में क्यों दिया गया, ये सवाल।'

संबित पात्रा ने कहा, 'जिग्नेश शाह ने 2013 में एक भ्रष्टाचार किया, इस पर केस चल रहा है, इसने 50 लाख राजीव गांधी फाउंडेशन को दिया। नवीराज स्टेट कंपनी में  47।78 करोड़ रूपए गीतांजलि नाम की कंपनी भेजती है, बाद में इसे राजीव गांधी फाउंडेशन में ट्रांसफर किया जाता है।'

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया, 'जाकिर नाइक के फाउंडेशन ने राजीव गांधी फाउंडेशन को 50 लाख दिया है। ये सब आप जानते हैं। बाद में राजीव गांधी फाउंडेशन ने जाकिर नाइक के फाउंडेशन को पैसे दिया।' 

बाकी ख़बरें