भेदभाव
May 3, 2019
मवेशियों के नाम पर इंसानों पर हमले और हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा खबर बिहार के अरररिया की है यहां एक 44 वर्षीय शख्स की भीड़ ने मवेशी चोरी के शक में पीट-पीटकर जान ले ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला अररिया जिले के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के डाक हरिपुर गांव की है। यहां स्थानीय लोगों ने महेश यादव नाम के शख्स को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और आरोप लगाया...
May 2, 2019
हाल के दिनों में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मध्यम आयु की एक महिला ने छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियों के रेप होने बात कही है। जिसके बाद आसपास की अन्य लड़कियों ने महिला की आलोचना की और माफी मांगने को कहा।
वीडियो में कुर्ती पहने और छोटे बाल रखे हुए यह महिला जरूर मॉडर्न लग रही है पर इनका कथन समाज की रुदीवादी सोच का सच बयां कर रहा है। यह वायरल वीडियो आज देश में...
April 23, 2019
झारखण्ड में मॉब लिंचिंग का एक और मामला सामने आया है। रांची में ईसाई धर्म के आदिवासी परिवार के 50 वर्ष प्रकाश लकरा को भीड़ ने बुरी तरह पीटा। 10 अप्रैल को गुमला डुमरी ब्लॉक के जुरमु गाँव में "जय श्री राम, जय बजरंग बलि" का नारा लगाते हुए भीड़ ने गौ हत्या के संदेह में प्रकाश सहित तीन अन्य लोगों को बुरी तरह पीटा। भीड़ का नेतृत्व संदीप साहू, संजय साहू, संतोष साहू व साहू परिवार के अन्य...
April 22, 2019
अभी कुछ दिनों पहले कोलकाता से प्रकाशित अख़बार टेलीग्राफ में अलीगढ से इमरान सिद्दीकी की एक रिपोर्ट कहती है कि कैसे मुस्लिम मतदाता इस समय संघ के लगातार फैलाये जा रहे जहर और घृणा के बीच रह रहे हैं. एक व्यक्ति से जब इमरान ने यह पुछा के अच्छे दिन कब आयेंगे तो उनका कहना था के हमारे लिए तो ‘जीना’ ही अच्छे दिन हैं.
अभी मैं पूर्वांचल में था. पिछले तीन महीने में मैंने कम से कम तीन बार इधर की...
April 20, 2019
बाराबंकीः भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर लगातार सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए नफरत भरे भाषण देने के आरोप लग रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सामने आया है। यहां भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने गुरुवार को कहा कि अगर मुस्लिमों की नस्लों को बर्बाद करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दें।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेता ने उत्तर प्रदेश के...
April 19, 2019
आप सभी 18 अप्रैल के चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो देखिए। यह वीडियो आयोग के पतन का दस्तावेज़(document of decline) है। जिस वक्त आयोग का सूरज डूबता नज़र आ रहा था उसी वक्त एक आयुक्त के हाथ की उंगलियों में पन्ना और माणिक की अंगुठियां चमक रही थीं। दफ्तर में बैठा अचानक न्यूज़ एजेंसी के ज़रिए आ रहे लाइव फीड को देखने लगा था। सिर्फ दो सवालों के जवाब में आयुक्तों के जवाब और उनकी निगाहें देख लीजिए...
April 19, 2019
प्रसार भारती की आपत्ति के बाद दूरदर्शन ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (CPI) का 5 मिनट का चुनावी संदेश रिकॉर्ड करने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। प्रसार भारती ने चुनाव प्रचार संदेश में आरएसएस, फासीवादी विचारधारा और एनडीए सरकार आरएसएस की नस्लीय श्रेष्ठता की विचारधारा से संचालित हो रही है, के संदर्भ को हटाने को कहा। प्रचार संदेश में यह भी कहा गया था कि यह विचारधारा मुसोलिनी और...
April 16, 2019
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद वैचारिक हमले तेज कर दिए हैं। शिक्षा, नौकरी व देश से भाग रहे उद्योगपतियों को रोकने में नाकाम रही मोदी सरकार ने लोगों को आँबेडकर जैसे महापुरुष की किताबों की छपाई भी बंद करा दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर पर आधारित अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित ‘कलेक्टेड वर्क्स ऑफ बाबासाहेब डॉक्टर आंबेडकर’ का प्रकाशन रुक...
April 12, 2019
हाउसिंग एंड लैंड राइट्स नेटवर्क (एचएलआरएन) की ओर की गई एक स्टडी ने हैरान करने वाली बात को उजागर किया है. स्टडी के मुताबिक, यह बात सामने आयी है कि साल 2018 में दो लाख से अधिक लोगों को जबरदस्ती उनके घरों से बेदखल किया गया है.
स्टडी रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 में 41,730 घरों के तोड़े जाने से 2,02,233 लोगों का जीवन प्रभावित हुआ. इस हिसाब से हर दिन 554 लोग और हर घंटे 23 लोग इससे...
April 7, 2019
बीते कुछ दिनों पहले 111 किसानों ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. इसके अलावा बीएसएफ से निकाले गए जवान तेज बहादुर ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है. वहीं अब खबर है कि 2012 में गुजरात में पुलिस फायरिंग का शिकार हुये एक दलित युवक के पिता ने गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की है.
वेलजी राठौड़ ने शुक्रवार को कहा कि वह अमित शाह...