योगी-योगी न बोलने पर पत्रकार को धमकी देने वाला संदीप उपाध्याय गिरफ्तार

Published on: March 31, 2017
नई दिल्ली। न्यूज 24 की पत्रकार साक्षी जोशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुजरात से संदीप उपाध्याय को गिरफ़्तार कर लिया है। साक्षी जोशी ने फ़ेसबुक पोस्ट के ज़रिए इसकी जानकारी दी है। हाल ही में साक्षी ने फ़ेसबुक पर अपना स्टेटस अपडेट किया था। उस स्टेटस पर संदीप उपाध्याय नाम के एक शख़्स ने कहा था कि अगर उत्तर प्रदेश में रहना है तो योगी आदित्यनाथ का समर्थन करना होगा।

Yogi Adityanath

साक्षी ने कहा था कि वह यूपी रहेंगी और योगी-योगी नहीं कहेंगी। इस पर संदीप ने रेप की धमकी दी थी। इस मामले में साक्षी नोएडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। साक्षी ने फ़ेसबुक पोस्ट से जानकारी दी है कि संदीप को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रिया कहा है।
 
साक्षी ने लिखा है, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने साबित कर दिया है कि सनकियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भले वे समर्थक ही क्यों न हों।'' संदीप को सूरत से पकड़ा गया है। साक्षी ने लिखा है कि संदीप आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद से ही फरार था। संदीप को अभी पुलिस हिरासत में रखा गया है।
 
संपादन- भवेंद्र प्रकाश

Courtesy: National Dastak

बाकी ख़बरें