मिडिया

April 7, 2021
 इंदौर। मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर में कोरोना के नाम पर पुलिस की ज्यादती पर अब सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल इंदौर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें खाकी पर ऐसे दाग लगे हैं जो किसी भी तरह से मिटाए नहीं जा सकते। महज मास्क न पहनने पर पुलिस ने यहां एक व्यक्ति को उसके बेटे के सामने ही पीट दिया। घटना इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के फिरोज गांधी नगर मालवा मिल...
April 7, 2021
नई दिल्ली। सितंबर 2020 में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के समर्थन में मिट्टी सत्याग्रह यात्रा गाजीपुर बॉर्डर पहुंची। खबरों के मुताबिक यह मिट्टी सत्याग्रह यात्रा सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर की अगुवाई निकाली गई। यह यात्रा गुजरात के 33 जिलों के 800 गावों से होकर गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंची है।  गाजीपुर बार्डर...
April 6, 2021
पिछले दो तीन दिनों में हमारे प्रदेश में कुछ ऐसी घटनाए घटी हैं जो हमारे देश के धर्म निरपेक्ष चरित्र को कमजोर करने वाली हैं और जो लगभग चुनाव की आचार सहिता का उल्लंघन तो करती ही हैं, साथ ही केारोना के भीषण प्रकोप को देखते हुए खतरनाक भी हैं।   समाचार पत्रों में छपी एक खबर के अनुसार बंगरसिया स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कैम्प परिसर में 238वीं वाहिनी का पांचवा स्थापना दिवस मनाया गया।...
March 12, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। आइशी को वामपंथी दल माकपा ने जमुरिया विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वह जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष रहते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने वाली पहली छात्र बन गई हैं। इससे पहले छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भाकपा बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना चुकी है।...
March 12, 2021
भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में उस समय हड़कंप मच गया जब भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने राज्य में धान खरीद के मुद्दे को लेकर सैनिटाइजर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। यह हाईवोल्टेड ड्रामा उस वक्त हुआ जब खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन धान खरीद के मुद्दों पर सदन को जवाब दे रहे थे, उसी समय देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्रही ने विरोधस्वरूप सैनिटाइजर...
March 12, 2021
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेताओं ने 12 मार्च  2021 को पश्चिम बंगाल के लोगों से अपील की कि वे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट न दें क्योंकि उसने तीन खेत कानूनों का विरोध करने वाले उत्पीड़ित किसानों को “दलित, आतंकवादी और देशद्रोही” करार दिया। एसकेएम का एक प्रतिनिधिमंडल यह कहते हुए कि भाजपा केवल "वोट और सीटें" समझती है, पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो...
March 12, 2021
मथुरा। नए कृषि कानूनों के विरोध में उतरी समाजवादी पार्टी अब राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के साथ मिलकर किसान महापंचायत करने जा रही है। विधान परिषद के सदस्य संजय लाठर ने बताया कि 19 मार्च को होने वाली किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। ये किसान महापंचायत मथुरा जिले के बाजना में आयोजित होगी।  इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उपाध्यक्ष...
March 12, 2021
गाजीपुर बॉर्डर। शुक्रवार सुबह मौसम में बदलाव ने गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसानों की मुश्किलें बढा दीं। बारिश के कारण किसान स्टोर रूम में रखी खाद्य-सामग्रियों को सुरक्षित करने में जुट गए। जिन टेंटों से पानी टपक रहा था, उसे दुरुस्त करने में जुट गए। कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर्स पर किसानों ने अपना डेरा डाला हुआ है। इससे पहले मंगलवार को तेज हवाओं के साथ आई बरसात ने बॉर्डर पर किसानों के टेंट तक...
March 12, 2021
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने हाल ही में एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की खिंचाई की। दरअसल न्यायाधीश ने बलात्कार की पीड़िता की गवाही दर्ज करते समय और बाद में अपने फैसले में 'महिलाओं के प्रति पूरी तरह से अपमानजनक' मानी जाने वाली अशिष्ट भाषा और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया था। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने कहा, ''ट्रायल कोर्ट ने 'F**' और '...
March 11, 2021
सरकार बैंक से लेकर कंपनी तक बेचने जा रही है। इसके लिए तरह-तरह के वाक्य गढ़े गए हैं जिन्हें सुन कर लगेगा कि मंत्र फूंकने वाली है। विरोध-प्रदर्शन से जब कृषि क़ानून वापस नहीं हुए तो सरकारी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को समझना चाहिए कि उनके आंदोलन पर मीडिया और राजनीति हंसेगी। ठठा कर हंसेगी। जब दूसरी कंपनियों को ख़त्म किया जा रहा था तब इस वर्ग के व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ और चल रहा था। वही कि नेहरू...