धार्मिक कट्टरपन
July 29, 2017
आसाम और गुजरात के बाढ़ और राजनैतिक भेदभाव, बिहार में बवाल, नर्मदा घाटी में दो लाख आदिवासी को बेघर कर रही मध्य प्रदेश की सरकार। टमाटर के बढ़ते दाम से क्या किसान को मिलेगा मुनाफा?
July 28, 2017
क्या उत्तर प्रदेश की सरकारों ने 2007 में गोरखपुर में हुए दंगों में मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जांच की कोशिश को रोके रखा। द वायर की एक रिपोर्ट से तो ऐसा ही लगता है। वरिष्ठ पत्रकार अजीत साही की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में कई तथ्य ऐसे हैं जिनसे कोर्ट चाहे तो मामले पर दोबारा गौर कर सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है- दो महीने पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने योगी आदित्यनाथ पर...
July 27, 2017
नीतीश ने साल 2013 में हिटलर और सांप्रदायिक ताकतों को खारिज कर दिया था और दूसरी राह अपनाई थी।
Cartoon Courtesy: India Today
नीतीश कुमार अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गोधरा कांड (27 फरवरी 2002) के दौरान रेल मंत्री थें। वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ एनडीए प्रथम के वक्त सत्ता में थें। साबरमती एक्सप्रेस की एस-6 कोच के जलने पर 59 लोगों की मौत को विशेष रूप से अतिवादियों द्वारा...
July 27, 2017
भारत खुद को भले किसी महान प्राचीन ज्ञान-परंपरा का वारिस समझता हो पर उसके विश्वविद्यालयों की दशा चंद चमकदार अपवादों के बावजूद खस्ताहाल है। उच्चशिक्षा की हालत किसी मरणासन्न नदी जैसी है जिसपर पुल तो बहुत बड़ा बन गया है पर पानी सूखता जा रहा है। भारत अपने साथ ही यह झूठ बोल रहा है कि वह ज्ञान या ज्ञानियों का आदर करता है, जबकि सचाई इसके विपरीत है। आधुनिक युग में भारत ने जितना ज्ञान की अवहेलना और अनादर...
July 26, 2017
नरेंद्र मोदी के प्रधानंत्री बनने के बाद यानी पिछले तीन वर्षों में देश भर में सांप्रदायिक, जातीय और नस्ली हिंसा में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गृह राज्य मंत्री गंगाराम अहिरवार ने 25 जुलाई यानी मंगलवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। अहिरवार द्वारा सदन में पेश की गई नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2014 में धर्म, नस्ल या जन्मस्थान को लेकर...
July 25, 2017
संसद का सेंट्रल हॉल आज अनेक ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा। देश के 14 वें राष्ट्रपति के रुप में रामनाथ कोविंद को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने उन्हें शपथ दिलाई। वे देश के दूसरे दलित राष्ट्रपति बने। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल हॉल में देश के नए राष्ट्रपति रामानाथ कोविंद के शपथग्रहण समारोह में ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगे। शायद ये नारे अब तक की इतिहास में पहली...
July 25, 2017
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पौत्र प्रकाश अंबेडकर ने केंद्र की भाजपा और संघ डर का माहौल तैयार करने का आरोप लगाया। प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों के कारण लोगों में डर का माहौल पैदा कर रही है। प्रकाश अंबेडकर ने ये बातें जालंधर में एक प्रेस कांफ्रेंस में कही।
प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि पहले नोटबंदी से उद्योगों को ठप किया गया। अब जीएसटी लागू कर टेक्सटाइल और चमड़ा उद्योगों को...
July 22, 2017
नरेंद्र मोदी सरकार बनने के साथ ही भीड़ की हिंसा में हुई बढ़ोतरी पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। दुनिया भर के मीडिया में इसे लेकर चिंता जताई जा रही है। हाल में न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने संपादकीय में भारत में गो रक्षा के नाम पर दलितों और मुसलमानों पर होने वाले बर्बर हमलों का जिक्र किया है। अखबार ने लिखा है कि 2014 में मोदी को देश की जनता ने इसलिए चुना कि उन्होंने अपने नेतृत्व में इसकी आर्थिक तरक्की...
July 21, 2017
गो रक्षा के नाम पर बर्बर भीड़ की हिंसा पर अब तक कोई कड़ी कार्रवाई न होना देश एक बड़े वर्ग में गुस्सा और असंतोष भड़का रहा है। हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ सरकार ने कड़ी कार्रवाई की बात की है। हाल में पीएम दो बार कह चुके हैं कि भीड़ की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेकिन उनके इस ऐलान पर लोगों को भरोसा नहीं है। पिछली बार ठीक उसी दिन झारखंड में भीड़ ने गो रक्षा के नाम पर बर्बर हिंसा की थी,...