राजनीती
July 28, 2017
बंकिम चन्दर चटर्जी दुवारा रचित गीत वंदे-मातरम फिर एक बार चर्चा में है। इस बार हलचल आरएसएस के प्रिय नारे 'हिंदुस्तान में रहना है तो वंदे-मातरम कहना होगा' को लेकर नहीं हो रही है बल्कि मद्रास कोर्ट के न्यायधीश ऍम वी मुरलीधरन के एक फैसले को लेकर है। उन्हों ने यह हुक्म दिया है की राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम को हर सरकारी/ग़ैर-सरकारी दफ़्तरों/संस्थानों/उद्योगों में हर महीने कम से कम एक बार...
July 28, 2017
क्या उत्तर प्रदेश की सरकारों ने 2007 में गोरखपुर में हुए दंगों में मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जांच की कोशिश को रोके रखा। द वायर की एक रिपोर्ट से तो ऐसा ही लगता है। वरिष्ठ पत्रकार अजीत साही की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में कई तथ्य ऐसे हैं जिनसे कोर्ट चाहे तो मामले पर दोबारा गौर कर सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है- दो महीने पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने योगी आदित्यनाथ पर...
July 28, 2017
बीजेपी का ‘डर्टी पॉलिटिक्स डिपार्टमेंट’ बिहार में राजद और कांग्रेस के खिलाफ अपनी चालों में कामयाब होने बाद अब गुजरात में अपना जाल फैला रहा है। यहां से सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव रहे अहमद पटेल को राज्यसभा में जाने से रोकने के लिए बीजेपी ने तीसरे उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।
कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद बीजेपी ने बलवंत सिंह राजपूत को अपनी ओर से...
July 28, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में जिस तरह से एक ही झटके में 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद कर देश में नोटबंदी लागू कर दी, उसके नतीजे अब रह-रह कर सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों ने उस दौरान आगाह किया था कि अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ना लाजिमी है। लेकिन असर धीरे-धीरे पता चलेगा।
ताजा असर देश भर में टमाटरों के दाम पर दिखाई पड़ रहा है। सब्जी बाजार में टमाटरों के दाम 90 से 100...
July 28, 2017
राजस्थान की राजधानी जयपुर में किसान भवन में राज्य भर से मजदूर नेताओं समेत बड़ी संख्या मजदूर एकत्रित हुए। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी मजदूर विरोधी पार्टी है। इन नेताओं ने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी के सरकारें हैं वहां न्यून्तम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। राज्य के सभी जिलों से आए निर्माण मज़दूरों, कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विशाल रैली निकाला और श्रम विभाग कार्यालय पहुंच कर आम सभा की। इस...
July 28, 2017
बिहार ने एक बार फिर देश की राजनीति में बवंडर ला दिया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आखिरकार अपनी “अंतरात्मा की आवाज़” पर इस्तीफ़ा दे दिया और इसे के साथ ही मोदी और भाजपा के खिलाफ सबसे बड़ा और सफल बताया गया महागठबंधन खत्म हो गया है, पहले से ही बदहाल और भ्रमित विपक्ष के सामने अब पूरी तरह से निष्प्रभावी हो जाने का खतरा मंडराने लगा है. इस्तीफा देने के तुरंत बाद ही नीतीश...
July 27, 2017
नीतीश ने साल 2013 में हिटलर और सांप्रदायिक ताकतों को खारिज कर दिया था और दूसरी राह अपनाई थी।
Cartoon Courtesy: India Today
नीतीश कुमार अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गोधरा कांड (27 फरवरी 2002) के दौरान रेल मंत्री थें। वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ एनडीए प्रथम के वक्त सत्ता में थें। साबरमती एक्सप्रेस की एस-6 कोच के जलने पर 59 लोगों की मौत को विशेष रूप से अतिवादियों द्वारा...
July 27, 2017
बीजेपी के साथ सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार के खिलाफ उनकी पार्टी जेडीयू के भीतर से बगावत शुरू हो चुकी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव और सांसद अली अनवर ने नीतीश के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। शरद यादव जहां नीतीश के शपथग्रहण समोराह में शामिल नहीं हुए, वहीं उनके कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने की खबर भी है।
बिहार में बुधवार (26 जुलाई 2017) शाम से चल रहे सियासी ड्रामे के बाद नीतीश...
July 27, 2017
रांची। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी तो एक बहाना था इनको बीजेपी की गोद में जाना था। लालू यादव ने कहा, ‘नियम के तहत राज्यपाल को सबसे बड़े दल को सरकार के लिए आमंत्रित करना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।’
मुख्य बातें-
लालू यादव ने कहा-राज्यपाल...
July 27, 2017
मोदी सरकार की मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ शिकायत पर सुनवाई करते हुए गुजरात उच्च न्यायलय ने मेंबर ऑफ पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट (एमपीलैड) फंड के कथित दुरूपयोग मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अदालत में सुनवाई गुजरात के मघरोल गांव में विकास परियोजनाओं के लिए एमपी लैड फंड के कथित दुरुपयोग को लेकर बुधवार को हुई। ज्ञात हो कि ईरानी ने मघरोल गांव को ‘आदर्श...