भोपाल। मध्यप्रदेश के नरसिहंपुर में प्रवासी मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच मजदूरों की जान चली गई। वहीं 11 लोग घायल हो गए। यह मजदूर तेलंगाना के हैदराबाद से उत्तरप्रदेश जा रहे थे। ट्रक में आम भी भरे हुए थे।

नरसिंहपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ''ट्रक में आम लदे हुए थे। यह हैदराबाद से आगरा जा रहा था। कुल मिलाकर ट्रक में 18 लोग बैठे हुए थे। घटना में इनमें से 5 लोगों की मौत हो गई।''
नईदुनिया अखबार के मुताबिक मजदूर ट्रक की छत पर बैठे हुए थे। घटना के बाद चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
11 घायलों में से दो को जबलपुर रेफर किया गया, इनमें से एक के सिर पर चोट आई थी, वहीं दूसरे को गंभीर फ्रैक्चर हुए थे। दूसरे दो मजदूरों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। वहीं 7 लोगों की हालत स्थिर है।
सिविल सर्जन डॉक्टर अनीता अग्रवाल ने बताया कि मजदूरों में से एक को खांसी थी। इसलिए सबका सैंपल इकट्ठा करने का फैसला किया गया। मृत लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं।
बता दें नरसिंहपुर जिले में अब तक एक भी कोरोना का केस सामने नहीं आया है। मध्यप्रदेश के 52 जिलों में से 39 जिलों में कोरोना संक्रमण फैल चुका है।
16 प्रवासी मजदूरों पर 8 मई का दिन कहर बनकर टूटा। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 16 मजदूर एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे पहले इसी महीने मध्यप्रदेश के उज्जैन में सड़क किनारे सो रहे 12 मजदूरों को एक ट्रक ने कुचल दिया था।