हाथरस की निर्भया को इंसाफ के लिए दिल्ली में जुटे हजारों लोग

Written by sabrang india | Published on: October 3, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाथरस में हुए वीभत्स गैंगरेप और हत्याकांड के खिलाफ कई संगठनों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी समेत कई दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता और लोग शामिल हुए।  



जानकारी के मुताबिक ये प्रर्दशन पहले इंडिया गेट पर होने वाला था लेकिन दिल्ली पुलिस द्वारा इंडिया गेट के आस-पास धारा 144 लगाने के बाद प्रर्दशन स्थल में बदलाव किया गया।

हाथरस की घटना के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद। उन्होंने कहा कि मैं हाथरस का दौरा करूंगा। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक यूपी के सीएम इस्तीफा नहीं देते। मैं सुप्रीम कोर्ट से घटना का संज्ञान लेने का आग्रह करता हूं।

सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी और सीपीआई नेता डी राजा भी इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर मंतर पहुंचे। सीताराम येचुरी ने कहा कि यूपी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। हमारी मांग है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए।



दिल्ली के वाल्मिकी मंदिर में शुक्रवार को पीड़िता के लिए प्रार्थना सभा की गई। प्रार्थना सभा में कांग्रेज महासचिव प्रियंका गांधा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रार्थना सभा में प्रियंका गांधी ने कहा दुख की घड़ी में पीड़िता का परिवार अकेला है। हमारी बहन के साथ न्याय होना चाहिए। हमे अन्याय के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई तेज करनी होगी। मैं प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए यहां आई हूं। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस बर्बर गैंगरेप कांड के खिलाफ जंतर मंतर पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। ऐसी घटना यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मुंबई या दिल्ली में क्यों होनी चाहिए ? देश में कोई दुष्कर्म की घटना नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरा देश चाहता है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। कुछ लोगों को लगता है कि दोषियों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस समय, पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता की आवश्यकता है।

बाकी ख़बरें