मिडिया

November 2, 2018
याद कीजिये सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर जब कोलेजियम का सवाल उठा तो सरकार ने जनहित का हवाला दिया। सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा को जब छुट्टी पर भेजा गया तो भी सरकार ने जनहित का हवाला दिया। और अब रिजर्व बैक पर सेक्शन -7 लागू करने की बात है तो भी जनहित का ही हवाला दिया जा रहा है। और तीनों ही मामलों में ये भी याद कीजिये सरकार की तरफ से कब कब क्या क्या कहा गया। कोलेजियम का जिक्र कानून...
November 1, 2018
महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने सीबीआई बनाम सीबीआई विवाद के जरिए बीजेपी पर सामना में लेख लिखकर बड़ा हमला किया है. शिवसेना ने सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को बीजेपी का शार्प शूटर बताया. अपने मुखपत्र 'सामना' में सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को शिवसेना ने बीजेपी का शार्प शूटर बताया है. इस संपादकीय में लिखा है, 'गुजरात...
October 31, 2018
आयरन मैन सरदार पटेल को जन्मदिन पर नमन. आयरन लेडी इन्दिरा गान्धी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन. साथ ही लौह इरादों वाले दरभंगा के बाबूदीन को आज सलाम. जीयो बिहारी... साल 2015. तीस हजारी कोर्ट से फैसला आया था. पीएसी के सारे आरोपी बरी हो गए थे. पीडितों से सवाल पूछा जाता था कि बताओं सामने जो जवान है, उसे पहचान सकते हो. जबकि कत्लेआम की वह घटना आधी रात को हुई थी और जवानों ने हेलमेट से अपना चेहरा भी...
October 31, 2018
11 अक्टूबर को हरिद्वार में गंगा की अविरलता के लिए अनशनरत प्रो.जी. डी. अग्रवाल का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे 111 दिन से अनशनरत थे और एक दिन पहले पानी पीना भी छोड़ चुके थे. 2011 में सन्यास लेने के बाद स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद के नाम से जाने गए जी.डी.अग्रवाल गंगा की अविरलता के लिए अनशन कर रहे थे. एक सरकार जो गंगा के नाम पर नमामी गंगे जैसी योजना चलाती है, उसी के राज में एक पूर्व...
October 31, 2018
अगर लोकतंत्र का मतलब चुनाव है तो फिर गरीबी का मतलब चुनावी वादा होगा ही। अगर लोकतंत्र का मतलब सत्ता की लूट है तो फिर नागरिकों के पेट का निवाला छिन कर लोकतंत्र के रईस होने का राग होगा ही। और इसे समझने के लिये 2019 में आजाद होने का इंतजार करने की जरुरत नहीं है। सिर्फ जमीनी सच को समझना होगा, जिसे मोदी सरकार भी जानती है और दुनिया के 195 देश भी जानते हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्य है। यानी दुनिया...
October 31, 2018
संभवत देश का बहुत बड़ा वर्ग अमिताभ साहब के साथ-साथ करोड़पति बनने के सपने देखता है या मंच पर गाने और नाचने की प्रतियोगिताओं को देखने में मशगूल होता है। दिन भर की काम थकान और शाम को बहुत सारे चैनल पर देश भक्ति  की फसल  का हिस्सा बनने पर  मजबूर सा  रहता है। फिर अपनी कुंठा को चमकती दमकती टीवी सीरियलों में डूबा देता है। ऐसे ही समय पुणे की किसी जेल में पुलिस हिरासत में  ...
October 31, 2018
आज लाखो करोड़ो सिर्फ कपड़ो पर खर्च कर देने वाले प्रधानमंत्री, जो अपना उतारा हुआ सूट दुबारा भी नही पहनते ऐसे मोदी जी आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण कर रहे है ऐसे अवसर पर सरदार पटेल का एक संस्मरण याद आया. महान स्वतंत्रता सेनानी महावीर त्यागी ने अपनी पुस्तक में सरदार पटेल का एक संस्मरण लिखा है जो हर भारतीय के पढ़ने योग्य है...... 'एक बार मणिबेन कुछ दवाई पिला रही थी. मेरे (...
October 31, 2018
स्व. विष्णु प्रभाकर ने सरदार पटेल पर जीवन परिचय लिखा है। जो 1976 में नेशनल बुक ट्रस्ट से छपा था जब आज के हिसाब से सरदार को भुला दिया गया था। इस परिचय में विष्णु प्रभाकर लिखते हैं कि सरदार विलायत गए मगर वहाँ के राग रंग से दूर रहे। प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने एक किताब लिखी थी ज्योति पुंज। इस किताब में नरेंद्र मोदी लिखते हैं कि गांधी के असर में आने से पहले सरदार बार मे जाते थे, ताश...
October 30, 2018
खलक खुदा का , मुलुक बादश्ह का / हुकुम शहर कोतवाल का / हर खासो-आम को आगाह किया जाता है / कि खबरदार रहें/ और अपने अपने किवाड़ों को अंदर से /कुंडी चढाकर बंद कर लें / गिरा ले खिड़कियो के परदे/ और बच्चों को सड़क पर न भेजें/ क्योंकि, एक बहतर बरस का बूढा आदमी अपनी कमजोर आवाज में / सड़कों पर सच बोलता हुआ निकल पड़ा है.... 44 बरस पहले 1974 में धर्मवीर भारती ने मुनादी नाम से ये कविता तब लिखी जब सत्ता...
October 30, 2018
1912 में जब हम अपनी आज़ादी की लड़ाई की रूपरेखा बना रहे थे तब यहाँ न्यूयार्क में जोसेफ़ पुलित्ज़र कोलंबिया स्कूल ऑफ़ जर्नलिज़्म की स्थापना कर रहे थे। सुखद संयोग है कि 1913 में गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में प्रताप की स्थापना कर रहे थे। तो ज़्यादा दुखी न हो लेकिन यह संस्थान पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। मोहम्मद अली, शिलादित्य और सिमरन के मार्फ़त हमने दुनिया के इस बेहतरीन...