हिंसा
September 14, 2017
गौरक्षकों के हमले के शिकार पहलू खान ने मरते वक्त जिन छह लोगों के नाम लिए थे उसे राजस्थान पुलिस ने क्लीन चिट दे दी। बता दें कि गाय ले जाते वक्त गौरक्षकों ने पहलू खान को पीट-पीट कर मार डाला था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान पुलिस ने दुग्ध का कारोबार करने वाले गौरक्षकों के शिकार किसान पहलू खान द्वारा जिन छह लोगों के नाम बताए गए थे उससे संबंधित जांच को बंद कर दिया है। जांच रिपोर्ट में कहा...
September 13, 2017
म्यंमार में रोहिंग्यिा मुसलमानों पर हो रहे हमलों के बाद वे बांग्लादेश समेत अन्य पड़ोसी देशों में पलायन कर रहे हैं। इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा एक रोहिंग्यिा महिला की आंसू पोंछते हुए तस्वीर सामने आई है जो बांग्ला ट्रिब्यून के हवाले से ढ़ाका ट्रिब्यून में प्रकाशित हुई है।
ढ़ाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने सोमवार को कहा कि जब वे देश के...
September 13, 2017
नई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि उनका संगठन इंटरनेट के दुरपयोग या ट्रोलिंग का समर्थन नहीं करता है और वह इंटरनेट पर इस तरह के व्यवहार के खिलाफ थे। भागवत मंगलवार को एक सत्र में 50 से अधिक अभियानों के राजनयिकों के साथ बोल रहे थे।
बता दें कि पिछले सप्ताह वरिष्ठ महिला पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद दक्षिणपंती ट्रोल्स की देशभर में जमकर आलोचना हुई थी।
भागवत ने कहा, हम...
September 13, 2017
मैंने उनसे उधार ले रखा है, इसलिए उनके द्वारा कही गयी बातें मेरे लिए पत्थर की लकीर होती हैं। वे मेरी महबूबा नहीं हैं फिर भी यदि वे दिन को रात कहते हैं तो मुझे भी रात कहना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि मुझे इस बात का डर है कि मैं किसी अस्पताल में पड़ा बच्चा हूँ और वे मेरी ऑक्सीजन सप्लाई रोक देंगे, मैं मर जाऊँगा। दरअसल मेरी हालत तो उस सरकारी कर्मचारी की तरह है जो बस नोटबंदी और GST की सिर्फ और सिर्फ...
September 12, 2017
हैदराबाद। देश में मोदी सरकार बनने के बाद बुद्धिजीवियों और स्वतंत्र लेखकों पर हमले किए जा रहे हैं। प्रसिद्ध लेखिका गौरी लंकेश की हत्या के बाद प्रसिद्ध दलित विचारक और लेखक कांचा इलैया को जान से मारने की धमकी मिली है। कांचा इलैया ने आर्य वैश्य जाति पर लिखी गयी अपनी किताब को लेकर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। अज्ञात लोगों से मिल रही धमकियों के बाद उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया...
September 12, 2017
मशहूर इतिहासकार और पब्लिक इंटेलक्चुअल रामचंद्र गुहा को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कानूनी नोटिस भेजा है। वजह? गुहा ने स्क्रॉल.इन को दिए एक इंटरव्यू में आशंका जताई कि हो सकता है पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में संघ परिवार से जुड़े हत्यारों का हाथ हो।
रामचंद्र गुहा ने कहा कि हो सकता है कि एम एम कालबुर्गी, नरेंद्र दाभोलकर और गोविंद पनसारे की हत्यारों की तरह ही गौरी लंकेश का हत्यारा...
September 12, 2017
यूएन ने मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार की हत्या, गाय को लेकर मॉब लिंचिंग और म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों पर मोदी सरकार के रवैये की आलोचना की है। यूएन मानवाधिकार संघ के प्रमुख जैद राद अल हुसैन ने रोहिंग्या मुसलमानों को भारत से वापस भेजने की मोदी सरकार की कोशिशों की निंदा की है।
Image: Reuters
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सत्र को...
September 11, 2017
मुंबई में एक बीजेपी विधायक की गुंडई सामने आई है। विधायक द्वारा गरीब रेहड़ी वालों को पीटने और पुलिस को गाली देने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बीजेपी विधायक अमित सतम कुछ फेरीवाले गरीब लोग को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को भी वे गाली देते नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक विधायक के खिलाफ...
September 11, 2017
हिंदू संगठन के नेता ने वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर लेखकों के लिए विवादित बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केरल हिंदू ऐक्य वेदी के राज्य प्रमुख केपी शशिकला टीचर ने कहा है कि गौरी लंकेश जैसा हश्र न हो इसलिए सेकुलर लेखकों को 'महामृत्युंज हवन' करना चाहिए। ज्ञात हो कि ऐक्य वेदी आरएसएस समर्थक संगठनों का साझा मंच है।
बता दें कि वरिष्ठ कन्नड़़ पत्रकार गौरी लंकेश की छह...
September 9, 2017
राजधानी दिल्ली के सटे गुरूग्राम स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में गत शुक्रवार (8सितंबर)को सात वर्षीय एक छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। शौचालय में छात्र खून से लथपथ मिला। पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छात्र की हत्या कथित रूप से बस कंडक्टर ने यौन शोषण की कोशिश में नाकाम होने की बाद की। पुलिस ने इस मामले में स्कूल के बस कंडक्टरों में से एक अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गुरूग्राम...