अयोध्याः मंदिर में पुजारी ने महिला भक्त को बनाया बंधक, फिर किया बलात्कार

Written by Sabrangindia Staff | Published on: January 2, 2019
अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के विवाद का मामला यूं तो सुर्खियों में रहता है लेकिन अब अयोध्या से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। अयोध्या के एक मंदिर के महंत को एक महिला भक्त को कथित रूप से बंधक बनाने और उसका कई बार बलात्कार करने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।



अयोध्या पुलिस क्षेत्राधिकारी ए के साव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 30 साल की महिला मंदिर के महंत कृष्णकांताचार्य 24 दिसंबर को वाराणसी से मंदिर आई थी।

अधिकारी ने कहा कि महंत ने महिला को मंदिर परिसर में ठहरने का कथित रूप से प्रस्ताव दिया जहां उन्होंने महिला को बंधक बनाया और उससे कई बार बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है और महंत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाकी ख़बरें