मिडिया
February 14, 2017
नई दिल्ली। चुनाव आचार संहित के उलंघन में जागरण डॉट कॉम के संपादक को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अन्य लोगों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। ऐसे में वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी ने लिखा है...
आज के इंडियन एक्सप्रेस में जागरण के सम्पादक-मालिक और सीईओ संजय गुप्ता ने कहा है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान से पहले जागरण द्वारा शाया किया गया एग्ज़िट पोल उनके विज्ञापन विभाग का...
February 14, 2017
‘काला अक्षर भैंस बराबर’- यह है एबीपी न्यूज़ पर दो पार्ट में दिखाए गए उस कार्यक्रम का नाम जिसमें ऐसे विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों का जमकर मज़ाक उड़ाया गया जो सामान्य लगने वाले सवालों का जवाब भी नहीं जानते थे। चैनल के माइकवीरों ने पूरी यूपी में उन्हें ढूँढ-ढूँठकर घेरा और फिर मज़ाक उड़ाऊ अंदाज़ में उनकी ऐसी-तैसी की।
लगता है कि एबीपी इतिहास भूल गया है या संविधान...
February 14, 2017
अपनी अंग्रेज़ी वेबसाइट पर दैनिक जागरण द्वारा एग्जि़ट पोल छापने के मामले में क्या चुनाव आयोग ने पोल करने वाली एजेंसी के बजाय गलत कंपनी पर हाथ डाल दिया है? चूंकि चुनाव आयोग ने दि वायर पर छपी ख़बर का संज्ञान लेते हुए जागरण के संपादकों और प्रबंध संपादक समेत सर्वे करने वाली एजेंसी के प्रबंध निदेशक/संबद्ध अधिकारी के खिलाफ़ एफआइआर का निर्दश जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी किया था, ऐसे में सवाल...
February 13, 2017
यूपी की जिन 73 सीटों पर आज वोट डाले गए, वहां तीन प्रमुख अखबार हैं। दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक हिंदुस्तान। IRS के आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि यहां अख़बारों के 90% से ज्यादा पाठक इन्हीं तीनों अख़बारों को पढ़ते हैं।
11 फ़रवरी, 2017 को जब इन इलाक़ों के लोग सुबह उठे और अखबार खोला तो उनमें से हर एक ने पहले पन्ने पर बिजनौर में सांप्रदायिक हिंसा की खबर पढ़ी होगी। तीनों अख़बारों ने इसे...
February 11, 2017
“आज तक” पूछ रहा है कि “सबको मिर्ची लगी तो मोदी क्या करें!” तो भैया हमें तो मिर्ची लगी है, एक तो आपकी भाषा से और दूसरे आपके पक्षपात से।
हालांकि आपने (आज तक) अपने प्रोग्राम “विशेष” (9 फरवरी, समय रात 10.30 बजे) के प्रमोशन के लिए यह टीज़र (Coming Up) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसद में दिए गए “रेनकोट” वाले बयान और उस पर हुए विवाद ख़ासकर...
February 10, 2017
मरा हाथी भी सवा लाख का होता है, फिर पुण्य प्रसून वाजपेयी तो अभी साबुत और बदम हैं। रोज़ रात आज तक चैनल पर दस्तक देते हैं। ये बात अलग है कि उनकी दस्तक अब बरसों में एकाध बार कभी सुनाई दे जाती है, चाहे आप टीवी देखें या न देखें। मैं ईमानदारी और पूरी निष्ठा से टीवी नहीं देखता। शायद महीनों में कभी एक बार टीवी खोल लेता हूं जब लगता है कि देख लिया जाए कौन सी शक्लें कितनी बदली...
February 5, 2017
नोएडा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को भाजपा के ही राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा के लिए रैली करने आये थे। जैसे ही अमित शाह मंच पर पहुंचे। एक महिला उनके पीछे पीछे मंच तक पहुँच गयी। जैसे ही महिला अमित शाह के पास पहुंची अमित शाह की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों ने महिला को रोक लिया और मंच से नीचे ले गए।
देखें वीडियो-
महिला जिसका नाम ब्रजलता है और...
February 4, 2017
भारत के एक प्रतिष्ठित और सबसे बड़े समाचार चैनल के संपादक के साथ बैठकर कल 3-4 घंटे चर्चा की , कुछ सच सामने आए तो दो-तीन बातें मन-मस्तिष्क को हिला गयीं।
1-भारत की इलेक्ट्रानिक मीडिया में एक आध को छोड़कर सभी इलेक्ट्रानिक चैनल मुसलमानों और इस्लाम संबंधित सभी विषयों पर बहस के लिए , मुसलमानों के आधुनिक शिक्षा से शिक्षित विद्वानों को पैनल डिस्कशन में ना बुलाकर दाढ़ी टोपी ,कुर्ता और...
February 4, 2017
1. किस चुनाव क्षेत्र में किस जाति के कितने वोट हैं, इसका आंकड़ा किसी के पास नहीं है. बताते सभी हैं. यह बहुत बड़ा फ्रॉड है. धर्म के आधार पर जनगणना होती है. इसके अलावा SC, ST गिने जाते हैं. बाकी जो बताया जाता है, सब फर्जी है. अगर कोई बताए कि इस जाति के इतने वोट हैं, तो पूछ लीजिए, आपको कैसे पता? फिर सामने वाले का चेहरा देखिए. देश में 1931 के बाद जाति जनगणना नहीं हुई है.
2. पिछले चुनाव में किस...
February 4, 2017
चैनल का पैनल!
आज बजट पेश हुआ। चैनलों पर सब मिलाकर सैकड़ों एक्सपर्ट आए और आएँगे।
मैं सोच रहा हूँ कि किसी टीवी पैनल में प्रोफ़ेसर सुखदेव थोराट जैसा कोई विद्वान क्यों नहीं है? इकॉनॉमिक्स में पीएचडी। जेएनयू में इकॉनोमिक्स के प्रोफ़ेसर। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के चेयरमैन। ICSSR के चेयरमैन।
आर्थिक मामलों पर इस क्वालिफ़िकेशन और अनुभव का कोई और आदमी इस समय भारत में नहीं है।
अर्थव्यवस्था,...