नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की सेहत खराब हो गई है। सोमवार रात उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनमें कोरोना के लक्षण दिखे हैं। सतेंद्र जैन ने खुद ट्वीट करके अपनी सेहत की जानकारी दी है।

सत्येंद्र जैन ने अपने ट्वीट में लिखा, तेज बुखार और ऑक्सीजन लेवल में गिरावट के बाद मैं अस्पताल में भर्ती हूं।
सोमवार रात सतेंद्र जैन को सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी तक उनका कोरोना का रिपोर्ट नहीं आया है।
सतेंद्र जैन हर दिन दिल्ली में कोरोना के हालात का जायजा ले रहे थे,वो लगातार दिल्ली के अस्पतालों का दौरा कर रहे थे। वहीं वो कोरोना सेंटर का भी जायजा कर रहे थे। पिछले कई दिनों से वो लगातार अलग- अलग लोगों से मुलाकात भी कर रहे थे।
दिल्ली में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली ऐसा राज्य है जो कोरोना से सबसे ज्यादा परेशान है।