अल्पसंख्यांक
March 6, 2019
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र और असम की सरकारों से पासपोर्ट नियमों और विदेश नियमों से संबंधित दो अधिसूचनाओं पर जवाब मांगा है, जो पड़ोसी देशों में उत्पीड़न का सामना करने वाले धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारत में रहने के लिए अनुमति देते हैं, (मुस्लिमों को छोड़कर) भले ही वे वैध दस्तावेजों के बिना दर्ज किए गए हों।
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने ‘...
March 3, 2019
आर्थिक रुप से पिछड़े सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले के खिलाफ संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने 5 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया है। संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने सरकार के इस फैसले को संविधान विरोधी बताया गया है।
संविधान बचाओ संघर्ष समिति के मुताबिक, जाति आधारित जनगणना करके सौ फीसदी आरक्षण लागू न करने के विरोध में भारत बंद किया जाएगा। 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली को लागू...
March 1, 2019
मुंबई: नासिक की विशेष टाडा कोर्ट ने बुधवार को 11 मुसलमानों को बरी कर दिया। इन सभी को 25 साल पहले टाडा लगाकर जेल में बंद किया गया था। जांच के दौरान साक्ष्यों के अभाव और टाडा दिशानिर्देशों के उल्लंघन का हवाला देते हुए नासिक की विशेष टाडा अदालत के न्यायाधीश एस सी खाती ने 11 आरोपियों बरी कर दिया।
बरी होने वालों में जमील अहमद अब्दुल्ला खान, मोहम्मद यूनुस मोहम्मद इशाक, फारूक नजीर खान...
February 27, 2019
लोकशाहीर संभाजी भगत के गीत केवल गीत ही नहीं हैं, बल्कि आज के दौर में एक ऐसी अंबेडकरवादी आंदोलनकारी आवाज़ हैं, जिस की लोकप्रियता से तानाशाही और दमनकारी शक्तियां भयभीत रहती हैं.
इनके गीत आम बोल-चाल की सरल भाषा में समाज के आडम्बर और राजीनीतिक क्षडयंत्र पर कटाक्ष करते हैं, संभाजी भगत बता रहे हैं कि किस प्रकार से आज के फासीवादी पूंजीपति जम्बो-जेट और इंटरनेट पर बैठ कर देश की धरोहर को लूट रहे हैं और...
February 25, 2019
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमले किए हैं। मायावती ने प्रधानंमत्री मोदी की ओर से प्रयागराज में सफाईकर्मियों के पैर धोने और कुंभ में स्नान करने की तल्ख शब्दों में आलोचना की है. मायावती ने कहां, संगम में शाही स्नान करने और सफाई कर्मचारियों के पैर धोने से क्या मोदी सरकार के पाप धुल जाएंगे. मायावती ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों को मोदी सरकार की...
February 23, 2019
यवतमाल। पुलवामा में सेना के काफिले पर आतंकी हमले के बाद देशभर में रोष का माहौल है। इस बीच देश के कई हिस्सों से कश्मीरियों पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं। देश के अन्य हिस्सों में रह रहे कश्मीरियों को काम से भी निकाला जा रहा है। यवतमाल से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। कुछ शरारती तत्वों ने कश्मीर से पढ़ने आए युवकों के साथ जमकर मारपीट की।
पीड़ित युवकों का आरोप है कि कुछ लोगों ने भारत माता की...
February 23, 2019
मुंबई। पुलवामा में सेना के काफिले पर आतंकी हमले के बाद देशभर में रोष का माहौल है। इस बीच देश के कई हिस्सों में अपने ही देश के अभिन्न हिस्से यानि कश्मीर के लोगों को बाहरी बनाया जा रहा है और कश्मीरियों पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं। देश के अन्य हिस्सों में रह रहे कश्मीरियों को काम से भी निकाला जा रहा है। ताजा मामला मुंबई से सामने आया है। यहां मुंबई बेस्ड ही एक सिक्योरिटी एजेंसी ने तीन कश्मीरियों...
February 23, 2019
शुक्रवार की देर रात महाराष्ट्र के पुणे में जम्मू-कश्मीर के एक पत्रकार पर कुछ स्थानीय युवकों ने हमला कर दिया. पत्रकार की बीच सड़क में न केवल पिटाई की गई बल्कि उसे बुरी तरह धमकाया गया। लोगों ने उसे कश्मीर वापस भेज देने की धमकी दी। इस हमले में पत्रकार की बाईं और की कलाई टूट गई, जबकि शरीर पर कई जगह घाव भी आए। घटना तिलक रोड़ पर रात साढ़े दस बजे गिरजा ...
February 22, 2019
मेवात। हरियाणा के मेवात में गुरुवार (21 फरवरी) को पुन्हाना के बिछौर थाना एरिया के गांव बिसरु में सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एक घंटे तक चली मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में पुलिस का एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मारा गया अरशद 25 हजार रुपये का इनामी कुख्यात था तथा उसपर कई केस चल रहे थे। पुलिस...
February 17, 2019
करीब 17 साल बाद गुजरात की रुपाणी सरकार ने गोधरा रेल नरसंहार के 52 पीड़ितों में से प्रत्येक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। सरकारी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह फैसला गुजरात हाईकोर्ट के 2017 के आदेश के मुताबिक लिया गया है। यह मुआवजा मुख्यमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विज्ञप्ति में कहा गया...