अल्पसंख्यांक
October 18, 2017
योगी सरकार उत्तर प्रदेश में रह रहे करीब 8 लाख से ज्यादा मुस्लिम बांग्लादेशियों को वापस भेजेगी। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन बांग्लादेशियों को बाहर भेजने का आदेश दिया है। राज्य में करीब आठ लाख से ज्यादा बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं।
Representation Image
रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेशियों को वापस भेजने के लिए शासन स्तर पर रणनीति तैयार की जाएगी,...
October 17, 2017
उत्तर प्रदेश के करीब 2632 मदरसों पर योगी सरकार का गाज गिर सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आखिरी तारिख से पहले वेबसाइट पर विवरण न अपलोड करने वाले उक्त मदरसों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। वेबसाइट पर विवरण अपलोड करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर थी।
ज्ञात हो कि इससे पहले सितंबर महीने में राज्य सरकार ने प्रदेश के 46 मदरसों को दिए...
October 14, 2017
मोहम्मद अखलाक की हत्या के 15 कथित गौरक्षकों को एनटीपीसी में नौकरी दी गई। स्थानीय बीजेपी विधायक तेजपाल नगर ने 9 अक्टूबर को एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में इन आरोपियों के भर्ती करने के मामले को रखा था।
बता दें कि सितंबर 2015 में घर में गौमांस रखने के शक में भीड़ ने अखलाक की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस घटना में कई लोग रूप से घायल हो गए थे जिसमें अखलाक के बेटे की हालत...
October 14, 2017
बीजेपी शासित हरियाणा के फरीदाबाद में कथित गौरक्षकों की गुंडागर्दी फिर सामने आई है। इन गौरक्षकों ने पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया। यहां गोमांस के शक में ऑटो ड्राइवर और उसके साथियों को बुरी तरह पीटा गया।
Image: ANI
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित ड्राइवर ने कहा कि वह अपने साथी की मांस की दुकान के लिए अपने ऑटो में मीट रखकर ले जा रहा था। उसका एक और साथी ऑटो में बैठा था। जैसे ही वह फरीदाबाद...
October 12, 2017
पिछले साल 14 अक्टूबर को जेएनयू के माही- मांडवी हॉस्टल में ABVP के लोगों ने M.Sc. बायोटेक के स्टूडेंट नजीब की बुरी तरह पिटाई की और मारने की धमकियाँ दीं. 15 अक्टूबर से नजीब माही- मांडवी हॉस्टल से गायब है. नजीब की माँ जब पुलिस में रिपोर्ट कराने गयीं तब उनको उन ABVP के लड़कों का नाम लिखने से पुलिसवालों ने रोक लिया। उसके बाद जेएनयू छात्रसंघ और वहां मौजूद तमाम गवाहों ने भी अपने बयानों समेत...
October 11, 2017
आज 11 अक्टूबर है और आज जयप्रकाश नारायण (जेपी) की 115 वीं जयंती है। जेपी के संपूर्ण क्रांति आंदोलन का उद्देश्य था भारत से अधिनायकवाद को समाप्त करना। आरएसएस के प्रति जेपी के नरम रूख और इस आंदोलन के बारे में बहुत कुछ कहा जा चुका है और लिखा भी जा चुका है। जनता पार्टी के अंग के रूप में आरएसएस के कार्यकर्ता को आपातकाल विरोधी गुटबंदी के चलते जेल भेजा गया था। जेपी के लेखन तथा भाषणों के चलते उन्हें याद...
October 10, 2017
राजस्थान के जैसलमेर के दांता गांव के करीब 20मुस्लिम परिवारों ने डर से गांव छोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन्हें धमकियां दी जा रही थी। करीब दो सप्ताह पहले मंदिर के पुजारी और उसके परिवार द्वारा एक मुस्लिम व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गांव के लोगों को धमकियां दी जाने लगी जिससे लोग डर गए और गांव छोड़ दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक 27 सितंबर को 48 वर्षीय अहमद खान की कथित तौर पर गांव...
October 5, 2017
सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम की 8 फरवरी 2012 की क्लोजर को स्वीकार करते हुए और आगे की जांच के आदेश को अस्वीकार करते हुए गुजरात हाईकोर्ट की न्यायाधीश सोनिया गोखनी ने क्रिमिनल रिविजन एप्लिकेशन की आंशिक रूप से अनुमति दी है। 26 दिसंबर 2013 की मैजिस्ट्रेट बीजी गणत्र के आदेश को चुनौती देने के लिए ये एप्लिकेशन जाकिया जाफरी द्वारा दी गई थी।
अदालत ने कहा कि मैजिस्ट्रेट गलत थें क्योंकि...
October 4, 2017
एक समय था जब लोगों को हंसने के लिए स्टैंडअप कॉमेडियन्स का सहारा लेना पड़ता था। और वे कॉमेडियन बेहतर भी थे। लोगों को अपने शरीर के हाव भाव से, सामाजिक बुराइयों से या फिर राजनीतिक विसंगतियों को अपनी कॉमेडी में शामिल कर लोगों का खूब मनोरंजन करते थे। वे सरकार परोक्ष रूप से आलोचना भी कर देते थे। अब समय बदल गया है। ज्यादातर कॉमेडियन किसी के रंग का, मोटापे का या नाटेपन का मजाक उड़ाते पाए जाते हैं। कितने तो...
October 3, 2017
उत्तर प्रदेश के गोंडा में दीक्षित बंधुओं द्वारा हिंदू-मुस्लिम के बीच दंगा कराने की कोशिश नाकाम हो गई। इन बंधुओं ने बछड़े का गला काटकर इलाके में फेंक दिया। घटना दो दिन पहले की है। मशहूर युवा शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने इस घटना को फोटो के साथ अपने फेसबुक पर शेयर किया है जिसे नीचे दिया गया। इस खबर को मीडिया विजिल तथा हस्तक्षेप डॉट कॉम ने भी प्रकाशित किया है।
इमरान प्रतापगढी ने अपने फेसबुक वॉल पर...