कानून का बोलबाला

January 30, 2018
नई दिल्ली. गौरक्षकों के बढ़ते प्रभाव और बीजेपी शासित राज्यों को कथित गौरक्षकों पर लगाम कसने की नाकामी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए अवमानना नोटिस भेजा है. सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी शासित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है.  नोटिस जारी कर सुप्रीम कोर्ट ने  राज्यों के मुख्य सचिवों से पूछा है कि क्यों ना उनके खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला...
January 26, 2018
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत यूपी सरकार अब उन्हें और चार महीने रखेगी जेल में योगी आदित्यनाथ सरकार ने २३ जनवरी को एक आश्चर्यजनक आर्डर पास कर भीम सेना के नेता चंद्रशेखर आज़ाद पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की मुद्दत  बढ़ा दी है. इस तरह वह अब उन्हें मई 2018 तक जेल में रखेगी. यूपी सरकार ने यह कदम तब उठाया है जब कि चंद्रशेखर को एक-दो नहीं 27 अलग अलग केस में ज़मानत मिल चुकी है. नवंबर 1...
January 26, 2018
भारत में मौजूदा सरकार की नीतियां, मनुवाद और बाज़ार के दो तरफ़ा हमले का एक जीता जागता नमूना हैं. दलितों, अन्य पिछड़े वर्ग और मुसलमानों की सामूहिक गतिशीलता, जैसा कि पुणे में एल्गर परिषद में दिखाई दी, इन दोनों हमलों को चुनौती देती है. 1 जनवरी को भगवा झंडे लिए उच्च जाति समूह के वर्गों द्वारा भीमा कोरेगांव में दलितों पर हुए हमलों से, केवल एल्गार परिषद के इस संदेश की पुष्टि हुई जिसके लिए पुणे में एक...
January 26, 2018
(मेरी पुरानी तस्वीर और एक पुरानी कविता गणतंत्र दिवस के लिए) मैं पांच हज़ार साल से जीवित सभ्यता की उपज हूँ मैं राम महावीर बुद्ध नानक ख़ुसरो कबीर की धरती पर पैदा हुआ हूँ  मेरी रगों में वफादारी और प्रेम का लहू दौड़ रहा है  मेरी धड़कनो में ब्रह्मनाद गूंजता है  जमुना किनारे कृष्ण की बंसी से लेकर, गंगा किनारे बिस्मिल्लाह की शहनाई  मेरी गंगा-जमुनी तहज़ीब का जश्न मनाती आई है...
January 22, 2018
नई दिल्ली. सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ केस की सुनवाई करने वाले सीबीआई जज लोया की संदेहास्पद मौत से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई अब सिर्फ सुप्रीम कोर्ट में होगी. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा समेत तीन सदस्यीय खंडपीठ 2 फरवरी से इस मामले की सुनवाई करेगी. कोर्ट ने सोमवार को कहा है कि जज लोया की मौत से जुड़े किसी भी मामले की सुनवाई अब बॉम्बे हाईकोर्ट ना करे.   कोर्ट ने कहा है कि यह एक...
January 21, 2018
मुंबई. निचली अदालत द्वारा सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले में कार्यवाही की रिपोर्टिंग से पत्रकारों को रोके जाने के खिलाफ दो याचिकाओं पर बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सीबीआई और मामले के आरोपियों को नोटिस जारी किया. न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे याचिकाओं पर 23 जनवरी को सुनवाई करेंगे. याचिकाएं आज जब सुनवाई के लिए आईं तो सीबीआई के वकील संदेश पाटिल ने कहा कि मुद्दे पर जांच एजेंसी का कोई रुख नहीं है...
January 18, 2018
नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की रिलीज को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है. करणी सेना का फेवर लेने वाले बीजेपी शासित राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से निश्चित तौर पर झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि जब सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है तो इस फिल्म को रिलीज होने से क्यों रोका जा रहा है. पद्मावत फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा....
December 26, 2017
बनारस के चर्चित मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. लेनिन रघुवंशी के ऊपर कुछ साल पहले हुए जानलेवा हमले के मामले पर सुनवाई करते हुए राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आखिरकार बनारस के एसएसपी को तलब कर लिया हे। उन्‍हें दो महीने के भीतर इस मामले में आयोग के समक्ष सशरीर उपस्थित होने को कहा गया है और आदेश दिया गया है कि 2012 के मामले में हुई इतनी देरी पर वह आयोग के समक्ष अपना स्‍पष्‍टीकरण रखें...
December 24, 2017
आज किसानों के हमदर्द चौधरी चरण सिंह (23.12.1902 - 29.05.87) का 115वां जन्मदिन है। वे भारत के 5वें प्रधानमंत्री (28.07.79 - 14.01.80) थे। इसके पहले वे थोड़े-थोड़े वक़्त के लिए दो बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री (3.4.67 - 25.2.68,  & 18.2.70 - 1.10.70) और मोरारजी के मंत्रिमंडल में हिन्दुस्तान के गृहमंत्री, वित्तमंत्री और उपप्रधानमंत्री रहे। चौधरी साहब और दो बार भारत के उपप्रधानमंत्री रहे...
December 15, 2017
भारतीय गणराज्य के एक नागरिक के रूप में मेरा ये मानना है कि संविधान ने सुप्रीम कोर्ट को लोकतंत्र की रक्षा का परम कर्तव्य दिया है, जिसमें आज हमारा सुप्रीम कोर्ट बुरी तरह फेल हुआ. दरअसल गुजरात कांग्रेस कमिटी के सचिव ने अपनी पर्सनल कैपिसिटी में कोर्ट में एक याचिका डाली और मांग की कि गुजरात विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती 25 फीसद VVPAT पर्चियों के साथ हो ताकि ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका को...