मिडिया

April 8, 2021
पटना। पटना हाईकोर्ट ने माना है कि राज्य का कर्तव्य है कि वह अपने नागरिकों के जीवन की रक्षा करे। कोर्ट मुंगेर मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दरमियान अक्टूबर 2020 में हुई गोलीबारी की घटना के मामले में सुनवाई कर रही थी। कोर्ट ने बुधवार को मुंगेर में मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान की घटना में मारे गए 18 साल के लड़के के पिता को मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपए प्रदान करने को कहा है। यह आदेश...
April 8, 2021
मुंबई। शिवसेना सांसद और पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने अब सरकार गिराने के लिए गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है। राउत ने कहा, 'महाराष्ट्र में जेलों में बंद कैदियों द्वारा पत्र लिखवाकर सरकार की बदनामी का नया चलन शुरू हुआ है। ये महागठबंधन सरकार को बदनाम करने और अस्थिर करने के लिए एक राजनीतिक साजिश है।' गिरफ्तार और निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे द्वारा लेटर-बम' की पैरवी के बाद...
April 7, 2021
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों पर जानलेवा हमले के तीन दिन बाद नक्सलियों ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि लापता सीआरपीएफ कमांडो उनकी 'सुरक्षित हिरासत' में है और वे केवल उनसे (नक्सलियों से) बात करने के लिए वार्ताकार नियुक्त करने के बाद ही कमांडो को रिहा करने के लिए तैयार हैं।  प्रतिबंधित सीपीआई (नक्सली) संगठन - दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने भी स्पष्ट...
April 7, 2021
 इंदौर। मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर में कोरोना के नाम पर पुलिस की ज्यादती पर अब सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल इंदौर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें खाकी पर ऐसे दाग लगे हैं जो किसी भी तरह से मिटाए नहीं जा सकते। महज मास्क न पहनने पर पुलिस ने यहां एक व्यक्ति को उसके बेटे के सामने ही पीट दिया। घटना इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के फिरोज गांधी नगर मालवा मिल...
April 7, 2021
नई दिल्ली। सितंबर 2020 में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के समर्थन में मिट्टी सत्याग्रह यात्रा गाजीपुर बॉर्डर पहुंची। खबरों के मुताबिक यह मिट्टी सत्याग्रह यात्रा सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर की अगुवाई निकाली गई। यह यात्रा गुजरात के 33 जिलों के 800 गावों से होकर गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंची है।  गाजीपुर बार्डर...
April 6, 2021
पिछले दो तीन दिनों में हमारे प्रदेश में कुछ ऐसी घटनाए घटी हैं जो हमारे देश के धर्म निरपेक्ष चरित्र को कमजोर करने वाली हैं और जो लगभग चुनाव की आचार सहिता का उल्लंघन तो करती ही हैं, साथ ही केारोना के भीषण प्रकोप को देखते हुए खतरनाक भी हैं।   समाचार पत्रों में छपी एक खबर के अनुसार बंगरसिया स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कैम्प परिसर में 238वीं वाहिनी का पांचवा स्थापना दिवस मनाया गया।...
March 12, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। आइशी को वामपंथी दल माकपा ने जमुरिया विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वह जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष रहते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने वाली पहली छात्र बन गई हैं। इससे पहले छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भाकपा बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना चुकी है।...
March 12, 2021
भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में उस समय हड़कंप मच गया जब भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने राज्य में धान खरीद के मुद्दे को लेकर सैनिटाइजर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। यह हाईवोल्टेड ड्रामा उस वक्त हुआ जब खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन धान खरीद के मुद्दों पर सदन को जवाब दे रहे थे, उसी समय देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्रही ने विरोधस्वरूप सैनिटाइजर...
March 12, 2021
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेताओं ने 12 मार्च  2021 को पश्चिम बंगाल के लोगों से अपील की कि वे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट न दें क्योंकि उसने तीन खेत कानूनों का विरोध करने वाले उत्पीड़ित किसानों को “दलित, आतंकवादी और देशद्रोही” करार दिया। एसकेएम का एक प्रतिनिधिमंडल यह कहते हुए कि भाजपा केवल "वोट और सीटें" समझती है, पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो...
March 12, 2021
मथुरा। नए कृषि कानूनों के विरोध में उतरी समाजवादी पार्टी अब राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के साथ मिलकर किसान महापंचायत करने जा रही है। विधान परिषद के सदस्य संजय लाठर ने बताया कि 19 मार्च को होने वाली किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। ये किसान महापंचायत मथुरा जिले के बाजना में आयोजित होगी।  इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उपाध्यक्ष...