साक्षी महाराज ने बताई बीजेपी की मंशा, बोले- 2019 में मोदी जीतने के बाद 2024 से नहीं होंगे चुनाव

Written by sabrang india | Published on: March 16, 2019
नई दिल्ली। 2024 से देश में आम चुनाव नहीं होगें। यह कहना है बीजेपी के नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज का। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज ने कहा है कि इस लोकसभा चुनाव के बाद 2024 से देश में चुनाव नहीं होगा। 2019 का यह चुनाव आखिरी चुनाव है। 

साक्षी महाराज के बयान से उन बातों को बल मिला है जिनमें कहा जाता रहा है कि बीजेपी और आरएसएस मिलकर संविधान को बदलने का प्रयास कर रहे हैं। आरएसएस प्रचारक संविधान की समीक्षा व इसमें बदलाव की बात पहले भी कहते रहे हैं। वहीं मोदी राज में संवैधानिक संस्थाओं को तहस-नहस करने के आरोप लगते रहे हैं।  

साक्षी महाराज ने यह बयान उन्नाव में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि सारे देश में चर्चा है, मोदी है तो देश है। साक्षी महाराज ने कहा कि अब चुनाव होगा तो पार्टी का चुनाव नहीं होगा, वो साक्षी महाराज का चुनाव नहीं होगा। अब जो चुनाव होने वाला है वो देश का चुनाव होने वाला है। 

उन्होंने कहा कि मैं संन्यासी हूं और कह रहा हूं कि ये चुनाव देश का आखिरी चुनाव है। हम लोग पूरी ईमानदारी व सत्यनिष्ठा से उन्नाव ही नहीं जिस किसी का जहां कहीं भी संपर्क हो सब जगह प्रयास करके देश के लिए बीजेपी को जिताने का काम करेंगे।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव में टिकट दिए जाने की मांग की थी। हालांकि बाद में साक्षी महाराज ने टिकट को लेकर पार्टी को चेतवानी दिए जाने संबंधि खबर को गलत बताया था। 

बाकी ख़बरें