कार में लिफ्ट देकर भाजपा नेता ने किया बलात्कार

Written by Mahendra Narayan Singh Yadav | Published on: August 4, 2018
ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी के नेता अनूप करोसिया को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अनूप पर पर एक महिला ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

BJP

पुलिस में दी शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा है कि अनूप करोसिया ने उसे लिफ्ट देने के लिए कार में बैठाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। कार के शीशों पर काली परत होने के कारण किसी को पता नहीं चला। इसके बाद, अनूप करोसिया महिला को एक सूने मकान में भी जबरदस्ती ले गया और फिर उसके साथ बलात्कार किया।

बलात्कार का आरोपी अनूप करोसिया भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रभात झा का खास बताया जाता है। वह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे का जिला उपाध्यक्ष भी है, और इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहा है।
 
महिला ने बताया कि वह महाराज बाड़ा जाने के लिए सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी अनूप करोसिया अपनी सफारी कार से वहाँ आया और महिला को कार से छोड़ देने की बात कही।
 
महिला उसे जानती थी इसलिए उसके साथ कार में बैठ गई, लेकिन इसके बाद कार के शीशे बंद करके भाजपा नेता उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने विरोध किया और चीखी-चिल्लाई लेकिन कार के शीशे काले होने के कारण किसी को पता नहीं लग पाया।

इसके बाद अनूप करोसिया कार को एक सूने मकान में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया।
 
गुरुवार को महिला ने झांसी रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वारदात के लिए इस्तेमाल चिरवाई स्थित मकान का भी मुआयना किया और महिला का मेडिकल भी कराया। दोनों से ही बलात्कार की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस ने गुरूवार रात को अनूप करोसिया गिरफ्तार करके उसकी कार जब्त कर ली।


Courtesy: bhopalsamachar.com

बाकी ख़बरें