राजनीती
April 5, 2021
नई दिल्ली। राजधानी में दक्षिण दिल्ली के हौज खास में एक मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाए जाने को लेकर पुलिस में शिकायत की गई है। मामले में एक विडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में साउथ दिल्ली पुलिस का कहना है कि फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। तफ्तीश की जा रही है। मामले में हौज खास थाने में शिकायत दी गई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंदिर मैनेजमेंट की ओर से मंदिर के अंदर लगी साईं...
April 5, 2021
होली के दिन, पुरुषों का हिंसक झुंड एक मुस्लिम के घर में जबरन घुस गया और घर के सामान के साथ उनके छोटे से कारखाने को तहस नहस कर डाला। इन गुंडों ने वहाँ रहने वाली महिलाओं के साथ मारपीट की। शिकायत करने पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को बचाने के बजाए, गुंडों के साथ मिलकर मारपीट की और पीड़ितों के ही खिलाफ केस दर्ज कर दिया। अब, थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत करने के लिए समाज के कुछ लोग सामने आए हैं।...
April 5, 2021
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने रविवार ऐलान किया कि आज (5 अप्रैल) देशभर में भारतीय खाद्य निगम (FCI) कार्यालयों के बाहर किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस विरोध प्रदर्शन को 'FCI बचाओ दिवस' नाम दिया है।
SKM ने कहा है कि 5 अप्रैल को किसान देशभर में FCI कार्यालयों के सामने घेराव करके विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दिन को 'FCI बचाओ दिवस' के...
April 5, 2021
नई दिल्ली। फेसबुक का डेटा लीक मामला एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया है। फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले दुनियाभर के 100 देशों के करीब 53 करोड़ से ज्यादा लोगों का डेटा ऑनलाइन लीक हुआ है। शनिवार को 50 करोड़ से ज्यादा लोगों के फोन नंबर और निजी डाटा को हैकर्स ने सार्वजनिक कर दिया। फेसबुक ने इस डेटा लीक को 2019 के पहले का बताया है।
साइबर इंटेलिजेंस फर्म के चीफ टेक्निकल ऑफिसर Alon Gal ने कहा है...
April 5, 2021
आजमगढ़। मोदी सरकार भले ही किसानों की आमदनी दोगुनी करने का दावा कर रही हो लेकिन हकीकत यह है कि किसान बैंकों का कर्ज न चुकाने को लेकर इतना परेशान है कि आत्महत्या कर रहा है।
बैंक से लिया गया कर्ज अदा न कर पाने व बैंक की नोटिस से परेशान अधेड़ किसान ने गांव की सिवान में आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक तीन दिन पूर्व घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। किसान की आत्महत्या से...
April 3, 2021
एबीवीपी के सदस्यों ने झांसी स्टेशन पर एक ट्रेन में केरल की कैथोलिक ननों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया था। उन्हें परेशान किया था लेकिन मुख्य आरोपी को अभी तक बुक नहीं किया गया है।
दो कैथोलिक ननों को प्रताड़ित किए जाने के एक सप्ताह बाद बाद सप्ताह पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। केरल की दो युवा महिलाएं जो नन बनना चाहती थीं, उन्हें उत्तर प्रदेश के झांसी में डराया गया,...
April 3, 2021
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने BJP पर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राज्य में साम्प्रदायिक संघर्ष पैदा करने का शनिवार को आरोप लगाया।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने दक्षिण 24 परगना जिले के रैदिघी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुस्लिमों से हैदराबाद की भाजपा के समर्थन वाली पार्टी और उसकी बंगाल की सहयोगी पार्टियों के जाल में न फंसने का भी आह्वान किया, जो वोटो का...
April 3, 2021
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के काफिले पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एबीवीपी नेता समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। राकेश टिकैत के काफिले पर राजस्थान के अलवर जिले के तातरपुर चौराहे पर शुक्रवार को हमला हुआ था। कुछ लोगों ने स्वागत के बहाने उनकी गाड़ी रुकवाई और फिर हमला कर दिया। उनके ऊपर स्याही भी फेंकी गई थी। उनकी कार के शीशे भी फोड़ दिए गए थे। राकेश टिकैत...
April 3, 2021
असम। चुनाव आयोग ने असम बीजेपी नेता हेमंत बिस्व सरमा पर 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है। इसे लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है, वे असम, केरल, बंगाल, तमिलनाडु में चुनाव प्रभावित करना चाहते हैं। लेकिन वो इस षड्यंत्र में कामयाब नहीं होंगे है। हेमंत बिस्वा सरमा को असम और पूरे...
April 3, 2021
नई दिल्ली। असम में बीजेपी कैंडिडेट की कार में ईवीएम मिलने के बाद चुनाव आयोग ने 4 निर्वाचन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही संबंधित पोलिंग बूथ पर दोबारा चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। चुनाव आयोग ने इस मामले में रिपोर्ट जारी है। उधर, कांगेस ने बीजेपी उम्मीदवार की योग्यता खारिज करने की मांग की है।
चुनाव आयोग के अनुसार, रताबरी (एससी) सीट की पोलिंग पार्टी 149-इंदिरा एमवी स्कूल...