सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चन्द्र शेखर पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

Written by sabrang india | Published on: June 28, 2023
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर अज्ञातों ने फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रशेखर अपनी फॉर्चूनर कार से देवबंद दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान अचानकर उनकी गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली चंद्रशेखर को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। कार पर भी गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है।



जानकारी के मुताबिक हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे और चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग कर दी। चंद्रशेखर की पीठ को गोली छूकर निकली है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। फायरिंग में उनकी कार के शीशे भी टूटे गए। फिलहाल पुलिस ने नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज भी चेक खंगाल रही है। जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके।

दरअस्ल, चंद्रशेखर दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान देवबंद में उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक उनकी कार का पीछा केर रही हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कुल चार राउंड फायरिंग की गई।

इस मामले में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने  डॉ. विपिन ताड़ा ने द मूकनायक प्रतिनिधि को बताया, "आधे घंटे पहले चंद्रशेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उनके पास से निकल गई। वह ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी है। जिला कलेक्टर और SSP घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद देवबंद में संगठन के एक साथी एडवोकेट अजय के घर गए थे। अजय एडवोकेट की मां का 2 दिन पहले निधन हो गया था। उस समय वह नहीं जा पाए थे। जिस कारण बुधवार को उनके घर गए थे। चंद्रशेखर जैसे ही एडवोकेट के घर से निकले, तभी कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

चंद्रशेखर भीम आर्मी के सह-संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वह अंबेडकरवादी कार्यकर्ता और वकील हैं। आजाद, सतीश कुमार और विनय रतन सिंह ने 2014 में भीम आर्मी की स्थापना की। यह संगठन भारत में शिक्षा के माध्यम से दलित हिंदुओं की मुक्ति के लिए काम करता है। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलितों के लिए मुफ्त स्कूल चलाता है।

ये बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य- आजाद समाज पार्टी
हमले की सूचना चंद्रशेखर के राजनीतिक दल आजाद समाज पार्टी ने ट्वीट कर दी। लिखा- देवबंद में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। ये बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग करते हैं।



Related:

बाकी ख़बरें