हिंसा
November 30, 2019
24, 212 बलात्कार और यौन हिंसा के मामले इस साल के पहले छह महीने में दर्ज हुए हैं। यह आँकड़ा सुप्रीम कोर्ट में राज्यों के हाईकोर्ट और पुलिस प्रमुखों ने दिया। इसमें बच्चियों, किशोरियों के साथ बच्चे भी हैं लेकिन लड़कियों की संख्या अधिक है। यानि हर दिन बलात्कार और यौन हिंसा के 132 मामले होते हैं। 18 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ।
चित्र सौजन्य: अपराजिता शर्मा
क्या आप इन्हें सांप्रदायिक...
November 29, 2019
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 27 वर्षीय महिला पशु चिकित्सक की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद महिला डॉक्टर की लाश भी जला डाली। यह घटना बुधवार (27 नवंबर) रात हुई। उस वक्त पीड़िता स्कूटी पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। माना जा रहा है कि 2 लोगों ने मदद करने के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस इस मामले में किसी...
November 25, 2019
चित्तौड़गढ़ की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बिहारी और जम्मू-कश्मीर के छात्रों के बीच हुई मारपीट में 4 कश्मीरी छात्र घायल हो गए। इस दौरान राजस्थान की पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के तमाम छात्रों को सुरक्षा मुहैया कराई है।
PC- Indian Express
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छात्रों के बीच हिंसा की पहली वजह कॉलेज के बाहर जाने को लेकर विवाद था। मारपीट के बाद पुलिस ने बिहार के चार छात्रों...
November 16, 2019
चंडीगढ़: पंजाब के संगरूर जिले में 37 वर्षीय एक दलित व्यक्ति की शनिवार सुबह यहां एक अस्पताल में मौत हो गई, जिसे बेरहमी से पीटा गया था और मूत्र पीने के लिए मजबूर किया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित छांगलीवाला गांव का रहने वाला है और रिंकू नामक शख्स एवं कुछ अन्य लोगों के साथ उसका विवाद था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सात नवंबर को रिंकू ने विवाद पर बात करने के लिए...
November 8, 2019
झारखंड भीड़ द्वारा हत्या किए जाने (मॉब लिंचिंग) का गढ़ बनता जा रहा है। अफवाह से लेकर चोरी आदि पर भीड़ हत्या करने पर उतारू हो जाती है। राज्य में आए दिन मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। अब झारखंड के बोकारो में एक 48 वर्षीय व्यक्ति की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
व्यक्ति पर वाहन से एक बैटरी चुराने का आरोप है। पुलिस के अनुसार मुबारक अंसारी (48) और अख्तर अंसारी (26) पर...
November 5, 2019
गुजरात का ऊना कांड तो आपको याद ही होगा। इस घटना में दलित युवकों को मरी गाय की खाल उतारने का अपना पुस्तैनी काम करने पर बुरी तरह से पीटा गया था। युवकों की चमड़ी उतार दी गई थी। अब अहमदाबाद के साबरमती इलाके में फिर से दलित युवक की पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुजरात के साबरमती इलाके में रविवार रात को कुछ लोगों ने एक दलित व्यक्ति को पीट दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा...
November 5, 2019
हैदराबाद: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को एक महिला अधिकारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तेलंगाना में राज्य के राजस्व विभाग की एक महिला अधिकारी को उसके कार्यालय में एक व्यक्ति ने जिंदा जला दिया। कथित तौर पर वह व्यक्ति अपने भूमि रेकॉर्ड में त्रुटियों को दुरुस्त ना किए जाने को लेकर अधिकारी से नाराज था।
पुलिस ने कहा कि अब्दुल्लापुरमेट तहसील की तहसीलदार विजया रेड्डी अपने...
November 5, 2019
एक तस्वीर विचलित कर रही है। दिल्ली के साकेत कोर्ट के बाहर एक वकील पुलिसकर्मी को मार रहा है। मारता ही जा रहा है। पुलिस के जवान का हेल्मेट ले लिया गया है। जवान बाइक से निकलता है तो वकील उस हेल्मेट से बाइक पर दे मारता है। जवान के कंधे पर मारता है। यह दिल्ली ही नहीं भारत के सिपाहियों का अपमान है। यह तस्वीर बताती है कि भारत में सिस्टम नहीं है। ध्वस्त हो गया है। यहाँ भीड़ राज करती है। गृहमंत्री अमित...
November 4, 2019
देवरिया जनपद के पथर्देवा ब्लॉक के उदयपुरा गांव के छोटू मुसहर हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस अभी तक अपराधियो को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जिसके फलस्वरुप मुसहर समुदाय मे भयंकर आक्रोश व्याप्त है. घटना 28 अक्टूबर की शाम करीब 3 बजे की है जब 30 वर्षीय छोटू मुसहर रोज की भाँति अपने गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर गंडक नदी के टट पर रमन छपरा गांव के घाट पर मछली मारने के लिये गया था। यहां से मछली मारकर घर लौटते...
November 3, 2019
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दावा करते नजर आते हैं कि राज्य में कानून व्यवस्था सबसे अच्छे स्तर पर है। लेकिन आए दिन हत्या, बलात्कार की खबरें इन दावों को फुस्स साबित कर देती हैं। लखनऊ के कमलेश तिवारी हत्याकांड का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि लखीमपुर खीरी में खमरिया कस्बे में एक पत्रकार को गोली मार दी गई। हिंदुस्तान के रिपोर्टर रमेश मिश्र ( 46) को लखीमपुर नगर में शाम 5.50 के...