राजनीती
April 8, 2018
दलित वोटबैंक के सहारे सत्ता का सुख भोग रहे बीजेपी के दलित सांसदों और दर्जनों विधायकों को चेतावनी जारी की गई है. उन्हें खबरदार किया गया है कि अगर ऐसे मौके पर भी उन्होंने अपने समाज का साथ नहीं दिया, तो उनका बहिष्कार किया जाएगा और ये बहिष्कार राजनीतिक भी होगा. बहिष्कार की चेतावनी देने वाली ये आर्मी है चंद्रशेखर रावण की भीम आर्मी.
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में शनिवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में ये...
April 8, 2018
नई दिल्ली: दलितों के मुद्दे पर अब बीजेपी न सिर्फ अपने नेताओं और सांसदों से घिरती जा रही है, बल्कि अब विरोधी भी लगातार हमला बोल रहे हैं. भारत बंद में हुई हिंसा के मद्देनजर दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने बीजेपी पर हमला बोला है. मायावती ने कहा कि भारत बंद प्रदर्शन बड़े स्तर पर सफल रहा. इसने भाजपा को डरा दिया है और भाजपा शासित राज्यों में अधिकारियों ने दलितों के प्रति...
April 8, 2018
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली सरकार पर लगातार दलितों को प्रताड़ित करने के आरोप लग रहे हैं. केंद्र सरकार पर ऐसे आरोप उन्हीं के पार्टी के दलित नेता लगा रहे हैं. भाजपा के दलित सांसद उदित राज ने शनिवार की देर रात आरोप लगाया कि इस सप्ताह के शुरू में भारत बंद के दौरान हिंसक प्रदर्शन के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में उनके दलित समुदाय के सदस्यों को ‘प्रताड़ित ’ किया जा रहा है...
April 7, 2018
देश का सबसे बड़ा घोटाला..........
कल वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने यह जानकारी सदन में दी कि देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वित्तवर्ष 2014-15 से सितंबर, 2017 तक 2.47 लाख करोड़ का एनपीए लोन राईट ऑफ कर दिया है।
ये किसका पैसा है जो बड़े उद्योगपतियों को कर्जे के रूप में दिया जाता है और फिर राइट ऑफ के बहाने माफ कर दिया जाता है ? यह हमारे आपके खून पसीने की कमाई है जिसे पेट्रोल...
April 7, 2018
आज दुनिया में राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय हित के नाम पर दक्षिणपंथी अतिवाद की मुखरता उंमादयुक्त आक्रामक हो चली है। भारत में, खासकर 2014 के संसदीय चुनाव और केंद्र में, मई 2014 में मोदी की सरकार बनने के बाद यह अतिवादी मुखरता, आरएसएस से संबद्ध या उसकी वैचारिक संतति, ‘हिंदुत्ववादी’ चरमपंथियों की गतिविधियों में साफ-साफ देखी जा सकती है। राष्ट्रवाद पर समयांतर के विशेषांक (जनवरी, 2018) के लिए इस...
April 7, 2018
बिहार से रिश्ता वैसे तो बहुत पुराना है. वो कहते हैं न जिस ज़मीन पर जन्म लेते हैं वो शहर अपना होता है. कुछ ऐसा ही नाता औरंगाबाद से रहा है, जहां पिछले दिनों अपने ही लोग जलने और जलाने उतारू हो गए…
वैसे बिहार में तो लगातर कई दिनों से साम्प्रदायिक तनाव का माहौल बन चुका था. भागलपुर से शुरू हुई साम्प्रदायिक हिंसा के आग की लपटें इतनी तेज़ी से उठी कि वो औरंगाबाद, समस्तीपुर, मुंगेर, सीवान...
April 7, 2018
दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री (77-79 & 87-89) और दो बार भारत के उपप्रधानमंत्री (वीपी सिंह और चंद्रशेखर के कार्यकाल में, 89-91) रहे देश के बड़े किसान नेता ताऊ देवीलाल जी (25 सितंबर 1915 - 6 अप्रैल 2001) की आज 17वीं पुण्यतिथि है।
आपकी तुनकमिजाजी के बावजूद बिहार आपका सदा ऋणी रहेगा कि आपने 90 के दशक में बिहार को एक ऐसा मुख्यमंत्री दिया जिन्होंने वंचितों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए पांच...
April 7, 2018
लोग अब समझने लगे हैं कि अपने संकीर्ण एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सत्ताधारी जमातें भले डॉ आंबेडकर की मूर्तियां लगवा दें, मगर तहेदिल से वह मनु की ही अनुयायी हैं.
2 अप्रैल का ऐतिहासिक भारत बंद लंबे समय तक याद किया जाएगा. जब बिना किसी बड़ी पार्टी के आह्वान के लाखों लाख दलित एवं वंचित भारत की सड़कों पर उतरें और उन्होंने अपने संघर्ष एवं अपने जज्बे से एक नई नजीर कायम की.
आजादी के सत्तर सालों में...
April 6, 2018
नई दिल्ली: 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए चुनौती बढ़ती जा रही है. 2 अप्रैल को हुए भारत बंद के दौरान योगी प्रशासन द्वारा अपनाई गई दमनकारी नीति की वजह से पार्टी के सांसद भी नाराज चल रहे हैं. यूपी के रॉबर्ट्सगंज से बीजेपी के दलित सांसद छोटेलाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की शिकायत की थी आज इटावा से एक और दलित सांसद सांसद अशोक दोहरे ने...
April 6, 2018
नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट को लेकर 2 अप्रैल में भारत बंदी में जगह जगह हुए हिंसक झड़प में एफ़आईआर का सामना कर रहे. एससी,एसटी और ओबीसी समाज के लोगों के लिए यूनाइटेड मुस्लिम्स फ्रंट मुफ्त में केस लड़ेगी. इस बात कि घोषणा यूनाइटेड मुस्लिम्स फ्रंट के अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद अली ने फेसबुक के जरिए की है.
सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट शाहिद अली ने सोशल मीडिया के जरिए सभी बहुजनों से अपील किया हैं कि 2...