भेदभाव
October 7, 2016
गांधीनगर : बजरंग दल के कार्यकर्ता अब गरबा में भाग लेने वाले गैर हिंदुओं पर गौमूत्र छिड़ककर उन्हें “पवित्र” करने का अभियान शुरू किया है। दरअसल, ये सारी कवायद गैर हिंदुओं को गरबा आयोजनों से दूर रखने की है। गांधीनगर के सेक्टर 11 के गरबा समारोह में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लोगों पर गौमूत्र छिड़कना शुरू किया, लेकिन लोगों की प्रतिक्रियाओं से लग रहा था कि उन्हें ये...
October 6, 2016
रोहित की आत्महत्या के मामले में रूपनवाल जांच आयोग की रिपोर्ट लीपापोती के सिवा कुछ नहीं है। यह केंद्रीय मंत्रियों और वाइस चासंलर को दलित अत्याचार निरोधक कानून के तहत होने वाली कार्रवाई से बचाने की साजिश का हिस्सा है- राधिका वेमुला
रोहित वेमुला खुदकुशी मामले की जांच करने वाले रूपनवाल आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ लोगों में काफी रोष है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के चेयरमैन पीएल पूनिया ने...
October 6, 2016
देश में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के बीच, जानी-मानी बॉक्सर और राज्यसभा सांसद मैरी कॉम ने अपने बेटों के नाम खुला पत्र लिखा है जिसमें बताया है कि उनके साथ भी शारीरिक छेड़छाड़ हुई थी।
बलात्कार और यौन हिंसा के बारे में जागरूकता फैलाने के इरादे से लिखे गए इस पत्र में मैरी कॉम ने लिखा है- मेरे बेटो, तुम अभी नौ और तीन साल के हो, लेकिन इस उम्र में हमें अपने आपको महिलाओं के साथ व्यवहार को लेकर...
October 6, 2016
Image Courtesy: Alchetron.com
उड़ी हमले के बाद एलओसी पार भारत के सर्जिकल अटैक से पैदा तनातनी का असर दोनों देशों के कलाकारों पर पड़ा है। भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध के बाद बॉलीवुड में काम करने आए फवाद खान जैसे एक्टर लौट गए हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ पाकिस्तानी कलाकार ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने आते हैं। भारत के भी कई कलाकार पाकिस्तान जाकर वहां की फिल्म इंडस्ट्री...
October 5, 2016
बजरंगियों द्वारा लूटपाट, हाथापाई एवं अपहरण की कोशिश . जनसंगठनों ने की निन्दा ,कड़ी कार्यवाही की मांग
जयपुर.
Image Courtesy: Catchnews
पंचायत समिति राजसमन्द तथा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कुंवारिया पशु मेले (ग्राम पंचायत कुंवारिया, पंचायत समिति राजसमन्द में लगाया जाने वाला मेला) से रात्रि को (भारतीय समयनुसार मध्य रात्रि के बाद सुबह के लगभग 1 बजे 3 अक्टूबर 2016 ) 6 बैल बंजारा समुदाय के लोग...
October 4, 2016
राजस्थान की पुलिस अब दलितों की हेयर स्टाइल भी तय करने लगी है। अगर कोई दलित ज्यादा फैशनेबल हेयर स्टाइल रखे मिलता है तो पुलिस उनका सिर मूंड़ देती है। वसुंधरा राजे की पुलिस लंबी मूँछ और बड़े बाल रखने की इजाजत देने को तैयार नहीं है।
दलितों के साथ हो रहे इस अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार की शिकायत अलवर जिले के एसपी से की गई है। बहरोर के दलित कार्यकर्ताओं के संगठन मेघवाल समिति ने मानधन...
October 4, 2016
Photo Courtesy: Reuters. "No Man's Job"
गुजरात में दलितों के मरी गायें उठाने से इन्कार करने के बाद स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। अहमदाबाद और आसपास के इलाकों में दलित किसी भी कीमत पर मरी गायों की लाशें उठाने को तैयार नहीं है। ऊना में मरी गायों की चमड़ी निकाल रहे दलितों की पिटाई के बाद से नाराज दलित अब अड़े हैं कि वो किसी भी कीमत पर मरी गायें नहीं उठाएँगे।
गुजरात...
October 4, 2016
बल्लभगढ़। दलितों के साथ सामाजिक अन्याय की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा जानकारी यहां बल्लभगढ़ की है यहां एक दलित लड़की को मंदिर में पूजा करने से रोक दिया गया। पुलिस का कहना है कि नरहावली गांव में सफाई का काम करने वाले राजकुमार की 16 साल की बेटी ने नवरात्र के व्रत रखे हुए थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने भाई और बुआ के लड़के साथ सरकारी स्कूल में बने पथवारी मंदिर में पूजा के लिए गई...
October 3, 2016
नवरात्र चल रहा है। इस नवरात्र का हिन्दू धर्म में परम् महत्व और महात्म्य है। इस नवरात्र में असुरों का वध कर धरती को पाप मुक्त किया गया है सनातनपंथियो द्वारा।देवी दुर्गा ने महिषासुर को मारा, शुम्भ,निशुम्भ मारे गए।मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी ने राक्षस राज रावण,कुम्भकरण आदि को मारा।यह नवरात्र बहुत ही पवित्र पर्व और तिथि है। अब देखिये न ये राक्षस झारखण्ड में जमीन को लेकर युद्ध पर आमादा थे लिहाजा नवरात्र...