हक़ और आजादी
July 18, 2020
“आम नागरिक और लोकतांत्रिक शासन की सफलता में अपार विश्वास की बदौलत ही इस असेंबली ने वयस्क मताधिकार के सिद्धांत को अपनाया है. इस सभा का इस बात में पूरा विश्वास है कि वयस्क मताधिकार के जरिये एक लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना से देश में जागरुकता और बेहतरी आएगी. लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा. इस देश का आम आदमी एक गरिमामय और सुकून भरी जिंदगी जी सकेगा. ”
- अलाडी कृष्णस्वामी अय्यर...
July 18, 2020
आज़मगढ़. रिहाई मंच ने आज़मगढ़, सरायमीर थाना क्षेत्र के हाजीपुर भरौली गांव में दलितों पर हुए हमले के बाद पीड़ितों से मुलाक़ात की. प्रतिनिमण्डल में रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव, बांकेलाल, एडवोकेट कुमार राहुल, विनोद और अवधेश यादव शामिल रहे. मंच जल्द पूरी घटना पर विस्तृत रिपोर्ट लाएगा.
रिहाई मंच को पीड़ितों ने बताया कि 9 जुलाई 2020 की शाम 7 बजे महिलाएं शौच के लिए बाहर गईं थीं तभी बगल की बस्ती के...
July 18, 2020
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय लोक भवन के गेट नंबर तीन पर दो महिलाओं ने शुक्रवार को आत्मदाह करने का प्रयास किया। इससे दोनों बुरी तरह झुलस गईं। दो में एक महिला की हालत गंभीर है।
दोनों महिलाएं अमेठी की रहने वाली हैं और जमीन संबंधी शिकायत की सुनवाई नहीं होने से परेशान हैं। जिला स्तर पर उनके मामले की सुनवाई नहीं हुई तो वे राजधानी पहुंचीं। जानकारी के अनुसार,...
July 16, 2020
बिहार राज्य के कैमूर जिला के अधौरा प्रखंड़ में कैमूर मुक्ति मोर्चा के तत्वधान में भारी मात्रा में आदिवासीयों का वनविभाग एवं पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ व्यापक प्रर्दशन आयोजित किया गया।
अखिल भारतीय वनजन श्रमजीवी यूनियन ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अधौरा प्रखंड़ कैमूर पहाड़ियों में बसा वन बाहुल्य व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जो कि मुख्य धारा की विकास से कोसों दूर है व यह ऐसा क्षेत्र है जो कि...
July 16, 2020
वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन में लोकतंत्र विषय पर वेब गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान अब्दुल्लाह अंसारी, फादर आनंद,सदफ़ जफ़र, डॉ मुनीज़ा खान,मऊ नगर पालिका के दो पूर्व अध्यक्ष तथा सजप के महासचिव अफ़लातून अफलू आदि ने यूपी में चल रही तानाशाही के उदाहरण दिए।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सदफ जफर ने कहा कि यूपी सरकार ने जिस तरह से असहमति जताने...
July 15, 2020
सांप्रदायिकता विरोधी कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की पहल पर एक सफल वेब-गोष्ठी आयोजित हुई।तालाबंदी में उत्तर प्रदेश विषयक गोष्ठी में कई राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
तीस्ता ने इस गोष्ठी को समाजवादी जन परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. स्वाति को समर्पित करते हुए कहा कि हम उन मूल्यों के प्रति फिर संकल्पबद्ध हो रहे हैं, जिनके लिए स्वाति सक्रिय रहीं। गोष्ठी में अब्दुल्लाह अंसारी, फादर...
July 13, 2020
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सीवरेज की सफाई के लिए किसी सफाईकर्मी को चेंबर में न उतरना पड़े। गहलोत के अनुसार, यह काम पूरी तरह से मशीनों से ही कराया जाए। पीयूसीएल राजस्थान ने गहलोत सरकार के इस कदम की सराहना की है।
गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों व...
July 11, 2020
भुवनेश्वर। इस समय जब पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है वहीं दूसरी ओर इससे लोगों की आमदनी पर भी बुरा असर पड़ा है। वहीं इस बीच खबर आ रही है कि ओडिशा में एक वकील हाईकोर्ट के बाहर बैठकर सब्जी बेच रहे हैं। उनके ऐसा करने के पीछे वजह कि ज़रूरतमंद वक़ीलों को पिछले कुछ महीनों से आर्थिक सहायता नहीं मिली है। ऐसे में ख़ुद की हालत बयां करने के लिए उन्होंने ये तरीका अपनाया है।
उनका आरोप है कि बार...
July 9, 2020
राजाखेड़ा। राजस्थान के राजाखेड़ा में विद्युत निगम अपने उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराने में खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। गुंडों की दबंगई के सामने निगम अपने ट्रांसफॉर्मर नहीं बदल पा रहा है। इससे कारण सिंघावली गांव की दलति बस्ती के बिजली के कनेक्शन से वंचित हैं। इसको लेकर दलितों ने निगम के सामने प्रदर्शन किया।
पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी सिंघावली गांव में 16 केवी का...
July 8, 2020
नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार विनोद के खिलाफ राजद्रोह के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच रिपोर्ट नहीं सौंपने के कारण हिमाचल प्रदेश पुलिस को फटकार लगाई है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि जांच रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में जमा कराएं। यह रिपोर्ट पुलिस को 13 जुलाई तक सौंपनी होगी। इस मामले में आखिरी सुनवाई अगले सप्ताह होगी।
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि जांच...