हक़ और आजादी
June 27, 2017
ईद के ख़ुशी के मौके पर सभी दोस्तों को बहुत मुबारकबाद. देश के मौजदा हालातो से अफ़सोस तो होता है के जिम्मेदार लोगो की जुबान पर नफ़रत फैलाने वालो के लिए कुछ अल्फाज़ भी नहीं है. अभी अभी दिल्ली पहुंचा हूँ . रास्ते में देख रहा था बच्चे ख़ुशी ख़ुशी, चहकते हुए, महकते हुए ईदगाह की और जा रहे हैं . मन में सोच रहा था के इन बच्चो को पता है के उनके समय की दुनिया कैसी होगी , नफ़रत की आग में लोगो को झोंककर आप कौन...
June 24, 2017
किसान आंदोलन अभी थमा नहीं है। इसकी चिनगारी अभी सुलग रही है। अब किसान संगठनें किसानों की एकता को दर्शाने के लिए मध्यप्रदेश के मंदसौर से 6 जुलाई को देशव्यापी किसान जनजागृति यात्रा निकालेंगे। इससे सरकार की मुश्किलें काफी बढ़ सकती है।
Image: PTI
ज्ञात हो कि 6 जून को दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में दिल्ली के गांधी पीस फाउंडेशन में आयोजित बैठक में देश के 130 किसान संगठनों के...
June 23, 2017
योगी के राज में वहां किसान रोने को मजबूर है। विदेशों में भेजा जाने वाला टमाटर अब मवेशी खा रहा है। टमाटर की खेती करने वाले किसान पड़ोसी देश पाकिस्तान समेत एशिया के अन्य देशों को इसका मजा चखाते थें लेकिन अब वे मवेशियों को खिलाने को मजबूर हैं। निर्यात न होने के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। राज्य में किसानों की कर्ज माफी के क्रियान्वयन में हो रही देरी के चलते टमाटर के किसानों का बुरा...
June 23, 2017
बीजेपी के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डेढ़ महीने के एक मासूम के शव को लेकर मजबूर माता-पिता को दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। अस्पताल से एंबुलेंस या कोई वाहन तक गरीब मां-बाप को मुहैय्या नहीं कराया गया और न ही रास्ते में किसी ने मदद करने की कोई कोशिश की। घटना मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिला की है...
June 23, 2017
उत्तराखंड के चमोली जिले के एक गांव की कुछ महिलाओं ने शराब भरी कार को तस्कर के साथ पकड़ लिया। कार के नंबर प्लेट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुरुग्राम हरियाणा लिखा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं ने घटना के जानकारी पुलिस को दी तो तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस तस्कर को अपने साथ ले गई और तस्कर को पकड़ने का श्रेय खुद पर ले लिया। पुलिस की इस कृत्य से महिलाओं में बेहद नाराजगी है।
रिपोर्ट के...
June 23, 2017
सरकार किसानों के जले पर नमक छिड़कने में पीछे नहीं है। सरकार ने खरीफ सीजन की फसलों की जो एमएसपी तय की है उससे उन्हें मुनाफा तो क्या होगा लागत निकलने के लाले पड़ गए हैं। उल्टे सरकार के मंत्री अपने बयानों से उन्हें अपमानित करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
Image: DNA
ताजा मामला शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू का है। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी अब फैशन बन गई है। नायडू वरिष्ठ भाजपा नेता और...
June 22, 2017
केंद्र सरकार ने बच्चों के लिए मिड डे मिल स्कीम के बाद अब टीबी के इलाज में सरकार से मिलने वाली राशि का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। सरकार के रीवाइज्ड नेशनल ट्यूबरक्यूलोसिस कंट्रोल प्रोग्राम यानी आरएनटीसीपी के तहत अब टीबी मरीजों को इसका लाभ हासिल करने के लिए अपना आधार नंबर जमा करना होगा। लेकिन विडंबना यह है कि टीबी के ज्यादातर मरीज गरीब वर्ग के हैं। ऐसे ज्यादातर मरीजों को तो यह...
June 21, 2017
सोशल मीडिया पर आदिवासी महिला की नग्न तस्वीर पोस्ट करने के मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और लोकसभा सांसद राम प्रसाद सरमा की मुश्किलें बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब दस साल पहले एक प्रदर्शन के दौरान आदिवासी महिला की ली गई नग्न तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट और शेयर करने का आरोप लगाया गया है। महिला ने इसको लेकर अदालत का रूख किया है।
आदिवासी महिला ने आईपीसी और...
June 21, 2017
महाराष्ट्र की फड़नवीस सरकार को फटकारते हुए मुंबई हाईकोर्ट ने कहा है कि उसे राज्य में कुपोषण की कोई चिंता नहीं है। डॉ अभय बंग द्वारा पेश एक रिपोर्ट पर अदालत ने राज्य सरकार को फटकार लगाई। रिपोर्ट में कहा गया था कि राज्य में कुपोषण से हर साल 11,000 बच्चों की मौत हो जाती है। साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि किसानों की आत्महत्या का मुख्य कारण कुपोषण और कर्ज़ है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक...
June 21, 2017
मध्य प्रदेश के इंदौर में सरकारी दफ्तरों के चक्कर से परेशान एक व्यक्ति ने मंगलवार को कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि उसे वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीमांकन न होने से परेशान एक किसान ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की।
रिपोर्ट के मुताबिक गवली पलासिया गांव के किसान मुकेश पांचाल अपनी जमीन के सीमांकन के लिए तीन-...