मशहूर टीवी एंकर रोहित सरदाना को भी निगल गया कोरोना वायरस

Written by sabrang india | Published on: April 30, 2021
नई दिल्ली। मशहूर टीवी एंकर रोहित सरदाना का कोरोना वायरस से निधन हो गया है। लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों 'आज तक' न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो 'दंगल' की एंकरिंग करते थे।



उनके करीबी मित्र रहे सुधीर चौधरी ने इसकी जानकारी अपने ट्वीट के जरिए दी है। जी न्यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा- अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फ़ोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वाइरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी।इसके लिए मैं तैयार नहीं था। ये भगवान की नाइंसाफ़ी है..ॐ शान्ति



वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने ट्वीट में लिखा- 'दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।'
 

बाकी ख़बरें