कानून का बोलबाला
July 21, 2017
पीएम मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनावों में कानून-व्यवस्था का राग अलापती रहती है। मोदी और उनके नेता सभी चुनावों के प्रचार में कानून-व्यस्था को सख्ती से लागू करने की बात जरूर करते हैं। पिछले दो दशकों से पीएम मोदी के गुजरात में बीजेपी की सरकार है। मोदी करीब 13 सालों तक गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे और आज भी वहां बीजेपी की ही सरकार है। ऐसे में यहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह...
July 19, 2017
ईपीडब्ल्यू पत्रिका ट्रस्ट के निदेशकों ने अदाणी ग्रुप पर लिखे दो लेखों को हटाए जाने के आदेश दिया जिसके बाद परांजय ठाकुरता ने संपादक पद से इस्तीफा दे दिया।
अदाणी ग्रुप के खिलाफ इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली (ईपीडब्ल्यू) पत्रिका में प्रकाशित किए गए...
July 19, 2017
मध्य प्रदेश पुलिस ने लगभग 1500 नर्मदा घाटी के लोगों और नर्मदा बचाओ आन्दोलन के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर शाम में बढ़ते दवाब के बाद रिहा किया। गिरफ्तार लोगों में मेधा पाटकर व आप पार्टी के नेता अलोक अग्रवाल भी शामिल। मध्य प्रदेश सरकार कर रही लोगों के लोकतान्त्रिक अधिकारों का हनन, 192 गाँव और 1 शहर डूब की कगार पर। कल नई दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद आज भोपाल में शर्मनाक करतूत की...
July 19, 2017
गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और यहां दलित बंगाल की तरह सांख्यिकीय तौर पर सात प्रतिशत वोट के साथ मजबूत हैं।इस महीने राष्ट्रपति पद के लिए मोदी के नेतृत्व में एनडीए के दूसरेकार्यकाल में एक दलित...
July 18, 2017
कश्मीर में हमारी लगभग एक तिहाई सेना तैनात है. सरकारी आंकड़ा है कि 2016 में वहां 60 सुरक्षाकर्मी देश की रक्षा करते हुए मारे गए, जो हाल के वर्षों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. कश्मीर एक खतरनाक जगह है.
लेकिन इसी भारत में एक जगह कश्मीर से भी खतरनाक है. वह जगह है सीवर. इनकी सफाई करते हुए एक साल में 22,327 भारतीय नागरिक मारे गए.(स्रोत- एस. आनंद का आलेख, द हिंदू)
कश्मीर पोस्टिंग की तुलना में सीवर...
July 17, 2017
सांसद राजू शेट्टी ने कहा कि मैं कल संसद में प्रत्येक सांसद को पत्र सौंपकर उनसे अनुरोध करूँगा कि वे मेरे साथ जंतर-मंतर आकर मंदसौर के किसानों को श्रद्धांजलि दें और किसानों की माँगों का समर्थन करें। जनसभा में किसान नेता नित्येन्द्र मानव,किशन लाल गुरुजी,गोकुलचंद आर्य,रामेश्वर सिंह शेखावत,विक्रम यादव भी मौजूद रहे।
संसद जाने से पहले जंतर मंतर पहुँचकर किसानों के आगे मत्था टेकें...
July 15, 2017
बसिरहाट के अधिकतर लोगों को मानना है कि हिंसा में बाहर के लोग शामिल थे
पश्चिम बंगाल में बसिरहाट के एक अस्पताल में 6 जुलाई को दोपहर में प्रभाशीष घोष के 65 साल के पिता बिस्तर पर पड़े थे. वे गंभीर रूप से घायल थे और उनके शरीर से खून बह रहा था. डॉक्टरों ने सुझाव दिया कि कोलकाता के किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराने पर ही उनके बचने की उम्मीद की जा सकती है. बसिरहाट से कोलकाता 75...
July 15, 2017
योगीराज में प्रधानमंत्री की काशी में 24 थानों में 23 सवर्ण थानाध्यक्ष, दलित पिछड़े गायब, लिस्ट देखें
चुनाव के वक्त पीएम मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी ने जमकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया था। जैसे ही यूपी की सत्ता पर बीजेपी को मिली उसका यह नारा हवा में गायब हो गया। इतना ही नहीं सत्ता में आने के बाद ऊंच-...
July 15, 2017
सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में फर्जी मुठभेड़ों के 95 मामलों की जांच के आदेश दिए हैं। आर्मी, असम राइफल्स, सीआरपीएफ, बीएसएफ और पुलिस के हाथों फर्जी मुठभेड़ों के इन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस दिशा में मानवाधिकारों की लड़ाई को एक अहम जीत हासिल हुई है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इस फैसले के बाद सीबीआई की जांच आर्मी, असम राफइल्स और दूसरी सैन्य एजेंसियों को कटघरे में खड़ा कर पाएगी। क्या अफस्पा...
July 13, 2017
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शासन की बागडोर संभालते ही ऐलान किया था कि वह राज्य में कानून-व्यवस्था को पटरी पर ला देगी। लेकिन राज्य में हाल के दिनों में अपराध तेजी से बढ़े हैं। हाल में रायबरेली में पांच लोगों की नृशंस हत्या के बाद योगी सरकार बुरी तरह घिर गई है। योगी के मंत्री ही अपराध को लेकर विरोधाभासी बयान दे रहे हैं।
विधान परिषद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच प्रदेश में...