मिडिया

October 31, 2020
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन मान्य नहीं है। यह आदेश न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने दिया। न्यायालय ने कहा कि क्योंकि ऐसा धर्म परिवर्तन किसी विशेष उद्देश्य के लिए किया जाता है। विपरीत धर्म के जोड़े की याचिका को खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने याचियों को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष हाजिर होकर अपना बयान दर्ज कराने की छूट दी है। याची ने परिवार वालों को उनके शांतिपूर्ण...
October 30, 2020
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में जेल में बंद तेलुगू कवि और लेखक वरवरा राव की पत्नी की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द इस पर विचार करें। सुप्रीम कोर्ट ने इस तथ्य पर ध्यान दिया कि हाईकोर्ट ने 17 सितंबर के बाद से राव की याचिका पर सुनवाई नहीं की है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि राव की मेडिकल स्थिति को देखते हुए समय पर उनकी याचिका पर ध्यान देने...
October 30, 2020
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दलितों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा दर्दनाक मामला अमेठी से सामने आया है। दलित ग्राम प्रधान के पति को राजनीतिक दुश्मनी के कारण बदमाशों ने कथित तौर पर जलाकर मार डाला। वह गुरुवार की देर रात बंदोइया गांव के बाहरी इलाके में आग की लपटों में घिरे पाए गए थे और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बुरी तरह से जले होने के कारण...
October 30, 2020
सोमवार देर रात दुर्गा पूजा जुलूस के दौरान गोलीबारी में एक युवक के मारे जाने के बाद चुनाव आयोग ने "मुंगेर पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को तत्काल हटाने का आदेश दिया है।" ईसीआई ने राज्य विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले हुई हिंसा की भी जांच के आदेश दिए हैं।  बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस नोट जारी किया, जिसमें इस निर्णय की घोषणा की गई: “मुंगेर में...
October 30, 2020
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सोशल मीडिया को लेकर राज्य सरकारों द्वारा की जा रही कार्रवाई पर चिंता जाहिर की। कोर्ट ने राज्य सरकारों को सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि सरकार की आलोचना करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हम देश के किसी दूसरे हिस्से में रह रहे नागरिकों को परेशान नहीं कर सकते हैं।   दरअसल पश्चिम बंगाल पुलिस ने दिल्ली में रहने वाले एक नागरिक को समन जारी किया था। इस...
October 30, 2020
रूसी मूल के 18 साल के मुस्लिम किशोर द्वारा फ्रांस के स्कूल शिक्षक सेम्युअल पेटी की हत्या ने एक अंतर्राष्ट्रीय विवाद को जन्म दे दिया है। एक ओर फ्रांस के राष्ट्रपति ने मृत शिक्षक का समर्थन करते हुए राजनैतिक इस्लाम का मुकाबला करने की घोषणा की है तो दूसरी ओर, तुर्की के राष्ट्रपति एर्डोगन ने फ्रांस के राष्ट्रपति के बारे में अत्यधिक अपमानजनक टिप्पणी की है। प्रतिक्रिया स्वरूप, फ्रांस ने तुर्की से अपने...
October 30, 2020
उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार की तत्कालीन सिविल जज दीपाली शर्मा को बर्खास्त कर दिया है। शासन ने यह कार्रवाई नैनीताल हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ की सिफारिश पर की है। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।  उत्तराखंड सरकार की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राधा रतूड़ी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नैनीताल हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने 14 अक्टूबर को एक प्रस्ताव पारित किया...
October 30, 2020
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए लड़ने वाले 87 में से 33 उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड हैं, 29 अक्टूबर 2020 को उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा एक विश्लेषण रिपोर्ट में यह बात कही है। 3 नवंबर को चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ, रिपोर्ट 88 उम्मीदवारों में से 87 के हलफनामों का विश्लेषण करती है, इसमें टूंडला (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से...
October 30, 2020
उत्तर प्रदेश के डॉक्टर कफील खान ने अपने निलंबन को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक, नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम, प्रोग्रेसिव मेडिकोस एंड साइंटिफिक फोरम और मेडिकल सर्विसेज सेंटर को पत्र लिखा है। गुरुवार को लिखे पत्र में डॉ. खान ने मदद की मांग की है।  उन्होंने मेडिकल संस्थानों को लिखे अपने पत्र में लिखा कि कोर्ट और 9 अलग-अलग पूछताछ में उन्हें चिकित्सकीय...
October 29, 2020
एक पत्रकार की याचिका पर सुनवाई में नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ घूसखोरी के आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश दिए। हालांकि नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मुख्यमंत्री और राज्य सरकार दोनों ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली लेकिन इसको लेकर सरकार और भाजपा दोनों में भारी खलबली मच गई है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश पर...