अल्पसंख्यांक

June 24, 2019
चोरी के आरोप में पकड़े गए झारखण्ड के खरसावां निवासी तबरेज अंसारी उर्फ सोनू को पीट-पीट कर मार डालने की खबर सोशल मीडिया पर मैंने कल देखी थी। कल ही, राजस्थान के बाड़मेर में राम कथा के दौरान पंडाल गिरने से 14 लोगों की मौत की खबर आई थी। आज पंडाल गिरने से मौत की खबर तो लगभग सभी अखबारों में पहले पन्ने पर है लेकिन युवक को मारे जाने की खबर नवभारत टाइम्स में पहले पन्ने पर छोटी सी है जबकि अंग्रेजी अखबार द...
June 23, 2019
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में गोरक्षा के नाम पर हिंसक हिंदू चरमपंथी समूहों द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से मुसलमानों के खिलाफ साल 2018 में हमले किए गए। साल 2018 की इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि...
June 23, 2019
रांची। 2014 में एनडीए नीत मोदी सरकार बनने के बाद से मॉब लिंचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब झारखंड में एक और मॉब लिंचिंग का शिकार बने हैं तबरेज अंसारी। वैल्डर का काम करने वाला 24 वर्षीय युवा तबरेज अंसारी ईद की छुट्टी मनाने घर आया हुआ था। इसी दौरान उसे चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने जमकर पीटा। भीड़ की पिटाई के कारण गंभीर रुप से घायल तबरेज ने 4 दिन हॉस्पीटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।...
June 22, 2019
मोदी सरकार दूसरी बार सत्ता में चुनकर आने के बाद कथित हिंदुत्ववादी संगठनों के लोग धर्म के विस्तार के नाम पर हिंसा पर उतर रहे हैं। ये लोग संविधान की मूल भावना के खिलाफ काम कर रहे हैं औऱ सरकार व प्रशासन की भी मूक सहमति इन्हें मिली हुई है। दिल्ली में एक बार फिर ‘जय श्री राम’ नहीं बोलने पर हमला किया गया है। एक मौलवी ने आरोप लगाते हुए कह, “रोहिणी में गुरूवार को तीन लोगों ने...
June 21, 2019
गुवाहाटी: चार, घातक 'डीएस' (डी वोटर्स, घोषित विदेशी (डीएफ), डिटेंशन शिविर और वर्तमान में चल रही एनआरसी प्रक्रिया का संदिग्ध आचरण) ने 19 जून को दो अलग-अलग घटनाओं में असम में दो और लोगों की जान ले ली। 19 जून को एक पति ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी पत्नी को विदेशी घोषित कर दिया गया था। दूसरे मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु इसलिए हो गई क्योंकि उसे विदेशी होने की सूचना मिली थी।...
June 18, 2019
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में दलितों और अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।    मायावती ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दलित किसान की जलाकर कथित हत्या, डॉक्टरों की कल हड़ताल के दौरान लोहिया अस्पताल में उत्पात वास्तव में ज्यादती की उस श्रृंखला की...
June 14, 2019
यह हमारी श्रृंखला “रिमोट कंट्रोल” का पहला लेख है। हमारा प्रयास है कि टीवी और फिल्म द्वारा समाज में फैलाए जा रहे गलत धारणाओं और अफ़वाहों को उजागर कर सकें। जिससे एक द्वेषहीन व विकारमुक्त समाज की स्थापना की जा सके।   रजत शर्मा के बहुचर्चित शो ‘आप की अदालत’ में 8 जून को एक ओर मुख्तार अब्बास नक़वी (बीजेपी नेता व अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री), ज़फर सरेशवाला और मौलाना महमूद...
June 11, 2019
कश्मीर के तुल्लामुल्ला नगर के ‘खीर भवानी मंदिर’ में वार्षिक समारोह के लिए कश्मीरी पंडितों की आवा-जाही शुरू हो गई है। घाटी में अमन-शांति के उद्देश्य से आयोजित इस तीन दिन के मेले में प्रवासी कश्मीरी पंडित बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। वे माता खीर भवानी के दर्शन के साथ-साथ यह भी देखते हैं कि घाटी के मौजूदा हालात कैसे हैं।   कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति (KPSS) के अध्यक्ष संजय...
June 8, 2019
अयोध्या। सांप्रदायिक सद्भाव लोकतंत्र की खूबसूरती है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में कुछ ताकतें नफरत फैलाने का काम करती हैं तो कुछ इन्हें सद्भाव के जरिए मुंहतोड़ जवाब देती हैं। 20 मई, 2019 को अयोध्या के सरयू कुंज, वशिष्ठ कुण्ड स्थित राम जानकी मंदिर में महंत आचार्य युगल किशोर शरण शास्त्री ने रोजा इफ्तार का कार्यक्रम आयोजित किया था। अब वे ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।  आचार्य...
June 7, 2019
गुजरात दंगों के दौरान गैंग रेप की शिकार बिलकिस बानो केस के दोषी आईपीएस अफसर को गृह मंत्रालय ने उनके रिटायरमेंट से एक दिन पहले बर्खास्त कर दिया है। आईपीएस अफसर आरएस भगोरा को 31 मई को रिटायर होना था, लेकिन सरकार ने कार्रवाई करते हुए 30 मई को उनको पद से हटा दिया। गुजरात सरकार के सीनियर अधिकारी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। द क्विंट हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात गृह विभाग के उप सचिव...