भेदभाव

September 28, 2016
पार्च्ड फिल्म अपनी दमदार पटकथा, संवाद, फिल्मांकन और कलाकारों के बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में कामयाब रहती है. ब्राह्मणवादी मान्यताओं और सांस्कृतिक वर्चस्व के भीतर की कहानी है पार्च्ड. फिल्म की बारीकियों पर जाएं तो कई जगहों पर हिंदू धर्म की कलई खोलती नज़र आती है पार्च्ड. कहानी की शुरुआत में हिंदू देवी-देवताओं को दिखाया गया है. एक सीन में ब्राह्मणवादी रीति से...
September 27, 2016
गुजरात में सूरत नगर निगम के उपायुक्त केतन पटेल और चार अधिकारियों पर एक महिला कर्मचारी ने यौन प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। सूरत पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला दलित है जो सूरत नगर निगम के शहरी विकास विभाग में पहले काम करती थी। शिकायत के अनुसार, जुलाई 2014 से जून 2015 के बीच नगर निगम के अधिकारियों ने उसे प्रताड़ित किया। लालगेट थाने में की गई शिकायत में सूरत नगर निगम के उपायुक्त केतन पटेल...
September 27, 2016
केंद्र सरकार भले ही दावा करती है कि वह आईआईएम में आरक्षित पद भरना चाहती है, लेकिन सचाई यही है कि उसने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। आईआईएम अहमदाबाद के डायरेक्टर ने बताया है कि सरकार ने इस बारे में कोई आदेश नहीं दिया है, केवल एक सुझाव दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने मंशा जाहिर की थी कि आईआईएम एससी, एसटी और ओबीसी के लिए नियुक्तियों में आरक्षण लागू करके अपने संवैधानिक दायित्व पूरा करें।...
September 26, 2016
मैं 'पिंक' की तुलना 'पार्च्ड' से इसलिए नहीं करना चाहता हूं कि 'पिंक' आखिरकार अपने उस एजेंडे के खिलाफ जाकर खड़ी हो जाती है, या ज्यादा उदार होकर कहें तो अपने ही एजेंडे को कमजोर कर देती है, जिसमें बुनियादी मकसद स्त्री को पुरुष-तंत्र और उसके मानस से स्वतंत्र और कहीं उसके बरक्स करना है। पितृसत्ता के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत इसके बरक्स खड़ा होने से शुरू होगी, उसके आसरे में नहीं।...
September 26, 2016
​मुफ़्ती अब्दुल क़य्यूम मंसूरी रिहा कर दिए गए हैं। लेकिन क्राइम ब्रांच की निगाह में वह अब भी अपराधी हैं। मुफ्ती साहब का कहना है कि अब उनके सम्मानजनक पुनर्वास की बारी है। जिस सरकार ने झूठे आरोप में जेल में डाला था उसे ही अब उनके सम्मानजनक पुनर्वास की जिम्मेदारी उठानी होगी। वह कहते हैं -  दाग आपने ही लगाया, आप ही की जिम्मेदारी है कि आप दाग धो दें। मुफ़्ती अब्दुल...
September 25, 2016
गुजरात की भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थाओं में गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का अपना निर्णय वापस ले लिया है। पाटीदार समुदाय के आरक्षण आंदोलन से परेशान पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने निर्णय लिया था कि 6 लाख से कम सालाना आय वाले सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इस आरक्षण को निलंबित करने की अधिसूचना सभी सरकारी विभागों को जारी कर दी गई है।  ...
September 24, 2016
महाराष्ट्र में SC,ST, OBC का सरकारी नौकरियों का कोटा भरा नहीं है. तो मराठों का नौकरियों में जो 30% हिस्सा बनना चाहिए, उसे कौन खा रहा है? कोई तो है, जो अपने हिस्से से ज्यादा खा रहा है. वह कौन है?   आरक्षण की सीमा 50% से बढ़नी चाहिए. मराठों को आबादी के अनुपात में नौकरियों में हिस्सा मिलना चाहिए. संविधान संशोधन के जरिए यह हो सकता है. तमिलनाडु में 69% रिजर्वेशन के लिए नरसिंह राव...
September 24, 2016
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने केवल असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर ओबीसी को आरक्षण देने के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देश का विरोध किया है और इस बारे में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है। कुलपति नंदकुमार यादव ‘इंदु’ ने मानव संसाधन विकास मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि यह सरकारी नीति का उल्लंघन है। कुलपति ने सवाल उठाया है कि...
September 24, 2016
आगरा में भैंस चुराने के आरोप में एक लड़के कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा। यहाँ तक कि उसके गुप्तांग में पेट्रोल डालकर भी उसे प्रताड़ना दी। घटना बस केसी गाँव की है। पीड़ित बंटी बघेल पर भैंस चुराने का झूठा आरोप लगाते हुए कुछ लोग ले गए और उसे बाँधकर बेरहमी से पीटा। बंटी बघेल को जाँच के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पीड़ित के पिता वीरेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि उसके घर से कोई भैंस नहीं...
September 24, 2016
राजस्थान पत्रिका के मालिक के नाम खुला ख़त मोतीराम मेनसा अमाननीय कोठारी जी, जय भारत. सुबह सुबह कोई भी व्यक्ति अपना दिन खराब नही करना चाहता है पर आज आपने देश के बहुसंख्यक लोगों के दिन को अपने कुत्सित विचारों के संकीर्ण प्रवाह से खराब करने की कोशिश की परन्तु जब आप मेरा जवाब पढ़ेंगे तो आपकी शाम जरूर खराब होगी. शायद आपने अपना सम्पाकीय सम्पादित करते वक्त सोचा नहीं होगा कि अब प्रिंट...