मिडिया

July 27, 2018
चौकसी अपनी चौकी लेकर भारत से भागा था, भाग रहा था मगर अब थक कर उसने अपनी चौकी एंटिगुआ में टिका दी है। हीरा व्यापारी मेहुल चौकसी ग़ज़ब का हीरा निकला। उसके चौकीदार भी हीरा निकले। चौकीदार चौकीदारी करते रह गए और चौकसी की टैक्सी उस एंटीगुआ में पार्क हो गई है जहां के कर्टली एम्ब्रोस की घातक गेंदबाज़ी से भारतीय बल्लेबाज़ डरते थे। जिस तेज़ी से मेहुल और नीरव पंजाब नेशनल बैंक के 13,500 करोड़ लेकर भागे हैं,...
July 24, 2018
फासीवाद की सियासत में अकेली नहीं होती है भीड़ भीड़ का एक राजा होता है भीड़ से ज्यादा खतरनाक होता है सामने न दिखाई देने वाला उसका राजा, भीड़ अनियंत्रित नहीं होती है भीड़ हर पल निर्देशित होती है सबसे खतरनाक होता है भीड़ के निर्देशक का दिखाई न देना। भीड़ के हथियार कारखाने से नहीं आते हैं भीड़ के हथियार बनाने के कारखाने हमारे घरों में, हमारी बस्तियों  में हमारे मंदिरों,...
July 23, 2018
विभिन्न मांगों को लेकर 35 संगठनो ने रविवार को जयपुर में प्रतिरोध महापंचायत कर प्रदर्शन किया. इन सभी सामाजिक संगठनों ने सर्वसम्मति से दलित आदिवासी अल्पसंख्यक दमन विरोधी आन्दोलन के बैनर तले अपनी मांगों पर जोर देते हुए कहा कि 2 अप्रैल से सम्बन्धित सभी 500 मामले (F.R) मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे वापस लें. इन संगठनों ने मांग की कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कानून को संविधान की 9 वीं अनुसूची में...
July 23, 2018
छत्तीसगढ़ में अब सरकारी जांच में भी खुलासा हो गया है कि राज्य के 108 संजीवनी एक्सप्रेस वाहन मौत का सामान बन चुकी हैं। पिछले दिनों रायपुर में एक एंबुलेंस का दरवाजा न खुलने पर एक बच्चे की मौत के बाद प्रदेश सरकार प्रदेश भर के संजीवनी एक्सप्रेस वाहनों की जांच करवाने पर मजबूर हुई है और जांच अधिकारियों ने माना है कि ये एंबुलेंस वाहन केवल ठेला गाड़ी के समान रह गए हैं। दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार,...
July 23, 2018
ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी की स्टडी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि राजनीतिक दल और सरकारी एजेंसियां सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें प्रसारित करने में सबसे आगे हैं। यही नहीं सेंसरशिप का प्रयोग करने, सार्वजनिक संगठनों, विज्ञान और मीडिया में जनता का भरोसा कम करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं।  स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक यह समस्या पूरी दुनिया में बहुत तेजी से बढ़ रही है। दुनियाभर में सोशल...
July 23, 2018
देशभर में करोड़ों रुपए फायदे में चल रहे जेएनपीटी बंदरगाह को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी समझा जाता है। अब इस मुर्गी को काटने की चाल केंद्र सरकार चल रही है। डूब चुकी एयर इंडिया का मुंबई स्थित 23 मंजिली इमारत को खरीदने का आदेश सीधे केंद्र सरकार ने जेएनपीटी को दिया है। इतना ही नहीं, कर्ज में डूबे दिघी पोर्ट में भी करोड़ों रुपए खर्च कर चलाने का दबाव जेएनपीटी पर डाला गया है। सरकार के विभिन्न...
July 22, 2018
राफेल का सवाल जब बवाल बनकर भारत की मौजूदा रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण से संसद में टकराया तो रक्षामंत्री ने इसका जवाब दिया, ‘ऐबसोलुटेली रॉंग’ यानि कि यह पूरी तरह से गलत आरोप है। यह गोपनीय जानकारी है और इसका खुलासा नहीं किया जा सकता है। किसी मीडिया चैनल का हवाला देते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति का भी पक्ष रख दिया कि उन्होंने भी माना है कि राफेल डील के कमर्शियल डिटेल उजागर नहीं किये जा सकते...
July 21, 2018
मॉब लिंचिंग का अर्थ है भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दिया जाना, अमेरिका के बहुत से राज्यों में भीड़ों द्वारा की जाने वाली हत्याओं का एक लंबा इतिहास रहा हैं जिसे लिंचिंग कहा गया अमेरिकी गृह युद्ध के खत्म होने के बाद जैसे ही कालों को बराबरी के अधिकार मिले वैसे ही गोरों ने कालों की लिंचिंग्स शुरू कर दी थीं. जर्मनी में यहूदियों के खिलाफ ‘लिंच मॉब्स’ के मनोवैज्ञानिक व्यवहार पर बहुत...
July 20, 2018
जिसमें इन्सान के दिल की न हो धडकन 'नीरज' शायरी तो है वो अख़बार के कतरन की तरह. जब चले जाएँगे हम लौट के सावन की तरह याद आयेंगे प्रथम प्यार के चुम्बन की तरह वाकई नीरज बहुत याद आओगे , साल भर पहले एक संस्मरण लिखा था आज उनकी मृत्यु पर फिर याद आया... 'इंदौर एक जमाने मे अपने कवि सम्मेलनों के लिए मशहूर था....... अब वह बात नही रही ...........उस जमाने मे इंदौर का श्रमिक क्षेत्र...
July 19, 2018
भारत में पिछले चुनावों के बाद ईवीएम हैकिंग का मुद्दा सुर्खियों में रहा. इसको लेकर सत्ता पक्ष, विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच घमासान मचा रहा. सभी विपक्षी दल आरोप लगाते रहे हैं कि ईवीएम हैक की गई है. इस पर चुनाव आयोग ने कहा था कि ईवीएम हैक प्रूफ है. लेकिन ईवीएम क्या हैक की जा सकती है? अमेरिका की वोटिंग मशीन निर्माता इलेक्शन सिस्टम एंड सॉफ्टवेयर (ES&S) ने...