राजनीती
June 21, 2018
छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस ने एक और नया कारनामा किया है। महासमुंद में बैडमिंटन की खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने गए निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा की पुलिस ने पिटाई कर दी।
विधायक विमल चोपड़ा के शरीर पर चोट के निशान Image Courtesy: Bhaskar
विधायक के साथ गईं...
June 20, 2018
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कुलकर्णी ने कहा कि भारत को ऐसे नेता की जरूरत है जो कश्मीर मुद्दे जैसी "बड़ी समस्याएं" हल कर सके और इसलिए वह कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को भविष्य के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहेंगे। वे मुंबई में पैनल डिस्कशन में हिस्सा ले रहे थे। बता दें कि कुलकर्णी पूर्व...
June 20, 2018
जयपुर में जयपुर विकास प्राधिकरण ने सिद्धार्थ नगर के पॉश इलाके की शान में बाधा बन रही एक बंजारा बस्ती को मंगलवार को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कोशिश की।
दैनिक भास्कर ने खबर दी है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर बंजारा बस्ती को उजाड़ने की कार्रवाई का भारी विरोध हुआ, जिसके बाद जेडीए के दस्ते को वापस लौटना पड़ा।
लोगों ने बताया कि बुलडोजर लेकर जेडीए के अधिकारी बिना किसी सूचना के आ धमके और...
June 20, 2018
आज कश्मीर के कई बड़े अख़बारों ने पत्रकार शुजात बुख़ारी की हत्या के विरोध में अपने संपादकीय कोने को ख़ाली छोड़ दिया है। ईद की दो दिनों की छुट्टियों के बाद जब आज अख़बार छप कर आए तो संपादकीय हिस्सा ख़ाली था। ग्रेट कश्मीर, कश्मीर रीडर, कश्मीर आब्ज़र्वर, राइज़िंग कश्मीर के अलावा उर्दू अखबार डेली तमलील इरशाद ने भी संपादकीय ख़ाली छोड़ दिया।
धारा 370 हटाने के नाम पर राजनीति करते रहने वाली बीजेपी...
June 20, 2018
मोदी के हनुमान राम माधव कहे जाते हैं जब 2015 में जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने की बात उठी तो राम माधव ने कश्मीर जाकर गठबंधन की संभावनाएं टोटलनी आरम्भ कर दी , बात उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस से भी की लेकिन कुछ जम नही पाया लेकिन पीडीपी में एक ऐसा नेता मौजूद था जो उत्तर और दक्षिण ध्रुव कही जाने वाली बीजेपी और पीडीपी को साथ लाने में राम माधव के साथ कंधे से कंधा मिलाने को तैयार हो गया उसका नाम था हसीब...
June 20, 2018
मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदइंतजामी इस कदर बदनाम हो चुकी है कि मां-बाप अपने बच्चों को किसी भी कीमत में सरकारी स्कूलों में पढ़ाने को तैयार नही है।
Representation Image
प्रदेश में कई स्कूल ऐसे हैं जो बच्चों के अभाव में तकरीबन बंद से पड़े हैं जबकि उन्हीं के आसपास के निजी स्कूलों में बच्चों की भीड़ लगी रहती है।
राजधानी भोपाल के पास मंडीदीप में ही 9 ऐसे स्कूल हैं जिनमें शिक्षक 18 हैं...
June 19, 2018
नई दिल्ली. आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. बीजेपी, कांग्रेस सहित सभी क्षेत्रीय दल भी जोड़तोड़ में जुटे हैं. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बीजेपी को 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का खतरा है. इसे देखते हुए बीजेपी करीब 110 वर्तमान सांसदों/मंत्रियों का टिकट काट सकती है. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने अपने मंत्रियों से फीडबैक के बाद यह फैसला किया है.फीडबैक में सामने आया कि...
June 19, 2018
छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों के परिवार अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। इस आंदोलन से सरकार के हाथ-पांव फूल गए हैं। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस स्थिति से निपटने के लिए आपात बैठक बुलाई है। पुलिसकर्मी अपने लिए बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन पर उतरे हैं।
Image Courtesy: Dainik Bhaskar
सभी जिला मुख्यालयों में इन प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाले और ज्ञापन दिए।
पुलिस वालों के...
June 19, 2018
मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार की वादाखिलाफी से गुस्साए अध्यापक संघ ने अब 24 जून को विधानसभा घेराव करने और आमरण अनशन करने का ऐलान किया है।
अध्यापकों के आंदोलन और एकता को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इनका शिक्षा विभाग में संविलयन तो कर दिया था और कई सुविधाएं देने का ऐलान किया था, लेकिन आंदोलन शांत होते ही सरकार अपने वादे से मुकर गई जिससे नाराज शिक्षक अब शिवराज सिंह चौहान को...
June 19, 2018
राजस्थान के अस्पतालों की बदहाली केंद्र की ताजा रिपोर्ट में फिर से उजागर हुई है। सरकार के मानकों पर राज्य के अधिकतर जिला अस्पताल खरे साबित नहीं हुए हैं। पूरे राज्य में केवल एक अस्पताल केंद्र सरकार के मानकों को पूरा कर पाया है।
दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर में बताया गया है कि नेशनल क्वालिटी एंश्योरेंस स्टेंडर्ड सर्टिफाइड की ताजा रिपोर्ट में राजस्थान के 27 में से 26 जिला अस्पतालों को मानकों...