धार्मिक कट्टरपन

December 16, 2017
नई दिल्ली। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से हिदुत्ववादी संगठनों का उत्पात अल्पसंख्यकों पर जारी है। संघ की विचारधारा पर चलने वाले अराजक तत्व समाज में जहर ही नहीं घोल रहे बल्कि खूनखराबे पर भी उतर आए हैं। इसकी शुरूआत 2015 में अखलाक की हत्या के रूप में यूपी से हुई थी। हालांकि उस वक्त वहां सपा की सरकार थी लेकिन एक इंसान को मारने के आरोपी की मौत पर जिस तरह का प्रदर्शन और सहायता इन कथित हिंदुत्व...
December 16, 2017
जयपुर। वर्तमान में देश की स्थितियां लोकतंत्र को झकझोर रही हैं। जिस देश का मुखिया ही सांप्रदायिकरण की आंच पर रोटी सेंकता हो वहां अल्पसंख्यकों और बहुसंख्यकों के बीच खाई बढ़ना जायज है। राजसमंद में अफराजुल की हत्या के आरोपी शंभु के समर्थन में प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को उदयपुर में धारा-144 लागू होने के बावजूद कोर्ट चौराहे पर जमकर तांडव किया। प्रदर्शन के दौरान नियम कानून को ताक पर रखकर ये...
December 14, 2017
नई दिल्ली। राजस्थान के राजसमंद में कथित लव जेहाद के नाम पर हैवानियत का नंगा खेल खेलने वाला शंभू रैगर कानून की नजर में भले ही अपराधी है लेकिन कुछ तथाकथित राष्ट्रवादी उसे हीरो मान रहे हैं। जिस राजस्थान में जातिवाद इतना भयंकर रूप में है कि दलितों के सरनेम पर सवाल उठाए जाते हैं वहीं उन्हें शादी में घोड़े पर बैठने की मनाही है वहीं शंभू भवानी को हीरो के रूप में देखा जा रहा है।  मुसलमान होने...
December 14, 2017
पश्चिमी राजस्थान में दलितों और क्षत्रिय सवर्णों के मध्य सिंह शब्द के इस्तेमाल को लेकर कटुता खतरनाक स्तर पर पँहुच चुकी है। विशेष रूप से जालोर जिले से ऐसी खबरें आ रही हैं ,जहाँ पर कुछ दलित युवाओं द्वारा अपने नाम के साथ सिंह लिख देने के कारण उन्हें भयंकर अपमान और उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नपसा बौद्ध विराना, पदम सिंह मेघवाल तथा ओयाराम बोरटा को इस बात के लिए असंख्य...
December 13, 2017
अस्सी के दशक की शुरुआत में भारत में कुली फिल्म आयी थी. उसमे अमिताभ बच्चन "वर्ग चेतना" को संगठित करते हुए पूंजीपतियों से लड़ाई लड़ते हैं. एक गरीब मुसलमान कुली की भूमिका में वे सभी गरीबों का प्रतिनिधित्व करते हुए एक वामपंथी आदर्शों से प्रेरित क्रान्ति का झंडा उठाते हैं. सबसे मजेदार बात ये कि फिल्म के अंतिम द्रश्यों में वे पूंजीपतियों से हथौड़ा और हंसिया लेकर युद्ध करते हैं. ये हंसिया...
December 11, 2017
राजसमन्द में हुई आतंकी वारदात के पक्ष में बड़ी संख्या में चरमपंथी हन्दू सोशल मीडिया पर अपने विचार खुल कर ज़ाहिर कर रहे हैं, लोगों ने आतंकी शम्भू की तस्वीर को "माई हीरो शम्भू भवानी" हेज टैग के साथ अपनी प्रोफाइल पिक्चर तक बना डाली है, इन शम्भू समर्थकों के नाम के साथ लगी जाति का विश्लेषण करने पर चोंकाने वाला सत्य सामने आता है, इस दुर्दांत हत्याकांड का खुलकर समर्थन कर रहे लोगों का 95 फीसदी...
December 8, 2017
राजस्थान के राजसमन्द इलाके में की गयी मुस्लिम मजदूर मोहम्मद अफ्रज़ुल की निर्मम हत्या का खंडन करते हुए, भारत की कई मानवाधिकार संस्थाओं ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का इस्तीफा माँगा है| साथ ही उन्होंने राज्य के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया के भी इस्तीफे की मांग की है| पीपल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज, मजदूर किसान शक्ति संगठन, आखिल भारतीय किसान सभा, राजस्थान नागरिक मंच, डॉक्टर आंबेडकर विचार मंच...
December 8, 2017
राजस्थान के राजसमन्द में प्रवासी बंगाली मजदूर इफराजुल की एक दलित शम्भू लाल रेगर उर्फ शम्भू भवानी द्वारा की गई निर्मम हत्या की घटना से मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत दुःख महसूस कर रहा हूँ, कोई भी इंसान कैसे इस बेरहमी से किसी निर्दोष, निहत्थे इंसान का कत्ल कर सकता है, यह अत्यंत क्षुब्ध करने वाला अमानवीय कृत्य है, मैं इस हत्याकांड की कड़ी भर्त्सना करता हूं और शर्मिंदगी व्यक्त करता हूँ कि मैं उस वर्ग से...
December 7, 2017
मुज़फ़्फ़रनगर : जानसठ के इब्राहिम (35) तब 10 साल के थे. वो बता रहे हैं कि, मेरे अब्बू दिन में 10 बजे नमाज़ पढ़ रहे थे. मैं यह नहीं समझ पा रहा था कि नमाज़ पढ़ने का यह कौन सा वक़्त है. दरअसल, ये दिन 6 दिसंबर का मनहूस दिन था. बाबरी मस्जिद शहीद हो चुकी थी. हर तरफ़ दहशत का माहौल था. ख़ासतौर पर मुस्लिम मोहल्ले आतंक के साए में थे. उस वक़्त पुलिस ने मुसलमानों को पकड़ हवालात में बंद करना शुरू कर दिया था. मुझे...
December 7, 2017
राजस्थान के राजसमंद में इंसानियत को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। जेहाद के विरोध के नाम पर अंजाम दी गई इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। राजसमंद में इस लाइव मर्डर के वीडियो के वायरल होने के साथ ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।  वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक शख्स लव जिहाद के नाम पर एक मुस्लिम व्यक्ति की हत्या कर रहा है, उसे किस तरह से तलवार से काट...