Bihar Election Result: NDA को बढ़त, राजद महागठबंधन पीछे

Written by Sabrangindia Staff | Published on: November 10, 2020
बिहार में विधानसभा की 243 सीटों पर सुबह 8 बजे मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को झटका लगता दिखाई दे रहा है। एनडीए के मुकाबले महागठबंधन दोगुनी सीटों पर आगे है। महागठबंधन 113 सीटों पर आगे है। वहीं, एनडीए सिर्फ 84 सीटों पर आगे चल रहा है।



इस बार चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने 10 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था जो चुनाव के दौरान सबसे अधिक चर्चा में रहा। वहीं, नीतीश कुमार ने अपने 15 साल के कामकाज और लालू-राबड़ी के 15 साल के शासन की तुलना कर वोट मांगा, जबकि तेजस्वी यादव लगातार उन्हें थका हुआ बताते रहे, जो अब बिहार में डिलिवर करने में सक्षम नहीं हैं।

बीजेपी ने आरजेडी को पीछे छोड़ा
चुनाव आयोग के रुझानों में बीजेपी ने आरजेडी को पीछे छोड़ दिया है। रुझानों में बीजेपी 62 सीटों पर आगे है जबकि आरजेडी 60 सीटों पर आगे चल रही है। 

चुनाव आयोग के आंकड़े में भी NDA आगे
चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार 108 सीटों पर आगे है। बीजेपी 58 सीटों पर, जेडीयू 46, वीआईपी 5 और हम 1 सीट पर आगे है। महागठबंधन 89 सीटों पर आगे है। आरजेडी 57 सीटों पर आगे है, कांग्रेस 17, लेफ्ट दल 15 सीटों पर आगे है।

तेजप्रताप यादव हसनपुर से पीछे
बिहार विधानसभा चुनाव में हसनपुर सीट से जेडीयू के राजकुमार राय से पीछे हो गए हैं। दूसरे राउंड की मतगणना में राजुकमार उनसे आगे निकल गए हैं। तेजप्रताप यादव 1500 से ज्यादा वोटों से पीछे हो गए हैं।

इमामगंज से बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पीछे चल रहे हैं। यहां से आरजेडी के उदय नारायण चौधरी आगे चल रहे हैं।
 

बाकी ख़बरें