राजनीती

November 7, 2019
आज रेल मंत्री पीयूष गोयल का ट्वीट देखकर बेहद ख़ुशी हुई। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल की जयंति पर याद किया है। लिखा है कि बिपिन चंद्र पाल पीढ़ियों को अपने राष्ट्रवाद और क्रांतिकारी विचारों से प्रेरित करते रहेंगे। कोई वाकई क्रांतिकारी विचारों से प्रेरित हो गया और सरकार को चुनौती देने लगा तो सबसे पहले पीयूष गोयल की उसे देशद्रोही कह देंगे या उनके समर्थक काम कर देंगे। एक हफ्ता...
November 7, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने दलितों के बहिष्कार के आरोपों पर हरियाणा की खट्टर सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। हिसार के भाटला गांव में दो साल के लिए दलितों के बहिष्कार के आरोपों पर मंगलवार को शीर्ष अदालत ने प्रदेश सरकार की खिंचाई कर डाली। अदालत ने राज्य को 8 नवंबर तक एक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया, ताकि यह ज्ञात हो सके कि संबंधित मामले में प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं। तीन न्यायाधीशों वाली पीठ के...
November 7, 2019
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से सभी मुख्य राजनीतिक पार्टियां प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश में जुटी हैं, मगर प्रदेश में एक के बाद एक कई किसानों की आत्महत्या ने एक बार फिर उनकी बदहाली से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।  दरअसल पिछले महज चार दिनों में मराठावाड़ा क्षेत्र के कम से कम दस किसान कथित तौर पर फसल खराब होने के चलते आत्महत्या कर चुके हैं। अधिकारियों ने किसानों...
November 7, 2019
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली लॉ स्टूडेंट के परिजनों ने मामले की जांच करने वाली एसआईटी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बता दें कि छात्रा की मां ने सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाई कोर्ट को चिट्ठी लिखी है।  गौरतलब है कि लॉ स्टूडेंट ने चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाया है। वहीं, छात्रा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री से रंगदारी मांगने का आरोप है। दोनों ही मामलों की...
November 7, 2019
गृह मंत्रालय ने बुधवार (6 नवंबर) को 2012 बैच के पूर्व आईएएस कन्नन गोपीनाथन के खिलाफ चार्जशीट जारी की। गोपीनाथन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी आदेश का पालन नहीं किया। साथ ही, अपने इस्तीफे की जांच के दौरान ही हेडक्वॉर्टर छोड़ दिया था। बता दें कि गोपीनाथन केंद्र शासित प्रदेशों दमन व दीव और दादर व नगर हवेली में पावर डिपार्टमेंट में सेवाएं दे चुके हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही गोपीनाथन ने चुनाव आयुक्त...
November 6, 2019
अंग्रेजी दैनिक द टेलीग्राफ ने मंगलवार को पहले पन्ने पर सात कॉलम में टॉप पर खबर छापी है, केंद्र सरकार ने कृष्ण चंदर की कहानी जामुन का पेड़ को आईसीएसई के सिलेबस से हटा दिया है। हिन्दी के लेखक की हिन्दी कहानी हिन्दी के सिलेबस से हटाए जाने पर अंग्रेजी के अखबार में पूरी प्रमुखता से छपी इस खबर का शीर्षक वही है जो मैंने ऊपर लगाया है। खबर के मुताबिक, अखबार के सूत्रों ने कहा कि एक खास राज्य के...
November 6, 2019
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर हाल ही में जेल से छूटे हैं। उन्होंने बीएसपी सुप्रीमो मायावती को खुला खत लिखा और अपील की कि वह साथ आकर बहुजन मूवमेंट की ताकत बढ़ाएं। बता दें कि दिल्ली में रविदास मंदिर ढहाने के बाद प्रदर्शन को लेकर चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया गया था। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने एक बार फिर बीएसपी सुप्रीमो मायावती की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। साथ ही, मायावती से कहा...
November 6, 2019
केंद्र में भारी बहुमत से दोबारा सत्ता में आने के करीब पांच महीनों के भीतर भाजपा दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में हांफती नजर आयी. हालांकि इन दोनों राज्यों में से भाजपा किसी तरह से हरियाणा में तो सरकार बनाने में कामयाब हो गयी है लेकिन महाराष्ट्र में उठापटक जारी है. दरअसल अभी चार महीने पहले ही नरेंद्र मोदी की सरकार 2014 से अधिक प्रभावशाली जीत दर्ज कराने में कामयाब हुई थी और उसके बाद तीन तलाक, एनआरसी...
November 5, 2019
जयपुर में जनवादी लेखक संघ और जन संस्कृति मंच के साझे प्रयास के अंतर्गत 15 से 17 नवंबर, तीन दिन का 'जन साहित्य पर्व' मनाया जा रहा है. इस बार जलियांवाला बाग जनसंहार के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं. जलियांवाला के शहीदों को समर्पित तीन दिन के इस आयोजन में पिछले सौ बरसों के भारत के विकास का लेखा जोखा लेने की कोशिश की जाएगी. साहित्य, सियासत, सिनेमा, अर्थशास्त्र, विज्ञान, पत्रकारिता अलग अलग...
November 5, 2019
गुजरात का ऊना कांड तो आपको याद ही होगा। इस घटना में दलित युवकों को मरी गाय की खाल उतारने का अपना पुस्तैनी काम करने पर बुरी तरह से पीटा गया था। युवकों की चमड़ी उतार दी गई थी। अब अहमदाबाद के साबरमती इलाके में फिर से दलित युवक की पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुजरात के साबरमती इलाके में रविवार रात को कुछ लोगों ने एक दलित व्यक्ति को पीट दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा...