पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी गायब

Written by sabrang india | Published on: June 15, 2020
नई दिल्ली। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करने वाले दो भारतीय अधिकारी गायब है। सूत्रों के मुताबिक दोनों अधिकारी इस्लामाबाद में तैनात थे। सोमवार सुबह दोनों दफ्तर नहीं पहुंचे और उनकी अभी तक कोई खबर भी नहीं मिली है।



इससे पहले इस्लामाबाद में तैनात भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया को आईएसआई के द्वारा परेशान करने का मामला सामने आया था। गौरव की कार का बाइक से पीछा करने की भी खबर आई थी। आज दो और अधिकारियों के लापता होने की खबर आई है, फिलहाल दोनों की तलाश जारी है।

कुछ दिनों पहले पाकिस्तान अधिकारियों को भारत में जासूसी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। इसके बाद भारतीय राजनयिकों के लापता होने की घटना सामने आई है। दिल्ली में पाक अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद भारत से निष्कासित कर दिया गया था। भारत ने इस महीने के शुरू में दो पाकिस्तानी अधिकारियों को जासूसी के लिए देश से बाहर कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया भी जाहिर की थी।

भारतीय उच्चायोग ने स्थानीय अधिकारियों से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की है और पाकिस्तान के विदेश विभाग के समक्ष मामला उठाया है। इस घटना से भारत-पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध और खराब हो सकते हैं।

बाकी ख़बरें