राजनीती
December 3, 2020
नोटबंदी की ही तरह एकतरफा बिना किसी से सलाह मशविरा के लाए गए कृषि कानूनों का असर भी नोटबंदी की ही तरह देशव्यापी और हर किसी को प्रभावित करने वाला होगा। इससे शायद ही किसी को इनकार हो। अब भले भाजपा नेता कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन को पंजाब के किसानों की समस्या बताने व जताने पर लाख तुले रहे। लेकिन कारपोरेट के हाथ खेती सौंप देने वाले इन कृषि कानूनों से हर देशवासी प्रभावित होगा, यह कटु सत्य है। यही...
December 1, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर दोगला रवैया अपना रखा है। एक तरफ तो वह किसानों के साथ खड़े होने का ढोंग कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वह इन काले कानूनों को दिल्ली में लागू कर चुकी है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी के इस दोहरे चरित्र पर अचरज जताते हुए कहा है कि इस तरह आप ने खुद को पूरी तरह दोगला साबित कर दिया है।
ध्यान...
December 1, 2020
नई दिल्ली। जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शहला राशिद के पिता ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें अपनी बेटी से जान का खतरा है। उन्होंने पत्र में शहला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी एंटी नेशनल है।
शहला के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने जुहूर बटाली और रशीद इंजिनियर से 3 करोड़ रुपये लिए थे। उन्होंने अपनी जान का खतरा बताते हुए डीजीपी से...
December 1, 2020
नई दिल्ली। भारत में कृषि कानूनों को लेकर किसान भारी विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली में चल रहे इन प्रदर्शनों पर पूरी दुनिया की निगाहें भी टिकी हैं। इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडों ने किसानों के साथ समर्थन जाहिर किया है। बता दें कि किसानों के साथ गतिरोध समाप्त करने के लिए सरकार ने मंगलवार दोपहर 3 बजे विज्ञान भवन में किसान संगठनों को बैठक के लिए बुलाया था...
December 1, 2020
नई दिल्ली। किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए सरकार और किसान नेताओं के बीच मंगलवार को विज्ञान भवन में बैठक की गई। सिर्फ 32 किसान प्रतिनिधियों को बुलाए जाने से नाराज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने पहले कहा था कि सरकार सभी संगठनों के प्रतिनिधियों को न बुलाकर उनमें फूट डालना चाहती है, ऐसे में सरकार का बुलावा मंजूर नहीं लेकिन इसके बावजूद मीटिंग हुई...
December 1, 2020
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों समर्थन में एक बार पीएम मोदी और उनकी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अन्नदाता सड़कों-मैदानों में धरना दे रहे हैं और ‘झूठ’ टीवी पर भाषण! किसान की मेहनत का हम सब पर कर्ज है। यह कर्ज उन्हें न्याय और हक देकर ही उतरेगा, न कि उन्हें दुत्कार कर, लाठियां मारकर और आंसू गैस चलाकर। जागिए, अहंकार की कुर्सी से उतरकर सोचिए और...
December 1, 2020
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों से आज केंद्र सरकार बातचीत करेगी। कोरोना संकट और ठंड को देखते हुए सरकार ने 3 दिसंबर को होने वाली बातचीत पहले ही बुला ली। ऐसे में सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच मंथन से कोई हल निकल सकता है। सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बातचीत की अगुवाई करेंगे। किसान पिछले 6 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर अड़े...
November 30, 2020
लोकेश सलारपुरी ने यह तस्वीर अपनी फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा है कि भाजपा और उसके तथाकथित थिंकटैंक का असली डर किसान मूवमेंट की इस ताक़त से है जो इस फ़ोटो में दिख रही है!। मुजफ्फरनगर में जिस ताक़त को सांप्रदायिक दंगे में झोंक कर तोड़ दिया गया था वही साम्प्रदायिक सद्भाव इस किसान मूवमेंट में दोबारा से बनता नजर आ रहा है!। यही भाजपा की परेशानी है!। कहते हैं कि कुल और जल कब कहां बिछड़ कर, कब मिल जाये कोई...
November 30, 2020
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली बॉर्डर पर अड़े हुए हैं। किसानों के प्रदर्शन का आज पांचवां दिन है। किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने टिकरी और सिंघु बॉर्डर को यातायात के लिए बंद कर दिया है।
अब इन किसानों ने बड़ा ऐलान किया है। किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी सभी मांगें नहीं मानी गईं, तो दिल्ली के...
November 30, 2020
भारतीय बैंक पहले से ही विकासशील देश भारत के वित्तीय मांग की बढ़त को पूरा करने के लिए संघर्षरत है साथ ही कोरोना महामारी की मार भारतीय अर्थव्यवस्था पर लगातार बरक़रार है. इस महामारी ने भारत की अर्थव्यवस्था को घुटनों पर ला दिया है एक दौर में शानदार प्रदर्शन कर रही भारत की अर्थव्यवस्था आज संभलने के लिए हर एक सेक्टर की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है. महामारी के दौरान जहाँ भारत सरकार कई नए कानूनों को...