शिक्षा
August 8, 2018
देश के संविधान में कहा गया है कि सरकारों का काम नागरिकों के बीच वैज्ञानिक रुझान पैदा करना है, लेकिन भाजपा की सरकारें इसके ठीक विपरीत काम कर रही हैं।
राजस्थान में तो जहां साधु-संतों को ही स्कूलों में पढ़ाने के लिए बुलाने की योजना पर काम चल रहा है तो छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पौराणिक कहानियां और कथित धार्मिक नायकों की कहानियां पढ़ाने की तैयारी हो रही है। ये सब बच्चों को नैतिकता का पाठ...
August 8, 2018
जनता शुतरमुर्ग बन गढ्ढे में सिर धंसा ले तो सरकार उसका शिकार नहीं करती, गढ्ढे में ही धंसा छोड देती है-
यही सत्ता का सत्य और साजिश है. वर्ना आरक्षण, मन्दिर, गाय, पाकिस्तान, मुसलमान तो है ही. केन्द्र एवं राज्य सरकारों में 24 लाख पद रिक्त है. और ये कोई पिछले 4 सालों में मिला अनुपम उपहार नहीं है. 1991 में जो नीति इस देश ने अपनाई, उससे छटाक भर इधर-उधर जाने की हिम्मत न कोई कांग्रेसी पीएम कर सका,...
August 7, 2018
दोस्तों, मेरे पास कोई सचिवालय नहीं है। आए दिन लोगों के इतने मेसेज आते हैं कि सबको पढ़ना भी बस की बात नहीं रही। पढ़कर वादा करना भी मुश्किल है। तादाद इतनी है कि 90 फीसदी तो यूं ही पढ़कर डिलिट कर देना पड़ता है। कोई दस बीस नहीं, हर दिन पांच सौ से हज़ार तक मुझे मेसेज आते हैं। कैसे सब पढ़ सकता हूं और कैसे सबकी स्टोरी कर सकता हूं। मेरे पास उतने रिपोर्टर नहीं हैं। जो अधिकारियों से भी बात करे, उनकी...
August 7, 2018
‘‘अगर भारत-पाकिस्तान के बीच जंग होती है और वह जंग एटमी हो जाती है तो कोई नहीं बचेगा। न हिन्दुस्तान-पाकिस्तान की आवाम और न ही बांग्लादेश और दक्षिण एशियाई देश नागरिक। और अब तो न्यूट्राॅन बम आ गये हैं, जो इंसान के द्वारा बनाई गई सबसे डरावनी और घिनौनी चीज है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम दुनिया और देश में पैदा किये जाने वाले हर एक बम का विरोध करें क्योंकि बम का होना ही इंसानियत के विरूद्ध है...
August 6, 2018
छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। कहीं स्कूल की इमारत नहीं है तो कहीं शिक्षक ही नहीं हैं। जहां शिक्षक और इमारत दोनों हैं, वहां स्कूल शराब के अड्डे बने हुए हैं।
ऐसे ही एक मामले का खुलासा बलौदाबाजार जिले में बिलाईगढ़ में तब हुआ जब नायब तहसीलदार स्कूल जांच करने पहुंचे।
जब अधिकारी जांच करने पहुंचे उस समय शासकीय उच्चतर माध्यमिक बिलाईगढ़ स्कूल में शिक्षकों की हर...
August 3, 2018
भारत में इंजीनियरिंग मैनेजमेंट मेडिसिन या तकनीक की अकेली पढाई पूरी कौम और संस्कृति के लिए कितनी घातक हो सकती है ये साफ नजर आ रहा है। इस श्रेणी के भारतीय युवाओं में समाज, सँस्कृति, साहित्य, इतिहास, धर्म की अकादमिक समझ लगभग शून्य बना दी गयी है। ये तकनीक के "बाबू" देश के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।
अकेली तकनीक,साइंस, मैनेजमेंट या मेडिसिन पढ़ने वालों से कभी बात करो तो पता चलता है कि ये...
August 3, 2018
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और शिक्षिकाओं की ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए कॉसमॉस स्कीम के तहत बाँटे गए टेबलेट अध्यापकों को शर्मसार कर रहे हैं।
रायगढ़ जिले में 30 से ज्यादा स्कूलों से शिकायत मिली है कि इन टैबलेट में हाजिरी लगाने के लिए अंगूठा लगाने के लिए पोर्टल खोलते ही अश्लील तस्वीरें और वीडियो खुल जाते हैं।
नईदुनिया की खबर के अनुसार, कॉसमॉस स्कीम के तहत प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक...
August 1, 2018
मध्यप्रदेश में छात्रों के साथ खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। पता चला है कि भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालाय के परीक्षार्थियों की कॉपियां सागर में प्रोफेसर नहीं, बल्कि उनके नाम पर दूसरे छात्र जांच रहे थे।
(स्त्रोत : dainiksachexpress.com )
उच्च शिक्षा मंत्री ने इस मामले की पूरी जांच विश्वविद्यालय के लोकपाल को सौंपने का निर्देश दिया है।
पूरे मामले में विश्वविद्यालय के प्रबंधन की...
July 31, 2018
राजस्थान ही नहीं, पूरे देश के तमाम स्थानों पर चलने वाले संस्कृत महाविद्यालय और विद्यापीठ एक जाति और विचारधारा विशेष को संरक्षण देने के अड्डे मात्र बन चुके हैं। इनमें पढ़ने वाले छात्रों की संख्या लगातार घटती जा रही है और खुद को संस्कृतप्रेमी कहने वाले लोग भी अपने बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाना पसंद करते हैं।
संस्कृत के नाम पर सरकारें करोड़ों रुपए खर्च करती हैं, लेकिन उसका फायदा केवल गिने-चुने...
July 31, 2018
ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय लगातार परीक्षार्थियों के साथ खिलवाड़ करता आ रहा है। परीक्षार्थियों का भविष्य खराब हो रहा है और उनका साल बर्बाद हो रहा है।
ताजा मामला एक ऐसे छात्र का है जो आधार पाठ्यक्रम के पेपर दे ही नहीं पाया था, लेकिन जब परिणाम आया तो उसे दो प्रश्नपत्रों में परीक्षा दिए बिना ही अंक दे दिए गए, और तीसरे में उससे नकल करते पकड़ा गया दर्शा दिया गया।
नईदुनिया में छपी खबर के...