हक़ और आजादी
December 18, 2020
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। किसानों का आंदोलन गुरुवार को 23वें दिन जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चारों तरफ किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं, यह दायरा व्यापक होता जा रहा है। जो किसान दिल्ली नहीं आ पा रहे वे क्षेत्रीय स्तर पर कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले में किसान...
December 18, 2020
मेरठ। कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर और यूपी गेट पर किसान आंदोलन के साथ-साथ खाप नेताओं ने कल से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत में नया मोर्चा खोलने को हुंकार भरी है। 19 दिसंबर को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम किया जाएगा और किसान अनिश्चितकालीन धरना देंगे। बड़ौत में चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर देशखाप के थांबेदारों की बैठक में इसका एलान किया गया। इसमें कहा गया कि सरकार से आरपार की लड़ाई होगी...
December 18, 2020
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल शीर्ष कोर्ट ने डॉ. कफील खान को बड़ी राहत देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका को खारिज कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने डॉ. कफील खान के ऊपर से एनएस हटाए जाने और उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका दायर की थी।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 'हाईकोर्ट की टिप्पणी आपराधिक मामलों को प्रभावित नहीं...
December 17, 2020
नई दिल्ली: मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून किसानों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। कड़ाके की सर्दी में किसान दिल्ली से सटी सीमाओं पर जमे हैं। सरकार से कई दौर की वार्ता में कोई हल न निकलता देख किसान दुखी भी हैं और आक्रोश में भी। बुधवार रात को करनाल के एक किसान ने सिंघु बॉर्डर पर आत्महत्या कर ली।
सिंघू बॉर्डर पर आत्महत्या करने वाले किसान 65 वर्षीय संत बाबा राम सिंह ने सुसाइड नोट भी...
December 16, 2020
CJP ने जुलाई में ECI के समक्ष याचिका दी थी कि प्रवासी भारतीयों के लिए पोस्टल बैलट वोटिंग का प्रस्ताव रखा जाए, जो NRI के ही समान कारणों से अपने अधिकार का प्रयोग करने में असमर्थ हैं।
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) नॉन रेजिडेंट इंडियन्स (NRI) को पोस्टल बैलट द्वारा अपना वोट डालने की सुविधा प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय (MEA) ने ECI को...
December 16, 2020
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था, एमनेस्टी इंटरनेशनल के इंडिया कार्यालयों द्वारा आंशिक रूप से याचिका दायर करने की अनुमति दी, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बैंकों को फ्रीज करने के निर्देश देते हुए जारी किए गए संचार को चुनौती दी।
न्यायमूर्ति पी एस दिनेश कुमार की पीठ ने कहा: "याचिका में आंशिक रूप से याचिकाकर्ता को बैंक खातों से 60 लाख रुपये की राशि...
December 16, 2020
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हैं। कड़ाके की ढंड और आंदोलन के शुरूआत में वाटर कैनन का इस्तेमाल किसानों की जान पर भारी पड़ रहा है। इस आंदोलन में अब तक 20 किसानों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को सिंघू बॉर्डर पर डटे किसानों ने ऐलान किया कि वे आंदोलन शुरू होने के बाद से दम तोड़ने वाले 20 किसानों को 20 दिसंबर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।...
December 16, 2020
मेरठ। मोदी सरकार लाख भ्रामक प्रचार करे कि दिल्ली किसान आंदोलन, पंजाब व हरियाणा के किसानों का आंदोलन हैं लेकिन हरियाणा के बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश के खाप चौधरियों ने भी किसान आंदोलन के समर्थन का ऐलान कर कड़ाके की ठंड में माहौल गरमा दिया है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कई खापों ने केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के विरोध में किये जा रहे किसान आंदोलन को समर्थन दिया है और वह कल 17 दिसंबर...
December 15, 2020
वनाश्रित-आदिवासी समुदायों ने भी कृषि कानूनों के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा है कि मसला किसानों भर का नहीं है, उनकी आजीविका (खेती व भूमि अधिकार) से भी जुड़ा है। वनाधिकार दिवस के मौके पर देश के अलग अलग अंचलों से वन आश्रित व आदिवासी समुदाय व संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में मामला उठाया है और तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है।
पलिया लखीमपुर खीरी
वनाश्रित समुदायों का...
December 15, 2020
उत्तराखंड के रुद्रपुर में तीन नए कृषि कानून रद करने की मांग को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट पर किसानों ने धरना दिया। ज्ञापन लेने एडीएम धरना स्थल पर पहुंचे तो किसान डीएम को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 मिनट में डीएम रंजना राजगुरु नहीं आई तो ज्ञापन फाड़ दिया जाएगा। तय समय पर डीएम नहीं पहुंचीं तो किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह ने मांग पत्र को गुस्से में फाड़...