राजनीती

June 8, 2017
रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तारी हिमाचल के डलहौजी से हुई है. Photo: Esha Paul/The Quint भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर को यूपी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तारी हिमाचल के डलहौजी से हुई है. चंद्रशेखर उर्फ भीम सेना का प्रमुख है और सहारनपुर में हुए दंगे में यूपी पुलिस को उसकी तलाश थी. पिछले कई दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में उसके होने की सूचना मिल रही थी....
June 8, 2017
किसान जब सरकार से कर्ज माफ करने की मांग करते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस हिंसा पर उतर आती है। उन्हें गोलियों का निशाना बनाया जाता है लेकिन माल्या जैसे उद्योगपतियों से हजारों करोड़ रुपये की कर्ज वसूली में सरकार खुद को अक्षम पाती है। देश में कर्ज माफी की मांग कर रहे किसानों पर सरकार गोलियां चलवा रही है लेकिन बैंकों का हजारों करोड़ खा चुके उद्योगपतियों से कर्ज वसूली में वह नाकाम साबित हो रही है...
June 8, 2017
लखनऊ में छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी के काफिले को रोकने की कोशिश की जिसके चलते 14 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये छात्र मुख्यमंत्री के सामने सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के कारण प्रर्दशन कर रहे थे।     लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी के काफिले पर उस समय हल्ला बोल दिया जब वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस बीच इन लखनऊ यूनिवर्सिटी के...
June 8, 2017
मध्य प्रदेश में चल रहे किसानों के प्रदर्शन को लेकर बुधवार(7 जून) को प्रेस कॉन्फेंस कर रहे कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी अज्ञात हमलावरों द्वारा ‘धक्‍कामुक्‍की’ की गई और उनपर हमले की कोशिश हुई है। हालांकि, इस हमले में येचुरी को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों हमलावरों को पीटने के बाद...
June 7, 2017
उत्तर प्रदेश में अपराधियों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि आए दिन हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में राज्य के सीतापुर से प्रशासन को चुनौती देने वाली एक घटना सामने आई है। सीतापुर में कोतवाली से मात्र 400 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने तीन हत्या की वारदात को अंजाम दिय है। इस घटना से साफ है कि बदमाशों में पुलिस और कानून...
June 7, 2017
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से देश का बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के नोटबंदी के फैसले से इकॉनमी की रफ्तार धीमी हुई है। सिंह ने कहा कि इसके साथ ही बहुत से क्षेत्रों में मंदी की स्थिति बनी और नौकरियों में कमी आई है। उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में यह बातें कहीं। इस बैठक में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम भी मौजूद थें। उन्होंने कहा कि...
June 7, 2017
फसल की सही कीमत से महरूम और भारी कर्ज से लदे किसानों पर नोटबंदी ने भी भारी कहर बरपाया। कैश न होने की वजह से उसकी फसल नहीं बिक पाई और वह मुसीबतों के गहरे दलदल में फंस गया। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसानों के उग्र आंदोलन ने दोनों राज्यों की भाजपा सरकारों की नींद उड़ा दी है। कर्ज माफी और फसल के वाजिब दाम की मांग को लेकर मध्य प्रदेश में छह दिन से चल रहा किसान आंदोलन इतना हिंसक हो गया कि...
June 7, 2017
असम, अरुणाचल और मणिपुर में जीत के बाद नरेंद्र मोदी को लग रहा है कि 2019 में पूरे नॉर्थ ईस्ट में पार्टी का झंडा लहराने लगेगा। लेकिन अगर उन्होंने यहां संघ के इशारे पर हिंदू सांस्कृतिक एजेंडा थोपने की कोशिश की तो पूर्वोत्तर का उनका सपना टूट जाएगा। पूरे नॉर्थ ईस्ट पर फतह का सपना देख रही बीजेपी को करारा झटका लगा है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत बीफ पर बैन, पूर्वोत्तर के राज्यों में पार्टी के गले...
June 6, 2017
भारतीय समाज मे जातीय व्यवस्था एक ऐसी व्यवस्था है जिस पर हिन्दू समाज का भवन खड़ा है। इस जर्जर भवन का आधार जातीय असमानता, भेदभाव, उच्च नीच, छुआ छूत,पवित्रता,अपवित्रता और महिलायों का शोषण है।इस असमानता और अन्याय को खत्म करने के लिये समय समय पर तमाम महापुरूषों ने जन्म लियाऔर समानता और मानवता के लिये अन्याय और शोषण के विरोध में सामंती ताकतों से लड़ाई लड़ी और समता मूलक समाज बनाने की नींव डाली।जैसे संत...
June 6, 2017
मध्य प्रदेश के लिये कुपोषण एक ऐसा कलंकहै जो पानी कि तरह पैसा बहा देने के बाद भी नहीं धुला है पिछले साल करीब एक दशक बाद  कुपोषण की भयावह स्थिति एक बार फिर सुर्खियाँ बनीं थीं. विपक्षी दलों ने इसे राज्य सरकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार और असफलता बताकर घेरा था राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी राज्य सरकार को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब माँगा था. जिसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने “कुपोषण की...