राजनीती
March 18, 2017
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत के साथ ही सांप्रदायिक विवाद बढ़ने लगे हैं। चुनावों का रिजल्ट आने के बाद सांप्रदायिक विवाद के कई मामले सामने आ चुके हैं। बुलंदशहर में एक मस्जिद में भाजपा का झंडा फहराया गया। अभी तक के मामलों में सामने आ रहा है कि जीत की खुमारी में भाजपा समर्थक विवादों को हवा देने पर तुले हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च यानी नतीजे आने की अगली रात...
March 18, 2017
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की कथनी और करनी में फर्क गुरुवार को देखने में आया। जब यूजीसी ने देश भर के कई विश्वविद्यालयों में सोशल डिस्क्रिमिनेशन रिसर्च सेंटर्स को दिए जा रहे फंड में कटौती कर दी। देश भर में यूजीसी के फंड से इस तरह कई सेंटर चलाए जाते हैं। प्रधानमंत्री ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125 जयंती पर कहा था कि दलितों को आगे बढ़ने के लिए उनकी सरकार नई योजनाएं लागू करेगी।
...
March 18, 2017
नई दिल्ली। ईवीएम में गड़बड़ी किए जाने को साबित करने के उद्देश्य से हैकर्स के एक ग्रुप द्वारा www.patrika.com वेबसाइट को हैक करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि हैक किए जाने के बाद पत्रिका की टेक्निकल टीम ने अपनी वेबसाइट को फिर से संभाल लिया है। इस मामले को खुद पत्रिका ने अपनी खबर में लिखा है।
पत्रिका की खबर के अनुसार.......
पांच राज्यों में विधानसभा नतीजों के बाद ईवीएम में गड़बड़ी को...
March 18, 2017
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया। यह नोटिस किसान कर्जमाफी के खिलाफ अरुंधति के बयान को लेकर पेश किया गया है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने महाराष्ट्र विधानमंडल की धारा 273 के तहत सभापति हरिभाऊ बागाडे को संबोधित करते हुए नोटिस भेजा है। नोटिस में विखे पाटिल ने कहा है कि...
March 17, 2017
पिछड़ों में अति पिछड़ों की आबादी में से ज्यादातर सीमांत और छोटे किसान हैं और बीजेपी, बीएसपी और एसपी समेत सभी राजनीतिक पार्टियों की ओर से आजमाए जाने वाले विकास के मौजूदा मॉडल से वे सबसे ज्यादा नकारात्मक तौर पर प्रभावित हुए हैं। ऐसी परिस्थिति में इन जातियों की लामबंदी से मतदाताओं में अब तक सत्ता में बैठी पार्टियों के खिलाफ एक बड़ी अपील गई। इन्हें राज्य की ताकत में हिस्सेदारी और फौरी तौर पर फायदा...
March 17, 2017
एक सनसनीखेज रहस्योद्घाटन में खुलासा हुआ कि गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने गोवा में राज्य में सरकार बनाने के लिए भाजपा को आमंत्रित करने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को बुलाया।
‘मुंबई मिरर’ से बात करते हुए सिन्हा ने कहा, ‘मुझे लगा कि मुझे अरुण जेटली से बात करनी चाहिए और मैंने उन्हें शाम 9.30 के आसपास बुलाया। परिस्थितियों पर चर्चा के लिए।’ आगे उन्होंने...
March 17, 2017
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से ही बीजेपी ने अपना संघी एजेंडा दिखाना शुरू कर दिया है। देवबंद सीट से जीते भाजपा विधायक बृजेश सिंह ने अपनी विधानसभा सीट का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है। बृजेश ने देवबंद का नाम बदलकर देव वृंद करने की मांग की है। बृजेश सिंह ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि इलाके के महाभारत काल से जुड़े होने के दावे हैं।
बता दें कि बृजेश सिंह का कहना...
March 17, 2017
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीनों में घोटलों की खबरों को लेकर रोज नये खुलासे हो रहे हैं। ईवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ को लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती, समाजवादी पार्टी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अब उत्तराखंड के कार्यकारी मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।
आपको बता दें कि मायावती ने तो बकायदा चुनाव आयोग से दोबारा चुनाव...
March 17, 2017
गोरखपुर। EVM को लेकर लगातार लोगों का विरोध जारी है। राजनीतिक पार्टियों और कई जगह वोट काउंट ज्यादा निकलने के कारण लोग सड़कों पर आ गए हैं। योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में कई दिनों से पूर्वांचल सेना के लोग ईवीएम के विरोध में सड़कों पर उतर रहे हैं। पूर्वांचल सेना ने गुरुवार को EVM की शवयात्रा निकाली।
पूर्वांचल सेना के नाम के संगठन ने गोरखपुर के टाउनहाल से शुरू करके यह शवयात्रा ...
March 17, 2017
नई दिल्ली। यूपी चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने तमाम बड़े-बड़े वादे किए थे। उन्हीं वादों में से एक था किसानों का ऋण माफ करना। लेकिन एसबीआई की चेयरपर्सन अरूंधति भट्टाचार्य ने बीजेपी के वादे को जुमला साबित करने के लिए पहल शुरू कर दी है।
दरअसल किसानों के ऋण माफ करने की योजना पर ऐतराज जताते हुए भारतीय स्टेट बैंक की चेयरपर्सन अरूंधति भट्टाचार्य ने बुधवार को कहा कि इस तरह की योजनाओं से बैंक...