हैदराबाद: जय श्री राम का नारा लगाने से मना करने पर नाबालिग से मारपीट

Written by Sabrangindia Staff | Published on: July 26, 2022
पुराने शहर के चारमहल इलाके में बोनालू जुलूस (हिंदुओं का पवित्र त्योहार) के दौरान हुई घटना; अब तक 14 गिरफ्तार


 
हैदराबाद के पुराने शहर क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना में, एक 17 वर्षीय लड़के की पिटाई कर दी गई, जब उसने "जय श्री राम" का नारा लगाने से इनकार कर दिया। लड़का अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखता है। घटना गुरुवार 21 जुलाई की है।
 
इंडिया टुडे ने पुलिस के हवाले से कहा, “हुसैनी आलम का रहने वाला एक नाबालिग लड़का गुरुवार रात वापस जा रहा था। इस बीच चारमीनार थाना क्षेत्र के शाद कैफे हुसैनी आलम से बोनालू का जुलूस निकल रहा था। अचानक, गुंडों के एक समूह ने कथित तौर पर पीड़ित को रोका और उसके माथे पर तिलक लगाया और उसे 'जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए मजबूर किया। जब लड़के ने ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
 
लड़के ने चारमीनार थाने में शिकायत दर्ज कराई। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, बोनालु जुलूस में शामिल 40 लोगों ने लड़के पर हमला किया था। शुक्रवार को कम से कम 14 लोगों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया और अपमान करने, गलत तरीके से बर्ताव करने और उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
 
लेकिन यह पहली बार नहीं है जब, "जय श्री राम" के नारे को एक सांप्रदायिक विवाद में घसीटा गया है। पाठकों को याद होगा कि इस साल मार्च में, झारखंड के कक्षा 9 के छात्र अल्तमश हुसैन को इसी तरह से "जय श्री राम" न बोलने पर पीटा गया था। स्वतंत्र पत्रकार अशरफ हुसैन द्वारा साझा किए गए एक वीडियो के अनुसार, हुसैन ने कहा था कि हमलावरों में से दो उसके स्कूल के थे। हुसैन के दोस्तों के बचाव में आने से पहले समूह ने उसका गला घोंटने और पीटने का प्रयास किया। 

Related:

बाकी ख़बरें