कानून का बोलबाला
March 19, 2018
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करती है लेकिन फूलपुर गोरखपुर उपचुनाव हारने के बाद जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैं वे दोनों सरकारों की पोल खोल रही हैं. योगी सरकार ने गोरखपुर के डीएम का प्रमोशन कर दिया क्योंकि डीएम राजीव रौतेला ने चुनाव परिणाम रोके रखा.
यह परिणाम इसलिए रोका गया क्योंकि वहां बीजेपी प्रत्याशी बुरी तरह हार रहा था और डीएम रौतेला...
March 18, 2018
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा शुक्रवार रात धड़ाधड़ अधिकारियों के तबादले किए गए. सरकार द्वारा 37 अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है. स्थानांतरित किए जाने वाले अधिकारियों में गोरखपुर उपचुनाव के दौरान मीडिया तो वोट काउंटिंग वाली जगह जाने पर रोकने वाले डीएम राजीव रौतेला भी शामिल हैं. लेकिन उनका तबादले के साथ ही प्रमोशन भी कर दिया गया है.
राजीव रौतेला पर आरोप है कि वे...
March 18, 2018
अयोध्या विवाद पर एक तरफ जहां देश की सर्वोच्च अदालत में सुनवाई चल रही है, वहीं कोर्ट से बाहर नेताओं की बयानबाजी भी जारी है. इस बीच बीजेपी के राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर एक और बड़ा विवादित बयान दिया है.
विनय कटियार ने शनिवार को अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि राम मंदिर के लिए एक और बलिदान की आवश्यकता है. ऐसा कहते हुए उन्होंने ये...
March 18, 2018
नई दिल्ली. श्री श्री रविशंकर के अयोध्या मामले पर दिए गए सीरिया वाले बयान पर अयोध्या, हनुमानगढ़ी के महंत और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. महंत ज्ञानदास ने अयोध्या विवाद में बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें ऐसा राम मंदिर नहीं चाहिए जो खून की धारा से बना हो. बल्कि ऐसा मंदिर बने जो दूध की धार से बना हो. बता दें कि आर्ट आफ लिविंग के प्रमुख श्री श्री रविशंकर ने...
March 18, 2018
नई दिल्ली. “आप सोचते हैं कि आपने बाहर से सिलेंडर लाकर जान बचाई और आप हीरो बन गए? हम इसके बारे में देखेंगे.” द सिटीजन की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के बाबा रघुवर दास हॉस्पीटल में विजिट के दौरान ये बातें डॉक्टर कफील से कही. मामला उस वक्त का है जब बीआरडी हॉस्पीटल में ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद होने के चलते करीब 70 बच्चों की जान चली गई थी. इसके...
March 17, 2018
बापू,
12 मार्च निकल गया। यह तारीख भारतीय इतिहास में मायने रखता है। आप इसी तारीख को 88 साल पहले अंग्रेजों द्वारा बनाये गए नमक कानून को तोड़ने के लिए दांडी मार्च पर निकले थे। वह नमक सत्याग्रह था। अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी। वह भी क्या दौर था।
इस 12 मार्च को नासिक से चलकर हम किसान कर्ज माफी के लिए मुम्बई पहुंचे। करीब 200 किलोमीटर की यात्रा में कहीं कोई अप्रिय घटना देखने को नहीं मिली। बापू, यह...
March 17, 2018
अररिया की घटना पर सुबह से न्यूज़ चैनल अपनी ढपली अपना राग गाए जा रहे थे लेकिन इतने महत्वपूर्ण घटनाक्रम से जुड़े निर्णय की कोई खबर नहीं थी. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई के जज लोया की मौत के मामले पर सुनवाई पूरी हो गई ओर इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस लोया की मौत की एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है लेकिन कोई ब्रेकिंग न्यूज़ नही चल रही है, कोई चर्चा तक नही करना...
March 17, 2018
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर भगवा पट्टा डाले गुंडई करते युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आवास के बाहर गुंडई करता हुआ नजर आ रहा है.
वीडियो में युवक कह रहा है कि हिंदू राष्ट्र बनेगा और ओवैसी की छाती पर चढ़कर बनेगा. इसे रोकने वाला ना कोई है और ना ही कोई होगा. वीडियो में युवक...
March 17, 2018
रामगढ़: पति की हत्या के बावजूद अलीमुद्दीन अंसारी की पत्नी ने दरियादिली दिखाई है. अंसारी की पत्नी मरियम खातून ने कहा कि वे नहीं चाहतीं कि उनके पति के हत्यारों को फांसी मिले. मरियम खातून ने कहा कि वे नहीं चाहतीं कि उनके पति को मारने वाले भी अपनी जान गंवा दें. वे चाहती हैं कि कोर्ट उन्हें फांसी के बजाय उम्रकैद की सजा सुनाए.
झारखंड की एक अदालत ने शुक्रवार को गोरक्षा से जुड़े अलीमुद्दीन...
March 16, 2018
पटना. अररिया लोकसभा उपचुनाव का परिणाम आने के बाद राजद समर्थकों द्वारा निकाले गये विजय जुलूस में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले वायरल विडियो को लेकर गुरुवार को दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा. भाजपा ने इसके विरोध में प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की मांग की. वहीं शहर के युवाओं ने शाम को मशाल जुलूस निकालकर इसका विरोध किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना ने शाम को प्राथमिकी दर्ज कर ली.
इस...