मिडिया
September 24, 2018
राफेल मुद्दे पर मोदी सरकार सवालों के बीच बुरी तरह घिर गई हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली पर पलटवार किया है. राहुल ने कहा कि समय आ गया है अब वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री 'झूठ बोलना बंद करें.’ जेटली ने कहा था कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के उनके दो बयानों में आपस में...
September 24, 2018
ऐसा लग रहा है कि भारत से भागने के लिए एयरपोर्ट पर अलग से काउंटर बना हुआ है। जहां से बैंक लूटने वालों को भागने में मदद की जा रही है। टाइम्स आफ इंडिया के नीरज चौहान की एक ख़बर गोदी मीडिया से ग़ायब है। भागने वाले नए खिलाड़ी का नाम है कि नितिन संदेसरा। इन पर 5300 करोड़ का बैंक फ्राड करने का आरोप है। इनक गुजरात के वडोदरा में एक कंपनी है जिसका नाम है स्टर्लिंग बायोटेक। अगस्त में ख़बर आई थी कि संदेसरा...
September 23, 2018
बहराइच. गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुए ऑक्सीजन कांड के बाद हीरो बने डॉ. कफील खान को एक बार फिर गिरफ्तार किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉ. कफील खान तब बहराइच में मौजूद थे. पुलिस अधीक्षक सभाराज सिंह ने बताया कि शनिवार को बहराइच के जिला अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अस्पताल के वार्ड में घुसकर मरीजों की चिकित्सा में अव्यवस्था फैला रहा...
September 23, 2018
मध्यप्रदेश में कांग्रेस इस बार वापसी के इरादे से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करती हुई दिखाई पड़ रही है, सूबे में पार्टी सभी बड़े नेताओं के जिम्मेदारी तय कर दी गयी है लेकिन शिवराज के मुकाबले पार्टी की तरफ से किसी को चेहरा धोषित नहीं किया गया है.
लम्बे समय के बाद पार्टी की कमान एक ऐसे नेता के हाथों में है जो वरिष्ठ है और जो सभी गुटों को नाधने में सक्षम नजर आता है, प्रदेश अध्यक्ष...
September 22, 2018
शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों मे हाहाकार मच गया है, कल बाजार में नोटबंदी के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
बाजार में गिरावट से चार दिनों में निवेशकों को 5 लाख 66 हजार 187 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ हैं सिर्फ कल यानी शुक्रवार को ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) 2 लाख 2 हजार 433.26 करोड़ रुपये घट गया.
लेकिन मुख्य...
September 22, 2018
एफ़िल टावर के नीचे बहती सीन नदी की हवा बनारस वाले गंगा पुत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पेरिस की शाम का हिसाब मांगने आ गई हैं। 10 अप्रैल 2015 की पेरिस यात्रा सिरे से संदिग्ध हो गई है। गंगा के सामने सीन बहुत छोटी नदी है लेकिन वो गंगा से बेहतर बहती है। उसके किनारे खड़ा एफ़िल टावर बनारस के पुल की तरह यूं ही हवा के झोंके से गिर नहीं जाता है। प्रधानमंत्री कब तक गंगा पुत्र भीष्म की तरह चुप्पी साधे...
September 22, 2018
लालू परिवार पर लगे घोटाले के इल्जाम से नीतीश कुमार बहुत दुखी थे। उन्होने इंतज़ार किया लेकिन संतोषजनक सफाई नहीं मिली तो रातो-रात गठबंधन तोड़कर बीजेपी से हाथ मिला लिया। सुशासन बाबू ने कहा था, सिद्धांतों के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
भ्रष्टाचार के कुछ छोटे मामले में इस समय भी तैर रहे हैं। मसलन विजय माल्या देश के वित्त मंत्री से मिला। उसके बाद सीबीआई ने मुंबई पुलिस को लिखित आदेश दिया कि माल्या...
September 21, 2018
EPFO ने फिर से नौकरियों को लेकर डेटा जारी किया है। सितंबर 2017 से जुलाई 2018 के बीच नौकरियों के डेटा को EPFO ने कई बार समीक्षा की है। इस बार इनका कहना है कि 11 महीने में 62 लाख लोग पे-रोल से जुड़े हैं। इनमें से 15 लाख वो हैं जिन्होंने EPFO को छोड़ा और फिर कुछ समय के बाद अपना खाता खुलवा लिया। यह दो स्थिति में होता है। या तो आप कोई नई संस्था से जुड़ते हैं या बिजनेस करने लगते हैं जिसे छोड़ कर वापस...
September 21, 2018
2017 के साल 50,802 भारतीय अमरीका को प्यारे हो गए। चुपचाप वहां की नागरिकता ले ली। एक ऐसे समय में जब कुछ ठगों के गिरोह ने भारत को विश्व गुरु बना देने का एलान कर दिया है तब पचास हज़ार से ज्यादा भारतीयों को अमरीका प्रेमी हो जाना सुखद आश्चर्य लगता है। अच्छी ज़िंदगी की तलाश में निकला इंसान टीवी पर चल रहे बकवास बहसों में बहुत देर नहीं उलझता है। 2016 में 46,188 और 2015 में 42, 213 भारतीयों ने अमरीका की...
September 20, 2018
माननीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा जी, बिहार सरकार।
मुझे बहुत सारे छात्र लिख रहे हैं कि आपने 1200 गेस्ट अनुदेशकों को हटा दिया है। 10 महीने का भुगतान भी नहीं किया है। अगर अनियमितता के आरोप में 1200 को नौकरी से हटा दिया है तो इन नौजवानों को बुलाकर यह भी बताएं कि उस काम में कौन कौन शामिल थे और उनके खिलाफ आपने क्या कार्रवाई की है। अगर जदयू और राजद के गठबंधन सरकार में अनियमितता हुई तो उस गठबंधन का...