नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में दिन पर दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। देश में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 26 लाख के पार पहुंच चुकी है। covid19india.org के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 26,47,316 केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें 19,18,076 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 51,045 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी 6,77689 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 57,982 नए मामले सामने आए और 941 मौतें हुईं। देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26,47,664 है, जिसमें 6,76,900 सक्रिय मामले 19,19,843 डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 50,921 मौतें शामिल हैं।
रिकवरी रेट की बात करें तो कोविड-19 के संबंध में अच्छी खबर यह है कि भारत में इस संक्रमण के कारण होने वाली मृत्युदर रविवार को और घटकर 1.93 फीसदी रह गई। भारत उन देशों में से एक है जहां कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या सबसे कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि यह केंद्र, राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 49,980 लोगों की जान जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘अमेरिका में मृतक संख्या 50,000 के पार पहुंचने में 23 दिन का वक्त लगा, ब्राजील में 95 दिन और मेक्सिको में 141 दिन में मृतक संख्या इससे अधिक हुई। भारत में मृतक संख्या इतनी होने में 156 दिन का वक्त लगा।’’
मंत्रालय ने कहा कि बड़े पैमाने पर जांच, संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने और प्रभावी उपचार के कारण ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बहुत अधिक है। आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, रविवार तक देश में 18,62,258 लोग संक्रमण से उबर चुके थे।
मंत्रालय ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयासों के जरिए निगरानी की और घर पर पृथक-वास कर रहे मरीजों की देखरेख का पूरा खयाल रखा। उसके मुताबिक भारत कोविड-19 की तीन करोड़ जांच पूरी करने की दिशा में बढ़ रहा है। 15 अगस्त तक 2,93,09,703 नमूनों की जांच की जा चुकी थी। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 63,490 नये मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 25,89,682 हो गई है।